ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीचर्स एसोसिएशन ने दी बधाई, दुर्ग संभाग के 1896 सहायक शिक्षकों का पदोन्नति का आदेश जारी
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

टीचर्स एसोसिएशन ने दी बधाई, दुर्ग संभाग के 1896 सहायक शिक्षकों का पदोन्नति का आदेश जारी

By Om Prakash Verma Published April 9, 2023
Share
टीचर्स एसोसिएशन ने दी बधाई, दुर्ग संभाग के 1896 सहायक शिक्षकों का पदोन्नति का आदेश जारी
टीचर्स एसोसिएशन ने दी बधाई, दुर्ग संभाग के 1896 सहायक शिक्षकों का पदोन्नति का आदेश जारी
SHARE

कवर्धा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के सतत प्रयास से दुर्ग संभाग अंतर्गत सहायक शिक्षक से शिक्षक के पद पर बहुप्रतीक्षित पदोन्नति आदेश अंतत: जारी हो गया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि संयुक्त संचालक दुर्ग द्वारा 6 अप्रैल को जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार संभाग के 1896 सहायक शिक्षकों को शिक्षक के पद पर पदोन्नति का लाभ प्राप्त हुआ है।

इसमें कबीरधाम व बेमेतरा जिले के भी शिक्षक शामिल है। ओवरऑल इस सूची में ईएलबी संवर्ग के 1630 एवं टीएलबी संवर्ग के 266 शिक्षक शामिल है। ईएलबी संवर्ग में गणित के 433, विज्ञान के 287, अंग्रेजी के 504, सामाजिक विज्ञान के 76 एवं हिंदी के 330 सहायक शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिला है। इसी प्रकार टीएलबी संवर्ग में गणित में 88, विज्ञान में 70, अंग्रेजी में 44, सामाजिक विज्ञान में 15 एवं हिंदी में 49 सहायक शिक्षक पदोन्नत हुए हैं। पदोन्नत सहायक शिक्षकों को कॉउंसलिंग के माध्यम से पदांकन किया जाएगा।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि सहायक शिक्षकों को सातवें वेतनमान में पे बैंड 5200-20200 पर ग्रेड पे 2400 रुपए में वेतन मेट्रिक्स लेवल-6 का वेतन प्राप्त हो रहा है, जो शिक्षक पद पर पदोन्नति के बाद बढ़कर पे बैंड 9300-34800 पर ग्रेड पे 4200 में वेतन मेट्रिक्स लेवल-8 का वेतन प्राप्त होगा।

पदोन्नति के संबंध में सौंपा गया था ज्ञापन
ज्ञात हो कि पदोन्नति के सबन्ध में एसोसिएशन की जिला इकाई सतत प्रयासरत रहा है, जिसके तहत पदोन्नति में हो रहे विलम्ब से सहायक शिक्षकों को अन्य संभाग से वरिष्ठता में पिछडऩे को दृष्टिगत रखते हुए दुर्ग संभग से भी पदोन्नति आदेश अविलंब जारी करने की मांग किया था। इसके पहले विगत 17 मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा सचिव व संयुक्त संचालक के नाम पदोन्नति संबंधी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा था. इस प्रयास का सार्थक परिणाम भी सहायक शिक्षकों की पदोन्नति के रूप में प्राप्त हुआ है।

वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत मिला पदोन्नति
छग स्कूल शिक्षा सेवा शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 के अनुसार शिक्षक एल. बी. संवर्ग की पदोन्नति के लिए संविलियन तिथि से पांच साल का शिक्षण अनुभव निर्धारित है। शिक्षक एलबी संवर्ग का संविलियन 2018, 2019 व 2020 में हुआ है, जिसके अनुसार पदोन्नति के लिए संविलियन तिथि से सेवा अवधि पांच साल से कम है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए छग टीचर्स एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार व शासन के समक्ष एलबी संवर्ग के शिक्षकों को शिक्षण अनुभव में वन टाइम रिलेक्सेशन देते हुए पदोन्नति की मांग किया था, जिसे शासन ने मानते हुए पांच साल के निर्धारित शिक्षण अनुभव को एक बार के लिए घटाकर तीन साल किया है। इसी वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत शिक्षक एलबी संवर्ग को पदोन्नति का लाभ प्राप्त हुआ है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

शतरंज की बिसात पर भारत का डबल धमाका, ओपन में रजत और महिला वर्ग में कांस्य पदक

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं का किया सम्मान

Om Prakash Verma April 9, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 175 # 09 april 2023
Next Article शादी में आई महिला के बैग से लाखों के जेवर पार, भवन के कमरे में घुसकर चुरा ले गया बदमाश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?