ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देर रात दुर्ग के होटल में आगजनी: ग्राउंड फ्लोर में लगी आग पहली मंजिल तक फैली… होटल में ठहरे एक युवक ने जान बचाने पहले माले से लगाई छलांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

देर रात दुर्ग के होटल में आगजनी: ग्राउंड फ्लोर में लगी आग पहली मंजिल तक फैली… होटल में ठहरे एक युवक ने जान बचाने पहले माले से लगाई छलांग

By @dmin
Published: October 25, 2021
Share
देर रात दुर्ग के होटल में आगजनी: ग्राउंड फ्लोर में लगी आग पहली मंजिल तक फैली
देर रात दुर्ग के होटल में आगजनी: ग्राउंड फ्लोर में लगी आग पहली मंजिल तक फैली
SHARE

भिलाई। दुर्ग के होटल शीला में रविवार देर रात आगजनी की बड़ी घटना घटी। पांच माले के होटल में ग्राउंड फ्लोर में लगी आग तेजी से पहले माले तक पहुंच गई। होटल में दो कर्मियों सहित कुल 7 लोग रुके हुए थे। फैलते आग को देख होटल में रुका एक युवक पहले माले से कूद गया वहीं दो लोग धुएं के कारण बेहोश हो गए। सूचना में बीएसपी की फायर ब्रिगेड कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी।

मिली जानकरी के मुताबिक दुर्ग शहर के शीला होटल में रविवार देर रात 1 से 2 बजे के बीच भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पहुंची दुर्ग पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बीएसपी व निगम की कुल 10 दमकल एक के बाद एक पहुंची। सोमवार सुबह तक आग बुझाने दमकल वाहन लगे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बिल्डिंग में थे कुल 7 लोग
होटल शीला के ग्राउंड फ्लोर में घर संसार नाम से बड़ा सेल लगा हुआ है। वहीं बाकी के फ्लोर में रूम व अन्य सर्विस होती है। जिस समय आगजनी हुई तब पूरी बिल्डिंग में 7 लोग थे। इनमें होटल के दो स्टाफ व 5 लोग ठहरे हुए थे। नितीश कुमार नाम का एक युवक जो कि दंतेवाड़ा से आकर होटल में रुका था। आगजनी के बाद वह घबराहट के मारे जान बचाने पहली मंजिल से कूद गया, जिससे उसके पैर में चोट आई है। वहीं आग के धुएं के कारण दो लोग बेहोश हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शार्ट सर्किट से हुई आगजनी
बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। ग्राउंड फ्लोर में इलेक्ट्रिक पैनल लगा है जिसमें रात को तेज आवाज आई और आग लग गई। आवाज सुनकर होटल कर्मी पैनल के पास पहुंचा और जब तक अन्य को बताता तब तक आग फैलने लगी। आग तेजी से फैलते हुए पहले माले तक पहुंच गई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से ही दमकल को फोन लगाया इसके बाद दमकल विभाग की 10 वाहनों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। सुबह तक आग में पूरी तरह से काबू पा लिया गया। होटल से मौजूद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कोरोना संक्रमित 21 वर्षीय युवती का 70 तक पहुंच गया था सैचुरेशन…. चंदूलाल चन्द्राकर कोविड केअर हॉस्पिटल में थीं एडमिट…. 28 दिन बाद पुरी तरह हुई स्वस्थ्य
डॉ आंबेडकर बिजनेस कॉन्क्लेव एवं एक्सिलेंस अवॉर्ड्स, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ में उद्योग-धंधों के लिए अनुकूल माहौल
बचेली में बोले मुख्यमंत्री साय- जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब सुनाई देता है विकास का शंखनाद
संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विधायक देवेन्द्र और महापौर नीरज पाल की मौजूदगी में एमआईसी के सदस्यो ने किया पदभार ग्रहण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article करेंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, हाईटेंशन तार की चपेट में आई बैलगाड़ी करेंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, हाईटेंशन तार की चपेट में आई बैलगाड़ी
Next Article इस्लाम की जीत, मुसलमानों को फतह मुबारक: जश्न के बदले जहर उगल रहा पाक इस्लाम की जीत, मुसलमानों को फतह मुबारक: जश्न के बदले जहर उगल रहा पाक

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?