ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ढाई करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का पहला ऑक्सीरिडिंग जोन, गार्डन के बीच पढ़ाई के लिए मिलेगा अनुकुल माहौल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ढाई करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का पहला ऑक्सीरिडिंग जोन, गार्डन के बीच पढ़ाई के लिए मिलेगा अनुकुल माहौल

By @dmin
Published: June 26, 2022
Share
ढाई करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का पहला ऑक्सीरिडिंग जोन, गार्डन के बीच पढ़ाई के लिए मिलेगा अनुकुल माहौल
ढाई करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का पहला ऑक्सीरिडिंग जोन, गार्डन के बीच पढ़ाई के लिए मिलेगा अनुकुल माहौल
SHARE

भिलाई नगर विधायक और महापौर ने किया भूमि पूजन
भिलाई। भिलाईवासियों को जल्द ही ऑक्सीरिडिंग जोन की सौगात मिलने वाली है इसके लिए आज विधायक एवं महापौर ने भूमिपूजन कर ऑक्सीरिडिंग जोन के निर्माण के लिए नींव रखी।करीब 2 करोड़ 46 लाख 66 हजार की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा।

भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 05 में बनने वाला परिसर प्रदेश में बने अन्य लाईब्रेरी से हटकर होगा, गार्डन के हरे भरे वातावरण के बीच पूर्णत: वातानुकुलित माहौल में पढ़ाई करने का माहौल रहेगा। एजुकेशन हब के रूप में भिलाई की पहचान में इस यूनिक रिडिंग जोन के बनने से भिलाई के गौरव में एक और सितारा जुड़ेगा।

जल्द मिलेगा लाभ
ऑक्सी रीडिंग जोन आज भूमि पूजन किया गया है साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करें ताकि जल्द से जल्द इसका लाभ हमारे शहर के विद्यार्थियों को मिल सके।

देवेंद्र यादव विधायक

सेक्टर 05 के शहीद गार्डन में बनने वाले ऑक्सीरिडिंग जोन के लिए आज विधि विधान से पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन हुआ जहां वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस दौरान भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि भिलाई एजुकेशन हब होने के कारण बड़ी संख्या में यहां बाहर से विद्यार्थी पढऩे के लिए आते है तथा स्थानीय विद्यार्थी जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए है उनके लिए ऑक्सीरिडिंग जोन बेहद लाभकारी होगा। पढऩे लिखने के लिए अच्छा माहौल मिलेगा तो भिलाई के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। महापौर नीरज पाल ने कहा कि विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को देखते हुए ऑक्सीरिडिंग जोन बनाने की प्लानिंग की गई है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा सालभर पहले इसकी घोषणा गई थी अमल करने आज भूमिपूजन किया गया, प्रदेश में यूनिक तरह से बनने वाले ऑक्सीरिडिंग जोन में पढ़ाई के लिए अनुकुल माहौल मिलेगा जहां शहर के साथ अन्य जिले या प्रदेश के बाहर से आकर हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वालों के लिए बेहद कारगार साबित होगा। कार्यक्रम में निगम के पीडब्ल्यूडी प्रभारी एकांश बंछोर, एमआईसी सदस्य रीता सिंह गेरा, नरसिंग नाथ, निज सचिव वसीम खान, निगम के कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, उप अभियंता श्वेता महेश्वर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

ऑक्सीरिडिंग जोन में खासियत-
ऑक्सीरिडिंग जोन पूरी तरह से वातनुकुलि रहेगी जिससे पढ़ाई के दौरान गर्मी बाधा न बने, छोटे बड़े सभी वर्गों के लिए न्यूज पेपर एरिया, कॉफ्रेन्स एरिया, छोटे बच्चों के लिए मनोरंजक तरीके से पढऩे सीखने के लिए चिल्ड्रन रीड एरिया, इसके साथ ही रिडिंग के दौरान एक बेहतर माहौल बनाने ताकि पढ़ाई में ध्यान बना रहे इसके लिए ऑक्सीरिडिंग जोन का डिजाइन ऐसा तैयार किया गया है कि रिडिंग के दौरान वाटर फॉल और ग्रीनरी का नजारा दिखाई देगा जिससे एक सुकुन की अनुभूति होगी। परिसर में वॉशरूम सुविधा के साथ एलईटी टीवी स्क्रीन भी रहेगा।

कभी संजय दत्त को फेवरेट पार्टनर मानती थीं माधुरी दीक्षित, एक्टर के जेल जाने के बाद बदल गया सबकुछ
नक्सल मुठभेड़ में घायल जवान का हौसला बुलंद, सीएम साय से कहा – ठीक होते ही और मारूंगा
फिल्मी स्टाइल में बनाया नकली परिवार, युवती को झांसे में लेकर की शादी और ठगे 13.8 लाख रुपए… हैरान कर देगा ठगी का यह मामला
रफ्तार ने ली जान: ट्रक के पहिए के नीचे आए 4 साल के बेटे व पिता की मौके पर मौत
रविवार अवकाश के दिन भी खुला रहेगा संपत्तिकर जमा करने के लिए काउंटर…. संपत्तिकर जमा करने लोगों को होगी सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हादसा: पेड़ से टकराकर दो टुकड़े हुई कार, तीन की मौत दो घायल बड़ी खबर: तेज रफ्तार बनी बेजुबानों के लिए काल, गायों को रौंदते हुए निकला ट्रक, 8 की मौत कई जख्मी
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 249 # 26 june 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?