ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ताम्रध्वज साहू ने किया शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास, कहा-आपस में जुडेंगे 50 गांव
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ताम्रध्वज साहू ने किया शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास, कहा-आपस में जुडेंगे 50 गांव

By Om Prakash Verma Published December 5, 2022
Share
ताम्रध्वज साहू ने किया शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास, कहा-आपस में जुडेंगे 50 गांव
ताम्रध्वज साहू ने किया शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास, कहा-आपस में जुडेंगे 50 गांव
SHARE

19 करोड़ 94 लाख से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
दुर्ग। छतीसगढ़ लोकनिर्माण विभाग के द्वारा दुर्ग नगपुरा करेला मार्ग में शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य लागत राशि 19 करोड़ 94 लाख रुपये का शिलान्यास प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा ग्राम कोटनी के नदी तट में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पुरोहित द्वारा भूमिपूजन कार्य किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने की। विशेष अतिथि अध्यक्ष माटी कला बोर्ड बालम चक्रधारी, केश शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष नंद कुमार सेन, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड,जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर,जिला पंचायत सदस्य पुष्पा यादव,महामंत्री प्रदेश कांग्रेस जितेंद्र साहू, जनपद सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर, जनपद सदस्य सरस्वती सेन,सरपँच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर सरपँच कोटनी मनोज साहू, सरपँच नगपुरा भूपेंद्र रिगरी उपस्थित थे।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आमजनों को छत्तीसगढ़ी में सम्बोधित करते हुए आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आमजनों की सुविधा को देखते हुए अनेकों निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया है। कोटनी नगपुरा पर पुल के निर्माण से लगभग 50 गांव आपस में जुड़ जाएंगे, नदी का पानी अब उनके लिए बाधा नहीं बनेगी। मंत्री साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के मध्य विश्वास का रिश्ता होना चाहिए आगे कहा कि सरकार ने किसानों से किया गया वादा पूरा किया है, शासन ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजना के माध्यम से प्रदेश के अन्नदाताओं के साथ न्याय किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के माध्यम से दुर्गग्रामीण विधानसभा के लगभग सभी सड़क बन गया है कुछ सड़क निर्माणाधीन है सभी छोटी दूरी के सड़को को भी बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी यादव ने भी जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकास का जो कार्य प्रारंभ हुआ है वह अनवरत जारी रहेगा पुल क बनने से इसके आसपास घनी आबादी के गांव है बरसात में आवागमन में दिक्कत होती थी। शिवनाथ नदी पर जिस पुल का आज शिलान्यास किया गया है उसके निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन की समस्या दूर होगी। इस अवसर पर सरपँच दमोदा अश्वनी यादव, सरपँच पीपरछेड़ी बालकिशन ठाकुर, रविन्द्र सिन्हा, कृष्णा देवांगन, ताम्रध्वज सिन्हा, दुष्यंत देवांगन, जामवंत गजपाल, रज्जाक खान, भुनेश्वर यादव, कैलाश सिन्हा, मन्नू यादव, प्रीतम देशमुख, लाल जी गुप्ता, नरोत्तम मार्कण्डेय, डॉ नीलम दिल्लीवार, भरत निषाद, टी आर साहू, सुरेश निर्मलकर, दिव्या साहू, मनोज निषाद, धनीराम निषाद, राम सिंह निषाद, पन्ना लाल निषाद, राजेन्द्र ठाकुर, बिंदु निषाद, पारस निषाद, गोविंद, पुरुषोत्तम निषाद वीरेन्द्र, प्रीतम यादव सहित लोकनिर्माण विभाग मुख्य अभियंता एम.एल उराव, अधिकक्षण अभियंता मनोज थराट, कार्यपालन अभियंता डी के माहेश्वरी, कार्यपालन अभियंता ए के श्रीवास, अशोक हरियाल, संध्या बंजारे, निर्माण एजेंसी प्रतिनिधि नीरज पुरोहित, बिपेंद्र तिवारी सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma December 5, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजद सुप्रीमों लालू का किडनी ट्रांसप्लांट सफल, बेटी रोहिणी की लगी किडनी, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दिया अपडेट
Next Article Big Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी को मिली बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने बलपूर्वक कार्रवाई पर लगाई रोक Big Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी को मिली बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने बलपूर्वक कार्रवाई पर लगाई रोक

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?