ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन युवकों पर बाघ ने किया हमला, एक की मौत दो की हालत गंभीर, 20 मिनट तक किया संघर्ष, बाघ भी घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

तीन युवकों पर बाघ ने किया हमला, एक की मौत दो की हालत गंभीर, 20 मिनट तक किया संघर्ष, बाघ भी घायल

By Om Prakash Verma
Published: March 27, 2023
Share
तीन युवकों पर बाघ ने किया हमला, एक की मौत दो की हालत गंभीर, 20 मिनट तक किया संघर्ष, बाघ भी घायल
तीन युवकों पर बाघ ने किया हमला, एक की मौत दो की हालत गंभीर, 20 मिनट तक किया संघर्ष, बाघ भी घायल
SHARE

अंबिकापुर। अंबिकापुर में सूरजपुर जिले के ओडग़ी ब्लाक अंतर्गत कालामांजन गांव में सोमवार की सुबह लकड़ी लेने जंगल गए तीन युवकों पर गांव की सीमा से लगे जंगल में बाघ ने हमला कर दिया। बाघ को देखकर तीनों युवकों ने करीब 20 मिनट तक बाघ से संघर्ष किया। बाघ ने तीनों युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवकों का शोर सुनकर बड़ी संख्या में गांववाले हथियार एवं लाठियों से लैस होकर मौके पर पहुंचे तो बाघ एक किनारे जंगल में जाकर बैठ गया।

बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई एवं दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ऐहतियातन सूरजपुर डीईओ ने ओडग़ी ब्लाक के स्कूलों की छुट्टी कर दी है।

Chhattisgarh | A man killed and two others injured in a tiger attack in Surajpur district: Forest official

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 27, 2023

मिली जानकारी के अनुसार ओडग़ी ब्लाक के कालामांजन गांव निवासी तीन युवक समय लाल पिता रूप साय (33), कैलाश सिंह पिता दादू सिंह (35) एवं राय सिंह पिता रुज बिहारी (27) वर्ष सोमवार की सुबह करीब 6.30 बजे लकड़ी लेने के लिए गांव से लगे जंगल में गए थे। गांव की सीमा से करीब तीन सौ मीटर दूर जंगल में पहले से मौजूद बाघ ने तीनों युवकों पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान कैलाश एवं समयलाल आगे चल रहे थे। उनपर ही बाघ ने पहले हमला बोला। उनके पीछे आ रहे राय सिंह ने दोनों साथियों को बाघ के चंगुल में देखकर टांगी लेकर बाघ से भिड़ गया। अचानक रायसिंह द्वारा हमला कर दिए जाने से बाघ सहम गया और राय सिंह को पकड़ जबड़े से दबा लिया। इस दौरान मौका पाकर कैलाश व समयलाल ने टांगी से बाघ पर हमला कर दिया। करीब 20 मिनट तक तीनों युवक बाघ से जूझते रहे। बाघ ने तीनों युवकों को पंजा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान बाघ के जबड़े में युवकों ने टांगी से हमला कर दिया, जिससे बाघ भी घायल हो गया।
ग्रामीणों के पहुंचने पर हटा बाघ
युवकों का शोर सुनकर पास के गांववाले भागते हुए टांगी, लाठी एवं भाला लेकर मौके की ओर दौड़े। उनका शोर सुनकर अन्य गांववाले भी मौके की ओर भागे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचने पर बाघ सहमकर पास ही बैठ गया। ग्रामीण खून से लथपथ तीनों युवकों को बोरों में उठाकर वाहन से ओडग़ी अस्पताल पहुंचे।

एक की मौत दो की हालत गंभीर
बाघ के हमले में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। हमले में घायल राय सिंह की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। बाघ के हमले से उसका सिर फट गया था और खून ज्यादा बह गया। उसके पीठ, पेट, हाथ एवं पैरों में भी बाघ के पंजे मारे जाने से चोटें आई थीं। अन्य दो युवकों कैलाश एवं समयलाल के भी शरीर के कई हिस्सों में बाघ के पंजे एवं जबड़े से काटे जाने के कारण गंभीर चोटें आई हैं एवं उनकी हालत गंभीर है। दोनों को जिला अस्पताल रिफर किया जा रहा है।

ऐहतियातन स्कूलों की छुट्टी
घटनास्थल मां कुदरगढ़ी धाम से करीब तीन किलोमीटर दूर है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात कुदरगढ़ धाम में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन हजारां की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं ओडग़ी के अधिकांश गांव जंगलों से लगे हुए हैं। ऐहतियातन सूरजपुर डीईओ ललित पटेल ने ओडग़ी ब्लाक के स्कूलों की छु्ट्टी घोषित कर दी है। बताया गया है बाघ घायल होने के बाद ज्यादा आक्रामक हो गया है। गांववालों को जंगली क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी गई है। सूरजपुर जिले में बाघ के विचरण की सूचनाएं कुछ दिनों से मिल रही थीं। एक माह पूर्व बाघ वाड्रफनगर क्षेत्र में पहुंच गया था और हाइवे के किनारे विचरण करते देखा गया था।

अधिकारी पहुंचे, पुलिस बल तैनात
बाघ के हमले में एक युवक की मौत एवं दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर सूरजपुर डीएफओ संजय यादव, एसडीएम भैयाथान सागर सिंह, एसडीओपी भैयाथान राजेश जोशी पुलिस एवं वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने बताया कि हमलावर बाघ अब भी मौके के पास ही डटा हुआ है। संभवत: बाघ घायल है और वह गुर्रा रहा है। ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने कहा गया है। आसपास पुलिस एवं वन अमले को तैनात किया गया है।

ISRO Launch PSLV-C52-साल के पहले मिशन की लॉन्चिंग सफल, EOS-04 के साथ दो उपग्रह लेकर अंतरिक्ष की ओर भरी उड़ान
सिर्फ गरारा करके ही पता चल जाएगा कि कोरोना है या नहीं, ICMR ने दी मंजूरी
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 47638 नए मरीज…. कुल संक्रमितों की संख्या 84 लाख 11 हजार के पार
बीच सड़क दुर्गा पंडाल लगाने पर जमकर बवाल, पुलिस से भिड़े समिति के सदस्य, विवाद बढ़ता देख ASP ने संभाला मोर्चा
इस टीवी एक्ट्रेस ने बताया कैसे रहती है वो फिट…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: क्या आदिवासी भी हिन्दू हैं?
Next Article अवैध प्लाटिंग के मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम लक्ष्मण तिवारी ने की कार्रवाई अवैध प्लाटिंग के मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम लक्ष्मण तिवारी ने की कार्रवाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?