ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में तेजी से बढ़ रहा डब कंटेंट का चलन महामारी के बाद आया बड़ा बदलाव…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

देश में तेजी से बढ़ रहा डब कंटेंट का चलन महामारी के बाद आया बड़ा बदलाव…

By @dmin
Published: June 2, 2022
Share
SHARE

देश में इन दिनों डब कंटेंट की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। साउथ फिल्में हों या हॉलीवुड कंटेंट डब किए गए ये कंटेंट लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। रिपोट्र्स की मानें तो देश में औसत एवरेज पेड स्ट्रीमिंग ऑडियंस 4.6 भाषाओं में बने कंटेंट देखते हैं, जिनमें से केवल 50 प्रतिशत ऐसे हैं, जिन्हे यह भाषा समझ आती हैं। डब कंटेंट की बढ़ती डिमांड ने हॉलीवुड के साथ-साथ स्पेनिश और कोरियाई जैसी अन्य विदेशी भाषाओं के कंटेंट के विकास को भी बढ़ावा दिया है। हाल ही में सामने आई ऑरमैक्स ओटीटी ऑडियंस प्रोफाइलिंग रिपोर्ट 2022 में यह सामने आया कि कैसे डबिंग ने भारतीय वीडियो कंटेंट के लिए एक उज्ज्वल भविष्य के द्वार खोल दिए हैं।

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ -2 साल 2022 की सबसे बड़ी एंटरटेनर बनकर उभरी है। फिल्म ने विदेशों सहित कई बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के बाद हिंदी भाषा में यह फिल्म अब तक की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू कमाई करने वाली फिल्म है। केजीएफ: अध्याय 2 और बाहुबली 2 दोनों ही भारत के दक्षिणी हिस्सों की फिल्में हैं, जो मूल रूप से क्रमश: कन्नड़ और तेलुगू में बनाई गई हैं। इसके अलावा एक और तेलुगू फिल्म आरआरआर भी इस साल बड़ी कमाई करने वाली है।

इसके साथ ही मई में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने अपनी ओपनिंग डे में भारत में जो कलेक्शन किया, वह महामारी शुरू होने के बाद से कोई भी हिंदी फिल्म नहीं कर पाई। फिल्म का लगभग 50त्न कलेक्शन डब संस्करणों यानी हिंदी, तमिल और तेलुगू से आया है। भारत में डब कंटेंट करीब दो दशकों से मौजूद है। हिंदी मूवी चैनल बीते लंबे समय से साउथ एक्शन फिल्मों के हिंदी-डब संस्करणों को प्रसारित कर रहे हैं। वहीं वजह है कि पिछले 15 वर्षों में दक्षिण भारतीय डब्स की लाइसेंस फीस में दम गुना या ज्यादा की वृद्धि हुई है।

डबिंग के बढ़ते चलने के दो मुख्य कारण है। पहला कारण था बाहुबली फ्रेंचाइजी। फिल्म बाहुबली ने रातों-रात दक्षिण भारतीय डब कंटेंट को कई पायदान ऊपर दिया। उसी दौरान मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स ने भारत में अपना फैनबेस बनाना शुरू कर दिया था, जिससे भारत में हॉलीवुड बॉक्स ऑफिस में वृद्धि हुई, जो साल 2014 से 2019 तक कई गुना बढ़ गई है।

इसके बाद अगला बड़ा बदलाव महामारी के बाद आया जब ओटीटी का चलन देशभर में तेजी से बढ़ गया। इस दौरान दर्शकों के एक बड़े वर्ग ने भाषा समर्थन के जरिए गैर-देशी भाषाओं के कंटेंट (फिल्म और श्रृंखला) को देखना शुरू किया। इसमें न केवल भारतीय भाषाएं और अंग्रेजी शामिल हैं, बल्कि अन्य विदेशी भाषाएं जैसे कोरियाई, स्पेनिश, जर्मन, आदि भी शामिल हैं। स्पेनिश श्रृंखला मनी हाइस्ट 2021 में भारत में सबसे अधिक देखी जाने वाली नेटफ्लिक्स सामग्री थी, जो सभी भारतीय सीरीज और फिल्मों से आगे थी।

सीबीएसई 20 जून तक घोषित करेगा 10 वीं के रिजल्ट…. छात्रों को अंक देने बोर्ड ने बनाई है यह खास स्कीम
नोटबंदी पर सुप्रीम फैसला : SC ने कहा- नोटबंदी सही है, सभी 58 याचिकाएं खारीज
केजीएफ चैप्टर 2: लेटेस्ट पोस्टर में खूंखार अधीरा के अवतार में दिखे संजय दत्त
स्टेशन मरोदा में डिलीवरी बॉय से लूट, कस्टमर का सामान ले कर भागे बदमाश… आरोपी गिरफ्तार
CG Big Accident : गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत… प्रयागराज में अस्थी विसर्जन कर लौट रहा था परिवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आतंकियों ने की एक और हिंदू की हत्या, बैंक अधिकारी को मारी गोली, देखे विडियो आतंकियों ने की एक और हिंदू की हत्या, बैंक अधिकारी को मारी गोली, देखे विडियो
Next Article कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव कोरोना की चपेट में आईं सोनिया गांधी, बैठक में शामिल कई नेता भी संक्रमित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?