ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुनिया भर में फिर से रिलीज होगी महेश बाबू की ये कल्ट फिल्म, सालगिरह पर जबरदस्त जश्न की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

दुनिया भर में फिर से रिलीज होगी महेश बाबू की ये कल्ट फिल्म, सालगिरह पर जबरदस्त जश्न की तैयारी

By @dmin
Published: July 23, 2022
Share
SHARE

फिल्म ‘लाइगर के ट्रेलर रिलीज पर मुंबई पहुंचे निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने संकेत दिए कि हिंदी सिनेमा के तमाम निर्माताओं से उनकी नई फिल्मों के लिए बातचीत हो रही है। लेकिन फिल्म ‘लाइगर के बाद वह अभी विजय देवरकोंडा की ही एक और फिल्म ‘जन गण मन में व्यस्त रहेंगे और उसके बाद ही किसी नई फिल्म के बारे में सोचेंगे। इस बीच पुरी जगन्नाथ की सुपरडुपर हिट फिल्म ‘पोकिरी को अगले महीने फिर से रिलीज करने की योजना बन रही है। यह वही फिल्म है जिसने अभिनेता महेश बाबू को तेलुगू सिनेमा के चोटी के सितारों में रातों रात ला खड़ा किया था।

Contents
  • महेश बाबू की सालगिरह का जश्न
  • 9 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म पोकिरी
  • महेश बाबू हो गए थे भ्रमित
  • पुरी जगन्नाथ पर टिकी निगाहें

महेश बाबू की सालगिरह का जश्न

फिल्म ‘पोकिरी महेश बाबू के करियर की सबसे यादगार फिल्म मानी जाती है। पुरी जगन्नाथ निर्देशित इस फिल्म ने साल 2006 में अपनी रिलीज के समय शानदार कारोबार किया था और इस फिल्म ने ही महेश बाबू को तेलुगू कमर्शियल सिनेमा का बड़ा सितारा भी बनाया धा। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म का नया फोर के एचडी संस्करण तैयार किया गया है और इसे फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी इन दिनों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में जोरों से चल रही है। फिल्म को विदेश में भी रिलीज करने की तैयारी है और इसके लिए स्क्रीन्स की बुकिंग करीब करीब पूरी हो चुकी है।

9 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म पोकिरी

महेश बाबू की हिट फिल्म ‘पोकिरी को फिर से 9 अगस्त को रिलीज किया जाएगा और इसी दिन महेश बाबू का जन्मदिन भी होता है। 47 साल के होने जा रहे महेश बाबू की इस फिल्म के हिंदी रीमेक ‘वांटेड ने हिंदी सिनेमा में सलमान खान का सुपरस्टारडम भी लौटाया था। हिंदी में इसे प्रभुदेवा ने निर्देशित किया। इसके पहले प्रभुदेवा ने इस फिल्म को तमिल में पोकिरी के नाम से बनाकर अपनी निर्देशन पारी की शुरुआत की थी। तमिल में तो ये फिल्म सफल रही हैं, हिंदी में तो इसने कमाई के तमाम रिकॉर्ड भी अपनी रिलीज के समय तोड़े थे। फिल्म ‘पोकिरी इसके अलावा कन्नड़ में ‘पोरकी के नाम स बन चुकी है। बांग्लादेश में भी इसी कहानी पर एक फिल्म बनी और सुनने में आया है कि पाकिस्तान में भी इसकी रीमेक की चर्चा चलती रही है जिसमें अभिनेता प्रकाश राज को भी काम करना है।

महेश बाबू हो गए थे भ्रमित

फिल्म ‘पोकिरी के बाद इसके हीरो महेश बाबू के पास फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लग गई थी और वह खुद बताते हैं, फिल्म ‘पोकिरी करने के बाद मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं अगली फिल्म कौन सी करूं? मैं हर स्क्रिप्ट पढऩी या सुननी शुरू करने से पहले ही सीधे क्लाइमेक्स पर पहुंच जाता था और मुझे लगता था कि हर फिल्म का अंत इस फिल्म जैसा ही हो। इसने मुझे इतना भ्रमित किया कि मैंने कोई नई फिल्म तुरंत साइन न करने का फैसला कर लिया। मैंने सिनेमा से सात महीने का ब्रेक लिया लेकिन ये लगातार खिंचता गया और ‘पोकिरी के बाद मेरी अगली फिल्म रिलीज होने में करीब दो साल का समय लग गया।

पुरी जगन्नाथ पर टिकी निगाहें

इस बीच, हिंदी सिनेमा का उद्धार करने के लिए तेलुगू फिल्म निर्देशकों की मांग जैसे जैसे बढ़ती जा रही है, तेलुगू सिनेमा में भी अपनी फिल्मो का विस्तार उत्तर भारत तक करने की योजनाएं जोर पकड़ रही है। पुरी जगन्नाथ को हाल ही में हिंदी सिनेमा के एक बड़े हीरो के साथ एक बहुभाषीय फिल्म निर्देशित करने का मौका मिला है। लेकिन वह अभी इस पर बस विचार ही कर रहे हैं। पुरी जगन्नाथ ने हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म अपनी डेब्यू फिल्म ‘बदरी की रीमेक के तौर पर ‘शर्त द चैलेंज बनाई थी। उनकी दूसरी फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप रही।

सीएम बघेल ने श्रम दिवस पर श्रमिकों के सम्मान में साथ बैठकर खाए बोरे बासी
10 महीने बाद फिर आमने-सामने भारत और पाकिस्तान, एशिया कप में लगातार चौथी बार हराने का मौका
shreekanchanpath 64 # 17 December 2024
चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी
ऑस्ट्रेलिया भीषण आग: एक अरब से ज्यादा जानवरों की मौत, कई विलुप्त होने की कगार पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्टारकिड: झूठ नहीं बोल सकती, हां मुझे चीजें आसानी से मिली हैं: जाह्नवी कपूर
Next Article ‘केजीएफ 2 को सिनेमाघरों में पूरे हुए 100 दिन, मेकर्स ने खास अंदाज में किया सेलिब्रेट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?