ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तालिबान बोला- हमारा दूसरा घर है पाकिस्तान, मजहब भी है एक, जानिए भारत को लेकर क्या कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

तालिबान बोला- हमारा दूसरा घर है पाकिस्तान, मजहब भी है एक, जानिए भारत को लेकर क्या कहा

By @dmin
Published: August 26, 2021
Share
Terror of Taliban: Rockets fired near Rashtrapati Bhavan in Kabul
Terror of Taliban: Rockets fired near Rashtrapati Bhavan in Kabul
SHARE

काबुल (एजेंसी)। तालिबान ने पाकिस्तान को अपना दूसरा घर बताया है और कहा है कि हमारी सीमाएं लगती हैं और मजहब एक है। इसलिए हम भविष्य में पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंधों की उम्मीद कर रहे हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने यह बात कही है। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान दहशतगर्द संगठन तालिबान के कितना करीब है और वह किस तरह से उसके लड़ाकों को ठिकाना देता रहा है। जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, ‘अफगानिस्तान की सीमा पाकिस्तान से लगती है। जब धर्म की बात आती है तो हम परंपरागत रूप से करीबी हैं। दोनों ही देशों के लोग आपस में मिले-जुले हैं। इसलिए हम पाकिस्तान से अच्छे संबंधों की उम्मीद रख रहे हैं।Ó

इसके अलावा तालिबान के प्रवक्ता ने भारत के साथ अच्छे संबंध रखने की भी उम्मीद जताई है। यही नहीं भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर भी तालिबान ने अपनी राय जाहिर की है। तालिबान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को आपस में बैठकर अपने बीच के मुद्दों को हल करना चाहिए। मुजाहिद ने कहा कि तालिबान भारत समेत दुनिया के तमाम देशों से अच्छे संबंध चाहता है। पाकिस्तान के चैनल एआरवाय न्यूज से बात करते हुए मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा जमाने में पाक का कोई रोल नहीं रहा है। तालिबान ने कहा कि पाकिस्तान ने कभी भी अफगानिस्तान के मामलों में दखल नहीं दिया है।

तालिबान के प्रवक्ता बोले- हम चाहते हैं इस्लाम पर आधारित शासन
अफगानिस्तान में सरकार के गठन को लेकर तालिबान ने कहा कि हम देश में एक मजबूत शासन चाहते हैं, जो इस्लाम पर आधारित हो और सभी अफगानी उसका हिस्सा हों। इस बीच अल जजीरा की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तालिबान ने अमेरिका ग्वांतनामो बे जेल में बंद मुल्ला अब्दुल कय्यूम जाकिर को कार्यवाहक रक्षा मंत्री बनाने की तैयारी में है। तालिबान ने अब तक सरकार गठन को लेकर कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा है, लेकिन मुजाहिद ने कहा कि 31 अगस्त को अमेरिकी सैनिकों की वापसी से पहले इसका फैसला हो जाएगा।

किसी और के खिलाफ नहीं होने देंगे अपनी जमीन का इस्तेमाल
इसके साथ ही तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका को अपने सैनिकों को वापस बुलाने की तारीख टालनी नहीं चाहिए। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि हमने पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया है। अब हम अपने देश की जमीन का इस्तेमाल किसी और देश के खिलाफ नहीं होने देंगे।

4 प्रतिशत से अधिक कोरोना पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश
15 दिन मासूम को दादी ने जिंदा फेंक दिया कुएं में, पोते की चाह में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम… अब खाएगी जेल की हवा
कोविड-19 के मरीजों को आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था…. जिला प्रशासन ने होमआइसोलेशन, एम्बुलेस व्यवस्था के लिए जारी किया टेलीफोन नम्बर
सड़कों पर खुले में घूमने वाले मवेशियों को लेकर सीएम बघेल हुए सख्त: मवेशी मालिकों पर कड़ी कार्रवाई करने अधिकारियों को निर्देश
अम्बेडकर अस्पताल में बनी बायोमार्कर किट : कोविड-19 के प्रारंभिक चरण में पता चल जाएगी इसकी गंभीरता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article MLA Vora came out in the roads to fill the pits with the officials अधिकारियों के साथ गड्ढे भरवाने सड़कों में निकले विधायक वोरा… कहा- निर्माण कार्यों के दौरान आमजनों को ना हो असुविधा
Next Article VIRAL VIDEO: मोबाइल फोन ले उड़ा तोता, कैमरे से बनाया शानदार वीडियो, लोग बोले- टैलेन्टेड है VIRAL VIDEO: मोबाइल फोन ले उड़ा तोता, कैमरे से बनाया शानदार वीडियो, लोग बोले- टैलेन्टेड है

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?