ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टोल मांगने पर कारों में सवार पुलिस के जवानों ने किया हंगामा, तीन लेन 45 मिनट तक रखीं ब्लॉक, लगाया जाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टोल मांगने पर कारों में सवार पुलिस के जवानों ने किया हंगामा, तीन लेन 45 मिनट तक रखीं ब्लॉक, लगाया जाम

By @dmin
Published: September 29, 2021
Share
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा कर रहे जवान
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा कर रहे जवान
SHARE

गुरुग्राम (एजेंसी)। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर बने खेड़कीदौला टोल पर दिल्ली पुलिस के जवानों ने फ्री में निकलने के चक्कर में बुधवार सुबह जमकर हंगामा किया। पुलिस के जवान दिन प्राइवेट कार में सवार थे। वह कहीं पर छापामारी करने के लिए जा रहे थे।

टोलकर्मियों के रोके जाने के कारण इन लोगों ने तीन लेन को ब्लॉक कर रखा था जिससे लंबा जाम लग गया। टोल प्रबंधन ने डायल 112 पर जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को किनारे कराने के लिए आगे बढ़ाया। जिसके बाद वह मौके से निकल गए। टोल कंपनी  के पीआरओ की ओर से स्थानीय पुलिस को फुटेज के साथ शिकायत भेजी जा रही है। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस की ओर से फ्री में निकलने के चक्कर में हंगामा हो चुका है।

निजी कारों से पहुंचे थे पुलिसकर्मी
टोल प्रबंधन के अनुसार, निजी गाडिय़ों से पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों से जब टोल टैक्स मांगा गया तो उन्होंने पुलिस को टोल में छूट होने की बात कहते हुए टोल देने से मना कर दिया। टोल कर्मचारी महेश ने बताया कि पुलिसकर्मी अपने आप को दिल्ली पुलिस के जवान बता रहे थे।

वह दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। टोल प्रबंधन का आरोप है कि टोल टैक्स दिए बिना उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया तो पुलिसकर्मियों ने टोल प्लाजा पर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बुधवार सुबह 9 बजे का है।

पुलिस कर्मियों ने अपनी तीन गाडिय़ा टोल प्लाजा की तीन अलग-अलग 26,27,28 नंबर लेन में खड़ी कर पूरे लेन को ब्लासक कर दिया था।  करीब 45 मिनट तक पुलिसकर्मियों ने टोल प्लाजा की तीन लेन जाम रखीं और हंगाम किया। इससे बाकी वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गाइडलाइन में पुलिसकर्मियों के निजी वाहनों को नहीं है छूट
टोल प्रबंधक विनीत सिंह ने बताया कि गाइडलाइन में पुलिसकर्मियों को निजी वाहनों में टोल टैक्स की छूट नहीं है। उन्होंने बताया कि टोल मांगने पर पुलिसकर्मियों ने टोल देने से मना कर दिया और हंगामा किया। इसकी सूचना उन्होंने 112 कंट्रोल रूम पर दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रबंधक विनीत सिंह ने बताया कि 45 मिनट तक हंगामा करने के बाद भी वह पुलिसकर्मी अपनी गाडिय़ों को बिना टोल टैक्स दिए वहां से जबर्दस्ती लेकर चले गए। ये पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई।

दुलहन की मां को लेकर फरार हुआ दूल्हे का पिता
अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट केस में 13 साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने 28 आरोपी को किया बरी, 49 दोषी करार
शासन अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है : चिन्तामणी महाराज
Notice to Google: धोखाधड़ी को रोकने आईजी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने गूगल को दिया नोटिस
9 बड़े देशों में कोरोना की सबसे धीमी रफ्तार भारत में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation शहर में दो स्थानों पर इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने से छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा, विधायक वोरा ने कहा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करें अधिकारी
Next Article There has been a big change in this rule related to Aadhaar आधार से जुड़े इस नियम में हुआ बड़ा बदलाव…. जानिए आपको फायदा होगा या नुकसान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?