दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा की रिलीज को पूरे 2 साल हो चुके हैं। यह फिल्म सुशांत की आखिरी फिल्म थी, जो उनके निधन के करीब 2 महीने बाद रिलीज हुई थी। अब हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना सांघी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में फिल्म की छोटी से झलक दिखाई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को पसंद करने के लिए फैंस को धन्यवाद भी कहा है।
सुशांत को मिस करती हैं संजना
संजना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘किजी और मैनी की जादूई दुनिया को 2 साल पूरे हो चुके हैं और ये अनंत समय तक चलेगी। आप सभी के इतने प्यार के लिए शुक्रिया। किजी बसु ने खुलकर जीने का तरीका हमेशा के लिए सिखा दिया। मैं तुम्हें मिस करती हूं मैनी।Ó वहीं सुशांत के फैंस इस पोस्ट को देखकर इमोशनल हो गए हैं।
दिल बेचारा से पॉपुलर हुईं थीं संजना
फिल्म ‘रॉकस्टार, ‘हिंदी मीडियम और ‘फुकरे रिटन्र्स जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स निभाने के बाद, संजना को ‘दिल बेचारा में लीड एक्ट्रेस के रूप में अपने एक्टिंग स्किल्स को दिखाने का मौका मिला था। इसके अलावा उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘उलझे हुए में भी काम किया था।
2 साल पहले 14 जून 2020 को सुशांत सिंह का 34 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। देश की तीन बड़ी एजेंसी सीबीआई, एनसीबी और ईडी सुशांत डेथ केस में इन्वॉल्व्ड हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि एक्टर की मौत कैसे हुई थी।




