ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘टीचर्स डे’ पर शेमारू उमंग के शो शमशान चंपा की अभिनेत्री तृप्ति मिश्रा ने अपने माता-पिता को कहा धन्यवाद!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

‘टीचर्स डे’ पर शेमारू उमंग के शो शमशान चंपा की अभिनेत्री तृप्ति मिश्रा ने अपने माता-पिता को कहा धन्यवाद!

By Om Prakash Verma
Published: September 4, 2024
Share
'टीचर्स डे' पर शेमारू उमंग के शो शमशान चंपा की अभिनेत्री तृप्ति मिश्रा ने अपने माता-पिता को कहा धन्यवाद!
'टीचर्स डे' पर शेमारू उमंग के शो शमशान चंपा की अभिनेत्री तृप्ति मिश्रा ने अपने माता-पिता को कहा धन्यवाद!
SHARE

मुंबई/शेमारू उमंग के शो ‘शमशान चंपा’ में अच्छे दिल वाली डायन के रूप में नज़र आने वाली अभिनेत्री तृप्ति मिश्रा को दर्शकों द्वारा खूब सराहनाएं मिलती नज़र आ रही हैं। टीचर्स डे नज़दीक है इसपर हुई एक ख़ास बातचीत में तृप्ति ने अपने जीवन के मार्गदर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कई ख़ास बातें बताई। उन्होंने अपनी मां से मिली कीमती सीख और अपने पिता द्वारा मिले अटूट समर्थन को याद किया और इस ख़ास दिन के महत्व को समझाया।

तृप्ति मिश्रा ने अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “टीचर्स डे केवल एक दिन मनाया जाने वाला दिन नहीं है, यह निरंतर सीखने के महत्व पर ज़ोर देता है। मेरे लिए, मेरी सबसे बड़ी शिक्षक हमेशा मेरी माँ रही हैं। वह मेरी मार्गदर्शक रही हैं, जिन्होंने मुझे आत्म-प्रेम का महत्व सिखाया और यह भी कि दूसरों के लिए अपने आपको कितना समर्पित करना चाहिए। यह सभी सीख मेरे लिए बहुत खास रही है और इंडस्ट्री में इसकी ख़ास जरुरत है जो आपसे बहुत कुछ मांगती है। मेरे किरदार चंपा में भी यह अच्छे इंसान होने के गुण झलकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं अपने पिता के प्रति भी बहुत आभारी हूं, जो इस इंडस्ट्री में मेरे गुरु रहे हैं। भले ही उन्होंने कोई अभिनय कला की ट्रेनिंग नहीं ली है, लेकिन उन्होंने मुझे ऑडिशन की तैयारी में बहुत मदद की और हर कदम पर मेरा साथ दिया है। उनके मार्गदर्शन और मेरे स्कूल के शिक्षकों के समर्थन से, मुझे पढ़ाई और शूटिंग के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद मिली। मैं आज जो कुछ भी हूं यह मुझपर उनके विश्वास का नतीजा है। इसलिए मैं उन सभी की आभारी हूं और टीचर्स डे पर मुझे बहुत सौभाग्यशाली महसूस हो रहा है कि मुझे इतने अद्भुत गुरु मिले हैं।”

‘शमशान चंपा’ शो में तृप्ति, चंपा का किरदार निभा रही हैं, जिसकी यात्रा कई रहस्यमय तत्वों से जुड़ी हुई है। तृप्ति के डायन वाले किरदार में कई अनोखे मोड़ हैं, जो कहानी में गहराई की एक नई परत जोड़ता है। यह कहानी दर्शकों को सुपरनैचुरल, रोमांचक और भावनात्मक यात्रा पर लेकर जाती है और अपनी फैंटेसी और रोमांस के मेल के साथ दर्शकों को जोड़े रखती है।

भिलाई में जुटेंगे छत्तीसगढ़-एमपी के उद्यमी, 18 अक्टूबर को अग्रसेन भवन खुर्सीपार में बैठक
टीके की किल्लत: महाराष्ट्र ने रोका 18-44 का टीकाकरण, बचा स्टॉक 45 से ज्यादा उम्र वालों के लिए सुरक्षित
खतरे में छोटे और बड़े उद्योग…. एंसीलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा लगातार बढ़ रहा लोहे का दाम
Rajya Sabha Election: बीजेपी से राज्यसभा उम्मीदवार देवेन्द्र प्रताप सिंह ने दाखिल किया नामांकन, कहा-छोटे से कार्यकर्ता को कहां से कहां पहुंचा दिया
CG Breaking : घर में चल रही थी शादी की तैयारी, इधर दूल्हे ने लगा ली फांसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजनेताओं से भी लिया जाए काम का लेखा-जोखा… राजनेताओं से भी लिया जाए काम का लेखा-जोखा…
Next Article राज्यपाल व सीएम साय करेंगे शिक्षकों का सम्मान, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के 52 ‘शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल सम्मान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?