ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिमाग पर भी कोरोना का असर, ब्रेन फाग और दौरे का खतरा, 80% लोगों में दिखे लक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिमाग पर भी कोरोना का असर, ब्रेन फाग और दौरे का खतरा, 80% लोगों में दिखे लक्षण

By @dmin
Published: July 10, 2021
Share
लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि
लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण के कई खतरे मालूम हैं लेकिन वैज्ञानिक अध्ययनों में इसके कई नए खतरे सामने आ रहे हैं। प्रतिष्ठित पत्रिका नेचर में प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना मस्तिष्क को भी प्रभावित कर रहा है। यह पाया गया है कि इससे ब्रेन फाग (स्मृति लोप से जुड़ी बीमारी) तथा मस्तिष्क की कोशिशओं को रक्त संचार में बाधा से हल्के दौरों का खतरा हो सकता है।

रिपोर्ट में येल यूनिवर्सिटी के तंत्रिका विज्ञानी सेरिन स्पुडिच के हवाले से कहा गया है कि कोरोना के गंभीर संक्रमण से ठीक हुए 80 फीसदी लोगों में मस्तिष्क रोगों के लक्षण दिखे। इनमें प्रमुख रूप से स्मृति लोप और हल्के दौरों के लक्षण पाए गए हैं। जबकि कई मामलों में यह देखा गया है कि संक्रमण से मस्तिष्क की कोशिकाओं को रक्त का संचार सही रूप से नहीं हो रहा है। यह भी अंतत मृत्यु या दौरों का कारण बन सकता है। रोगियों के मस्तिष्क की जांच रिपोर्ट में सेरेब्रल कारटेक्स से एक ग्रे सामग्री में कमी पाई गई।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के अध्ययन के अनुसार, कोरोना वायरस मस्तिष्क की एस्ट्रोसाइटस कोशिकाओं को भी क्षति पहुंचा रहा है। यह कोशिकाएं कई कार्य करती हैं तथा मोटे तौर पर इनका कार्य मस्तिष्क के कामकाज को सुचारू रखना होता है। रिपोर्ट में ब्राजील के एक अध्ययन का जिक्र किया गया है, जिसमें कोरोना से मरने वाले 26 लोगों के मस्तिष्क की जांच की गई। इनमें से 5 के मस्तिष्क में संक्रमण पाया गया। यह देखा गया है कि इन लोगों की 66 फीसदी एस्ट्रोसाइट्स कोशिकाएं संक्रमित हो चुकी थीं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले ज्यादातर लोगों में ब्रेन फाग की समस्या देखी गई है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें याद करने की क्षमता घटती है। दूसरे रोगी में थकान के साथ-साथ मानसिक अवसाद के लक्षण भी हो सकते हैं।

हल्के दौरों का कारण
इसी प्रकार यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं का दावा है कि कोरोना संक्रमण के कारण मस्तिष्क कोशिकाओं को रक्त की आपूर्ति नहीं होने के कारण पेरीसाइट्स कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो रही हैं। ये नष्ट भी हो जाती हैं। यह हल्के दौरों का कारण भी बन सकता है।

शुरुआती अध्ययन के दावे खारिज
शुरू के अध्ययनों में दावा किया गया था कि कोरोना वायरस ब्रेन में प्रवेश कर सकता है। लेकिन नए शोध बताते हैं कि मस्तिष्क के बचाव तंत्र के चलते यह संभव नहीं है। लेकिन संक्रमण से परोक्ष रूप से मस्तिष्क की क्रिया प्रभावित हो रही है।

रिजल्ट ब्रेकिंग: मुंगेली टॉप पर, 10 वीं में 100 फीसदी अंकों के साथ प्रज्ञा कश्यप ने रचा इतिहास, टिकेश वैष्णव 12 वीं के टॉपर
भिलाई के हर्षित ने आरंभ किया स्टार्टअप, मेडिकल स्टोर में ई-क्लिनिक के माध्यम से वीडियोकालिंग से विशेषज्ञ डाक्टरों से सीधा संपर्क
बीसीसीआई को कहा अंहकारी, पूर्व पीएम ने पाक खिलाड़ियों के आईपीएल न खेलने पर कही यह बात
पानी छोड़े जाने से उत्तर पाटन के किसान खुश, अब हो सकेगी बढिय़ा खेती
बीजेपी के ‘जय श्रीराम’ नारों से चिढ़ीं ममता बोलीं- हरे कृष्णा हरे राम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Forest Minister Akbar honored by international organization UNCCD छत्तीसगढ़ में 11 जुलाई को होगी 25 लाख सीड बॉल की बुआई…. वन मंत्री अकबर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
Next Article Traffic police's baton on modified and high speed bikers…. 121 vehicles seized मॉडिफाइड व हाई स्पीड़ बाइकर्स पर यातायात पुलिस का डंडा…. 121 वाहनों को किया जब्त…. शराबी वाहन चालकों पर भी हुई कार्रवाई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?