ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दोगुना होंगे पेट्रोल के दाम? : 300 डॉलर के पार जाएगा क्रुड ऑयल, रूस से आयात पर पाबंदियां लगीं तो होगी मुश्किल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

दोगुना होंगे पेट्रोल के दाम? : 300 डॉलर के पार जाएगा क्रुड ऑयल, रूस से आयात पर पाबंदियां लगीं तो होगी मुश्किल

By @dmin
Published: March 8, 2022
Share
खुशखबर: अगस्त से सस्ता हो सकता है पेट्रोल, जानिए कच्चे तेल के उत्पादन पर क्या है ओपेक देशों का प्लान
खुशखबर: अगस्त से सस्ता हो सकता है पेट्रोल, जानिए कच्चे तेल के उत्पादन पर क्या है ओपेक देशों का प्लान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। यूक्रेन पर हमले से गुस्साए अमेरिका व यूरोपीय देश रूस से तेल के आयात पर पाबंदियां लगाने पर विचार कर हैं। इसे लेकर रूस ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा हुआ तो कच्चे तेल (क्रुड ऑयल) के दाम 300 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएंगे। इसका मतलब कि भारत समेत दुनियाभर में पेट्रोल के दाम दोगुने से ज्यादा बढ़ जाएंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि वाशिंगटन और यूरोपीय सहयोगी देश रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद सोमवार को तेल की कीमतें 2008 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। यह क्रुड ऑयल का 14 सालों का उच्चतम स्तर है।

इसके बाद रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने चेताया कि यूक्रेन मामले को लेकर यदि रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाए गए तो विश्व तेल बाजार पर विनाशकारी असर पड़ेगा। कच्चे तेल के दामों में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी होगी। कच्चे तेल के दाम में 300 डॉलर प्रति बैरल तक की बढ़ोतरी हो सकती है। नोवाक का यह बयान रूसी समाचार एजेंसियों ने जारी किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप के बाजार में रूसी तेल का विकल्प तेजी से तैयार करना असंभव है। रूस-जर्मनी गैस पाइपलाइन के बंद होने का भी सामना करना पड़ सकता है। रूस के उप प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि आप रूस से तेल व गैस की आपूर्ति नामंजूर करना चाहते हैं, तो आगे बढ़ें। हम तैयार हैं। रूस यूरोप की 40 प्रतिशत तेल व गैस की आपूर्ति करता है। नोवाक ने कहा कि रूस अपने दायित्वों को पूरा कर रहा है।

नोवाक ने कहा कि यूरोप में रूस के अलावा अन्य बाजार से तेल पहुंचाने के प्रबंध करने में कम से कम एक साल लगेगा। यह यूरोप के ग्राहकों के लिए काफी महंगा होगा। रूसी नेता ने कहा कि रूसी तेल पर पाबंदियों से तेल बाजार में अनिश्चिता फैलेगी और निश्चित रूप से इसका असर ग्राहकों पर पड़ेगा।

जर्मनी को गैस आपूर्ति करने वाली नार्ड 2 पाइपलाइन पर पाबंदी के बदले में रूस नार्ड 1 पाइप लाइन से आपूर्ति रोक सकता है। हालांकि हमने अभी यह फैसला नहीं है, क्योंकि इससे किसी को लाभ नहीं होगा। हालांकि यूरोप के नेता रूस पर आरोप लगाकर व बयान देकर हमें ऐसा करने के लिए विवश कर रहे हैं।

सोमवार को क्रुड के दाम 10 डॉलर उछल कर 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। ये 2008 के बाद सबसे बड़ा उछाल था। यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचता है तो कच्चा तेल 185 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल सकता है। सोमवार को तड़के कच्चे तेल की कीमत में एकाएक 10 डॉलर की तेजी आ गई और इसने 14 साल के उच्चतम स्तर को छू लिया। 2008 में कच्चा तेल 147 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।

ASI ने फांसी लगाकर की खुदकुशी: होटल सुविधा में मिली लाइन अटैच हुए एएसआई की फंदे पर झुलती लाश…
भिलाई में बदमाशों के हौसले बुलंद : कुल्फी बेचने वाले का रास्ता रोक शराब पीने मांगे रुपए, नहीं दिया तो जमकर पीटा
नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, आईटीबीटी का एक जवान शहीद… विधायक के दौरे का था कार्यक्रम
मासूमों का कत्ल नहीं भूलेगी सरकार, घाटी से आतंकियों का सफाया करने अमित शाह ने भेजी एक्सपट्र्स की टीम
अवैध भंडारण पर कार्रवाई : मंडी अधिनियम के तहत पांच संस्थानों से 138.50 क्विंटल धान जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिलाओं की कार्यक्षमता का जवाब नहीं, समूह की महिलाओं ने खरीदी पिकअप वाहन, प्रतिमाह अर्जित कर रहे 5000 से अधिक महिलाओं की कार्यक्षमता का जवाब नहीं, समूह की महिलाओं ने खरीदी पिकअप वाहन, प्रतिमाह अर्जित कर रहे 5000 से अधिक
Next Article सेल्समैन ने मांगी सैलरी, शराब ठेकेदार ने जिंदा जलाया दर्दनाक हादसा: घर में आग लगने से एक परिवार के पांच लोगों की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?