ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 5 दोस्तों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 5 दोस्तों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

By Om Prakash Verma
Published: November 26, 2023
Share
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस
सांकेतिक फोटो
SHARE

रामपुर (एजेंसी)। सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे। इसी क्रम में तीन दिन पूर्व सफारी गाड़ी से नैनीताल घूमने गए पांच दोस्तों की गाड़ी नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक के देवीपुरा-सौड़ मोटर मार्ग पर खाई में गिर गई। दो दिन बाद पुलिस को शनिवार की शाम घटना की जानकारी हुई। चार गांवों में पांच युवकों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पूर्व गए पांचों युवकों का परिवार के लोगों से दो दिन से फोन पर संपर्क टूटा हुआ था।

वह लोग अपने पुत्रों से फोन पर बात करने के लिए परेशान भी थे, मगर इस बात को लेकर सबर कर रहे थे कि पहाड़ पर मोबाइल नेटवर्क न होने की वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सभी को अपने पुत्रों का घर वापस आने का पूरा इंतजार था। लेकिन हादसे में पांचों की जान जाने की बात शनिवार की शाम ग्रामीणों को हुई थी।

कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिजली फॉर्म निवासी रवि प्रताप (25) पुत्र बलबीर सिंह उर्फ वीरा तथा इसी गांव का दूसरा युवक सुखमीत सिंह (28) पुत्र इकबाल सिंह तथा कोतवाली के ही ग्राम रतनपुरा निवासी जगरूप सिंह (27) पुत्र अमरीक सिंह तथा ग्राम बारादरी निवासी गुरुसेवक सिंह (26) पुत्र मलकीत सिंह व ग्राम सिकरौरा निवासी जगजीत सिंह उर्फ जस्सु (23) पुत्र जीत सिंह शामिल थे।

हादसे में सभी पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पेंगोट पुलिस को शनिवार की शाम हुई। इसके बाद पेंगोट पुलिस ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। सूचना पाकर पांचों परिवार के सदस्य मौके की ओर रवाना हो गए हैं। सभी मृतकों के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

एसपी ऑफिस व थानों में जमा 9 टन दस्तावेज जलाए, दुर्ग पुलिस ने दो फैक्ट्रियों किया नष्टीकरण
प्रगति यात्रा : तीन वार्ड में घूमे विधायक देवेन्द्र, सेक्टर 6 वासियों को मिली बैडमिंटन कोर्ट की सौगात
भाजपा ने किया घोषणापत्र समिति का एलान, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के सीएम साय सहित समिति में 27 दिग्गजों को जगह
लगातार दूसरे साल भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बना अमेरिका
अगले महीने अमेरिका करेगा भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ बैठक, चीन से निपटने पर होगी चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शमी बने मसीहा! कहा-किसी को बचाकर खुश हूं, ऊपरवाले ने उसे दूसरी जिंदगी दी शमी बने मसीहा! कहा-किसी को बचाकर खुश हूं, ऊपरवाले ने उसे दूसरी जिंदगी दी
Next Article पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला: पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, सात पुलिस अधिकारी सस्पेंड पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला: पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, सात पुलिस अधिकारी सस्पेंड

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?