ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश की सुरक्षा को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, आईटीबीपी की सात नई बटालियन को मंजूरी
Share
Notification Show More
Latest News
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : पैंगोलिन की खाल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 14 किलो शल्क बरामद
October 29, 2026
बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण
October 29, 2026
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश की सुरक्षा को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, आईटीबीपी की सात नई बटालियन को मंजूरी

By Om Prakash Verma Published February 15, 2023
Share
देश की सुरक्षा को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, आईटीबीपी की सात नई बटालियन को मंजूरी
देश की सुरक्षा को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, आईटीबीपी की सात नई बटालियन को मंजूरी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मोदी कैबिनेट ने बुधवार को देश की सुरक्षा को लेकर कई बड़े व अहम फैसले किए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, कैबिनेट ने भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के लिए 9,400 कर्मियों की एक ऑपरेशनल बटालियन के साथ सात नई बटालियन की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा कैबिनेट बैठक में सिंकुलना टनल के निर्माण को भी मंजूरी दे दी गई। इस टनल के निर्माण से लद्दाख के लिए ऑल वेदर रोड कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। टनल की लंबाई 4.8 किलोमीटर होगी, जिस पर 1800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस टनल के निर्माण से दुर्गम क्षेत्रों में सैन्य बलों की पहुंच बढ़ेगी।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को भी मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को भी अपनी मंजूरी दे दी है। इस प्रोग्राम के के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के लिए 4800 करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया, देश की सीमाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम लाई है। इसके तहत देश की उत्तरी सीमाओं पर बसे गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के 19 जिलों के 2966 गांवों में सड़क, बिजली जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा।

दो लाख सहकारी समितियां बनेंगी
इसके अलावा कैबिनेट ने देश में सहकारिता आंदोलन की जमीनी स्तर तक पहुंच को मजबूत करने के लिए लिए भी समितियों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया, अगले पांच सालों में दो लाख बहुउद्देशीय डेयरी, मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।

You Might Also Like

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : पैंगोलिन की खाल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 14 किलो शल्क बरामद

बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

Om Prakash Verma February 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज…
Next Article दो रीडरों पर गिरी निलंबन की गाज, तीन नायब तहसीलदारों को शोकाज नोटिस जारी दो रीडरों पर गिरी निलंबन की गाज, तीन नायब तहसीलदारों को शोकाज नोटिस जारी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?