ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीएस सिंह देव ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर, यह गौरव की बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedkorbaRaipursarguja

टीएस सिंह देव ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर, यह गौरव की बात

By Om Prakash Verma
Published: November 14, 2023
Share
टीएस सिंह देव ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर, यह गौरव की बात
टीएस सिंह देव ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर, यह गौरव की बात
SHARE

बलरामपुर/कोरबा। जैसे-जैसे मतदान तिथि नजदीक आर रही है, वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस अपना प्रचार अभियान करती जा रही है। दीपावली के दिन भी कांग्रेस का धुआंधार प्रचार अभियान जारी रहा। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील अहमद, हिमाचल प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा सिंह देव ने रामानुजगंज विधानसभा के रामचंद्रपुर, चलगली और महाराजगंज में आम सभा को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए टीएस सिंह देव ने कहा कि बीते पांच वर्ष में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार की नीति सिद्धांत एवं योजनाओं के चलते नीति आयोग की रिपोर्ट में प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा के ऊपर उठे। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। भूपेश बघेल सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया गया है। कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की। दीपावली के अवसर पर उन्होंने महिलाओं के खाते में एकमुश्त 15,000 रुपये दिए जाने की योजना की भी बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा बहुत सोच समझकर एवं विशेषज्ञों से राय लेकर यह योजना लाई गई है।

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। इसका मतलब यह नहीं कि हम किसी मजहब को नहीं मानते, हम मजहब को मानते हैं, लेकिन दूसरे के मजहब का सम्मान करते हैं। इस्लाम हमें सिखाता है कि हम जितनी इज्जत अपने धर्मगुरु की करते हैं, उतनी इज्जत दूसरे धर्म के भी गुरु की करनी है। इस्लाम हमें सिखाता है कि यदि आप भोजन कर रहे हैं तो पड़ोसी भूखे नहीं रहना चाहिए। यह नहीं कहता कि पड़ोसी का धर्म क्या है यह सिर्फ हमें मानवता की बात सिखाता है। देश में जब अमन शांति रहेगी तो विकास होगा। अंग्रेजों के द्वारा फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाई गई थी। देश में कुछ ऐसे लोग अंग्रेजों की नीति पर चल रहे हैं।

कोरबा में कांग्रेस प्रत्याशी ने जयसिंह अग्रवाल ने गृह लक्ष्मी योजना की दी जानकारी
राजस्व मंत्री और कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए पार्टी की नीति और मौजूदा कार्यकाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी वर्ग के लिए सरकार के द्वारा काम किए गए हैं। इस बार पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में ग्रहणियों को 15000 रुपये वार्षिक सहायता देने के बिंदु को भी शामिल किया है। जय सिंह अग्रवाल ने बताया कि 2018 में की गईं 95 प्रतिशत घोषणाएं पूरी की गई हैं। जबकि इस वर्ष के घोषणा पत्र में शिक्षा चिकित्सा से लेकर कई चीजे शामिल की गई। साथ ही ग्रहणियों को ध्यान में रखते हुए गृह लक्ष्मी योजना लॉन्च की गई है।

जय सिंह अग्रवाल ने बताया की कोरबा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य पेयजल के लिए आवश्यक काम किए गए हैं और लगातार इनका उन्नयन किया जा रहा है। कोरबा कैसे सुंदर शहर बने इसके लिए आगे काम किया जाएगा। कोरबा में भाजपा ने क्या किया है, यह सब जनता जानती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वंदन योजना को लेकर जो फार्म भरवाए जा रहे हैं, वह यहां-वहां मिल रहे है, जिससे योजना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं।

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह के तहत 38 जोड़ो का हुआ विवाह
Breaking News : दुर्ग में युवक की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
सियासी गलियारा: उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारी, देवेंद्र फडणवीस कल ले सकते हैं सीएम पद की शपथ
एसआर हॉस्पिटल ने लगाया निगम में स्वास्थ शिविर, 154 कर्मियों ने कराया अपना फ्री हेल्थ चेकअप
भाजपा के असंतुष्ट धड़़े धार्मिक संगठनों की आड़ में सकेल रहे कार्यकर्ता… टूटे ख्वाबों की आस बने समानांतर संगठन… बोल बम व श्रीराम जन्मोत्सव समिति की रहेगी निगम चुनावों पर नजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छठ पूजा के लिए एक और स्पेशल ट्रेन, 16 नवंबर को दुर्ग से होगी रवाना… जानिए पूरा शेड्यूल
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: रेवड़ी नहीं अब रेवड़ा बंट रहा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?