ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीकाकरण महा अभियान में शामिल हुए महापौर नीरज पाल, टीकाकरण स्थल पहुंचकर लोगों को किया प्रोत्साहित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

टीकाकरण महा अभियान में शामिल हुए महापौर नीरज पाल, टीकाकरण स्थल पहुंचकर लोगों को किया प्रोत्साहित

By @dmin
Published: January 18, 2022
Share
टीकाकरण महा अभियान में शामिल हुए महापौर नीरज पाल, टीकाकरण स्थल पहुंचकर लोगों को किया प्रोत्साहित
टीकाकरण महा अभियान में शामिल हुए महापौर नीरज पाल, टीकाकरण स्थल पहुंचकर लोगों को किया प्रोत्साहित
SHARE

बूस्टर डोज लगवाने पहुंचे सीनियर सिटीजन से चर्चा कर जाना कुशल क्षेप
एक ही सेंटर में सभी प्रकार की सुविधा, सभी वर्ग के लोग करवा सकते हैं टीकाकरण, कोविशिल्ड, कोवैक्सीन, बूस्टर डोज तथा 15 वर्ष से 18 वर्ष के लिए भी टीकाकरण की सुविधा
19 जनवरी को भी लगवा सकते हैं वैक्सीन, 58 सेंटर किए गए निर्धारित
भिलाई। महापौर नीरज पाल टीकाकरण अभियान में शामिल हुए। टीकाकरण स्थल पहुंचकर उन्होंने टीकाकरण की स्थिति का जायजा लेकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया। वही बूस्टर डोज लगवाने पहुंचे सीनियर सिटीजन से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान महापौर परिषद के सदस्य एवं सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य विभाग के प्रभारी संदीप निरंकारी तथा खेल व युवाकल्याण के प्रभारी आदित्य सिंह मौजूद रहे। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे भी प्रात: से टीकाकरण केंद्रों के निरीक्षण में पहुंचे, उन्होंने टीकाकरण अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे अधिकारियों को निर्देश दिए।

19 जनवरी को भी टीकाकरण महा अभियान रहेगा जारी दिनांक 19 जनवरी 2022 दिन बुधवार को सभी उम्र समूह के लोगों को कोविशिल्ड तथा कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन महाअभियान के तहत कोविशिल्ड के लिए निर्धारित किए 58 केन्द्रों में प्रथम एवं द्वितीय डोज के साथ 60 वर्ष से ऊपर है और जिन्हें बीमारी है एवं दोनो डोज लगाए हुए 9 माह पूर्ण हो चुका है ऐसे सीनियर सिटीजन को बूस्टर डोज लगाया जाएगा। इसके अलावा 15 वर्ष से 18 वर्ष आयु समूह के किशोर बालक बालिकाओं को भी टीका लगाया जा रहा है। यानी कि एक ही सेंटर में सभी प्रकार के टीकाकरण की सुविधा सभी वर्ग के लिए मौजूद है। नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जनवरी को महाअभियान के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वार्ड में वैक्सीनेशन सेंटर निर्धारित किये गये है। प्रत्येक जोन आयुक्त को वैक्सीनेशन के लिये जिम्मेदारी दी गई है, नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने मुनादी एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार निगम क्षेत्रो में किया जा रहा है।

इन 58 केन्द्रों में बुधवार को लगेगा टीका
पीएचसी जुनवानी खम्हरिया, यू.पी.एच.सी कोसानगर के पीछे समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सियान सदन राधिका नगर, मंगल बाजार कोहका सामुदायिक भवन, शिव मंदिर कांजी हाउस, बीएनएस स्कूल सेक्टर 08, पीएचसी वैशाली नगर, गणेश मंच डोम शेड हाउसिंग बोर्ड, यू.पी.एच.सी बैकुण्ठधाम, बापू नगर पीएचसी, मंगल बाजार छावनी, खुर्सीपार यूपीएचसी, गणेश मंच पावर हाउस मार्केट, सत विजय आडिटोरियम सेक्टर 05, उत्कल सांस्कृतिक परिषद सेक्टर 06, हनुमान मंदिर के पास सड़क 18 सेक्टर 07, सियान सदन हुडको, स्पर्श हास्पिटल कांट्रेक्टर कॉलोनी, पल्स हास्पिटल नेहरू नगर, चंदूलाल हास्पिटल नेहरू नगर, शंकराचार्य हास्पिटल, मानव सेवा समिति सेक्टर 09, बीएम शाह हास्पिटल शास्त्री नगर, करूणा हास्पिटल नंदिनी रोड, भिलाई नर्सिंग होम सुपेला, श्रेयस कॉलेज ऑफ नर्सिंग सुपेला, रूंगटा कॉलेज ऑफ नेहरू नगर, एमजे कॉलेज ऑफ नर्सिंग जुनवानी, गदा चैक अंबेडकर नगर, सूर्या मॉल नेहरू नगर, रेलवे स्टेशन पॉवर हाउस, सुपेला रैन बसेरा और सब्जी मार्केट, बोरिया गेट मार्केट, कांजी हाउस सुपेला, महिला महाविद्यालय सेक्टर 09, छावनी थाना पॉवर हाउस मार्केट, सांस्कृति भवन अंडा चैक खुर्सीपार, सांई कॉलेज सेक्टर 06, दुर्गा मंच घासीदास नगर, नेहरू क्लब हाउस सुपेला, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल खुर्सीपार जोन 02, एमजीएम स्कूल सेक्टर 06, जेपी नगर स्कूल केम्प 02, हैप्पी पब्लिक स्कूल वैशालीनगर, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कोहका, केपीएस नेहरू नगर, पं. नेहरू हायर सेकंडरी न्यू खुर्सीपार, डीपीएस जुनवानी, श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर 10, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल छावनी, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल सुपेला, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल वैशालीनगर, श्री शंकराचार्य स्कूल हुडको,शकुंतला विद्यालय रामनगर, चैता मैदान प्रेमनगर, सूर्यकुंड तालाब जवाहर नगर।

नेहरू नगर गार्डन के पास लगेगी पूर्व पीएम अटल की प्रतिमा, तारामण्डल उद्यान में भूमिपूजन कल
प्रदेश में रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, किसानों को नैनो खाद के उपयोग के लिए किया जा रहा है जागरूक
स्वास्थ्यकर्मियों के हौसलों को सलाम, वैक्सीनेश के लिए पहाड़ों व दुर्गम रास्तों का सफर तय कर पहुंच रहें गांव-गांव
CG Crime : आंगन में काम कर रही महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, हमलावर युवक फरार
छत्तीसगढ़ में कोरोना: 1724 नए केस आक्र 58 मरीजों की मौत… कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 92 हजार के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सफलता कठिन परिश्रम का परिणाम है, पटना के अनु कुमार दिल्ली में हुये सम्मानित सफलता कठिन परिश्रम का परिणाम है, पटना के अनु कुमार दिल्ली में हुये सम्मानित
Next Article महिलाओं की बढ़ रही आमदनी, बल्ब बनाकर घरों तक पहुंचाने लगी रोशनी महिलाओं की बढ़ रही आमदनी, बल्ब बनाकर घरों तक पहुंचाने लगी रोशनी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?