ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रवींद्र जडेजा, कुलदीप को मिल सकता है मौका, हैदराबाद में लगी थी चोट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रवींद्र जडेजा, कुलदीप को मिल सकता है मौका, हैदराबाद में लगी थी चोट

By Om Prakash Verma
Published: January 29, 2024
Share
दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रवींद्र जडेजा, कुलदीप को मिल सकता है मौका, हैदराबाद में लगी थी चोट
दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रवींद्र जडेजा, कुलदीप को मिल सकता है मौका, हैदराबाद में लगी थी चोट
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हुए फिर भारत को पहले टेस्ट में करीबी अंतर से हार झेलनी पड़ी। अब टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का भी दूसरे टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल है।

हैदराबाद में पहले टेस्ट के चौथे दिन बेन स्टोक्स ने जडेजा को रन आउट किया था। आउट होने के बाद जब जडेजा पवेलियन लौट रहे थे तो ऐसा लगा कि उन्हें कोई परेशानी है। अब यह साफ हो चुका है कि उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है और दूसरे मुकाबले में उनका खेलना मुश्किल है। पहले मैच में जडेजा के रन आउट होने की वजह से टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी। उनका विकेट मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। दूसरा टेस्ट दो फरवरी से शुरू होने वाला है, भारत के नंबर एक ऑलराउंडर का विशाखापत्तनम में खेलना मुश्किल है।

भारत की पहली पारी में रवींद्र जडेजा 87 रनों के साथ शीर्ष स्कोरर रहे और दो पारियों में पांच विकेट भी लिए। जडेजा की हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। दूसरी पारी में तेजी से रन भागने की कोशिश कर रहे थे और इसी रन को वह पूरा नहीं कर सके। बेन स्टोक्स के सटीक थ्रो ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। आउट होने से ठीक पहले उन्होंने तुरंत महसूस किया कि उनकी हैमस्ट्रिंग में कुछ समस्या आई है। जडेजा सहज नहीं दिख रहे थे और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उनकी चोट को लेकर कुछ साफ नहीं किया है।

द्रविड़ ने मैच के बाद मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा, हम देखेंगे। ईमानदारी से कहूं तो मुझे अभी तक फिजियो से बात करने का मौका नहीं मिला है। एक बार जब मैं वापस आऊंगा, तो मैं उनसे बात करूंगा और देखूंगा कि मामला क्या है। हैमस्ट्रिंग की चोट कितनी गंभीर है, इससे तय होता है कि खिलाड़ी कितने दिन तक मैदान से बाहर रहेगा। भले ही यह चोट न हो और केवल खिंचाव हो, फिर भी जडेजा को कम से कम एक सप्ताह के लिए आराम देने की सलाह दी जा सकती है।

पहले और दूसरे टेस्ट के बीच का समय बहुत कम है। केवल चार दिन में थकान और चोट से उबरना जडेजा के लिए मुश्किल होगा। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि जडेजा टीम के साथ वाइजैग जाएंगे या बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे। सेंचुरियन में पहले टेस्ट की सुबह पीठ में ऐंठन होने के कारण जडेजा पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में भी एक टेस्ट मैच नहीं खेले थे। रवींद्र जडेजा के बाहर होने पर कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट में मौका मिल सकता है। अश्विन और अक्षर पटेल के साथ कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाजी में विविधता लाएंगे और उन्हें पढऩा इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो सकता है।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र और जगदलपुर में 5 मासूमों की डूबने से दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
नए साल के जश्न पर रहेगा पुलिस का पहरा, होटल संचालकों की बैठक लेकर दी गई नसीहत
Big news : पीएम मोदी की गांरटी पर अमल शुरू, प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी
टिकट के बदले रीता बहुगुणा ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की
बियर ग्रिल्स के साथ खतरनाक जानवरों के बीच दिखे रणवीर सिंह, जंगल में दीपिका के लिए किया ये काम…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुपेला में चाकूबाजी करने वले चार बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, गाली गलौच करने से मना किया तो दिया वारदात को अंजाम
Next Article छत्तीसगढ़ सहित 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान, 27 फरवरी को होगा मतदान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?