ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टेरर मॉड्यूल में एक और कामयाबी, महाराष्ट्र ATS ने तीसरे संदिग्ध को किया मुंबई से गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टेरर मॉड्यूल में एक और कामयाबी, महाराष्ट्र ATS ने तीसरे संदिग्ध को किया मुंबई से गिरफ्तार

By @dmin
Published: September 30, 2021
Share
रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में यूपी के पांच जिलों में एटीएस की छापेमारी, छह संदिग्ध हिरासत में
रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में यूपी के पांच जिलों में एटीएस की छापेमारी, छह संदिग्ध हिरासत में
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के आतंक रोधी दस्ते यानी ATS ने एक और संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध इरफान शेख को गुरुवार को ही विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। इरफान से पहले भी एटीएस ने दो संदिग्धों जाकिर हुसैन शेख और रिजवान मोमिन को गिरफ्तार किया था। दोनों को ही अदालत ने 4 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जाकिर को एटीएस ने 18 सितंबर को गिरफ्तार किया था, जबकि मोमिन को 19 तारीख को उसके मुंब्रा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था। दोनों के खिलाफ UAPA एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। 

जाकिर और मोमिन को एटीएस ने दिल्ली पुलिस की ओर से टेरर मॉड्यूल का भंडोफोड़ किए जाने के बाद गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने उस दौरान जान मोहम्मद शेख समेत 5 लोगों को दिल्ली, यूपी और राजस्थान से गिरफ्तार किया था। इन सभी लोगों को 14 सितंबर को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया था। महाराष्ट्र एटीएस की ओर से इरफान से पहले गिरफ्तार दो संदिग्धों को फिलहाल पुलिस हिरासत में रखा गया है। शुरुआती रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें 20 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया था, जिस पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

एटीएस के एक अधिकारी ने इरफान की गिरफ्तारी को लेकर बताया कि शेख और मोमिन के कॉल रिकॉर्ड एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गई थी। इसमें पता चला कि इरफान इन दोनों से ही लगातार टच में रहता था। ऐसे में हमें संदेह है कि उसके पास आतंकियों की हरकतों के बारे में अहम जानकारी हो सकती है। शेख और मोमिन को आपराधिक साजिश और टेरर एक्ट्स को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एटीएस का कहना है कि मोमिन को टेरर प्लान की पूरी जानकारी थी और उसने शेख का फोन तोड़कर नाले में फेंक दिया था। उस फोन को भी एटीएस ने रिकवर कर लिया है।

एटीएस ने बयान जारी कर बताया है कि जाकिर शेख किसी विदेशी हैंडलर के कहने पर काम कर रहा था। इस हैंडलर का नाम एंथनी उर्फ अनवर बताया जा रहा है। हालांकि एजेंसी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर इन संदिग्धों की प्लानिंग क्या थी।

मुख्यमंत्री ने की विभिन्न जिलों के क्वारेंटाइन सेंटरों, आइसोलेशन की व्यवस्था, कोविड जांच की समीक्षा, कहा- होम आइसोलेशन मरीजों की पूरी सावधानी के साथ सतत मॉनिटरिंग की जाए
धानखरीदी के लिए ऑनालाइन मिलेगा टोकन, पारदर्शिता लाने 7 दिन के भीतर होगा भुगतान, साय कैबिनेट का निर्णय
हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी की तरफ से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार
रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पारिवारिक तनाव बताया जा रहा कारण
कोरोना: अक्टूबर तक दूसरे देशों को वैक्सीन नहीं देगा भारत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा कल को होगी स्वच्छ भारत और अटल मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत…. प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन
Next Article मनीष मर्डर केस में ऐक्शन में योगी सरकार: केस होगा ट्रांसफर, पत्नी को ओएसडी की नौकरी, मुआवजा भी मिलेगा मनीष मर्डर केस में ऐक्शन में योगी सरकार: केस होगा ट्रांसफर, पत्नी को ओएसडी की नौकरी, मुआवजा भी मिलेगा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?