ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जेल: एक अनकही यूनिवर्सिटी में बुलंद होते नामी क्रिमिनल्स के हौंसले
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जेल: एक अनकही यूनिवर्सिटी में बुलंद होते नामी क्रिमिनल्स के हौंसले

By Om Prakash Verma Published July 8, 2024
Share
जेल: एक अनकही यूनिवर्सिटी में बुलंद होते नामी क्रिमिनल्स के हौंसले
जेल: एक अनकही यूनिवर्सिटी में बुलंद होते नामी क्रिमिनल्स के हौंसले
SHARE

अतुल मलिकराम (लेखक और राजनीतिक रणनीतिकार)
जेल एक अनोखी यूनिवर्सिटी है। जेल एक कैदी को इतना सिखा देती है कि हम और आप उस बारे में सोच भी नहीं सकते। अगर यूँ कहा जाए कि जेल, जिंदगी की भूख बढ़ा देती है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। आप हर एक चीज़ के लिए भूखे होते हैं। आईपीएस दिनेश एमएन, जिन्होंने सात साल जेल में बिताए, अपने अनुभव को साझा करते हुए बताते हैं कि एक अपराधी जो भी काम करता है, वह गैर-कानूनी है और मानवता के लिए गलत है। यह संविधान के हिसाब से भी गलत है और समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता है। उनके मोहल्ले वाले भी उन्हें नहीं स्वीकारते हैं और कई बार घर वाले भी मुँह फेर लेते हैं। भले आपका गुनाह कैसा भी हो, किसी भी प्रकार से सामाजिक दृष्टि से उसकी कोई सफाई या माफी नहीं होती है।

लेकिन इसके बावजूद, एक नामी रसूखदार कैदी खुद में इतना मजबूत कैसे महसूस करता है? आखिर उसकी ताकत क्या होती है? ऐसा क्या होता है, जो उसे विपरीत परिस्थितियों में भी खड़ा रखता है? इसके जवाब में उन्हें एहसास होता है कि इन सब के पीछे एक कैदी का सबसे बड़ा आत्मविश्वास यह होता है कि भले उसने 50 मर्डर कर दिए हों, लेकिन उसे सज़ा नहीं होगी। अब सवाल यह है कि यदि पहले मर्डर में ही उसे फाँसी या आजीवन कारावास हो जाए, तो फिर वह आगे मर्डर करेगा ही क्यों और करेगा भी तो कैसे करेगा?

ऐसा खासकर उन बड़े और नामी क्रिमिनल्स के साथ होता है। उनके पास इतना पैसा आता है कि वे यह सोचते हैं कि पुलिस से लेकर कोर्ट तक वह सब को मैनेज कर सकते हैं। इनके जो गैंग मेंबर्स होते हैं, वे इनके इशारे पर किसी को भी गोली मार सकते हैं। उन्हें अपने गैंग मेंबर्स पर पूरा विश्वास होता है। उनका टैरर, खौफ या डर जो उन्होंने समाज में पैदा किया है। यह एक प्रकार से उनका इन्वेस्टमेंट होता है। एक मर्डरर के लिए उसका खौफ ही सब कुछ है, जो उसे कायम रखना पड़ता है। एक सबसे महत्वपूर्ण और जरुरी फैक्ट, उन्हें कोई न कोई राजनीतिक सपोर्ट जरूर मिलता है, जिस सपोर्ट के सहारे हर क्रिमिनल सीना चौड़ा कर खड़ा रहता है।

हालाँकि, एक अनकही यूनिवर्सिटी के रूप में देखें, तो जेल के अंदर बिताए गए समय के दौरान, एक अपराधी कई चीजें सीखता है। वह जानता है कि समाज उसे कैसे देखता है और कैसे उससे निपटना है। जेल में बिताए गए साल, उसे बाहरी दुनिया के लिए तैयार करते हैं, जिससे वह और भी खतरनाक बन जाता है। उसे यह समझ में आता है कि वह कैसे अपने डर और खौफ का उपयोग करके अपनी सत्ता कायम रख सकता है और कैसे राजनीतिक समर्थन उसकी ताकत को और भी मजबूत बना सकता है।

जेल एक ऐसी यूनिवर्सिटी है, जो न केवल अपराधियों को उनके अपराध के लिए सज़ा देती है, बल्कि उन्हें और भी चतुर, चालाक और मजबूत भी बनाती है। समाज के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि इस यूनिवर्सिटी ज्ञान व सुधार का केंद्र कैसे बनाया जाए। बहुत-से कैदी जो जेल के अंदर के जीवन से अपने बाहर के जीवन के बहुत से गुण सीखते हैं और सही दिशा में खुद को आगे बढ़ाते हैं। वहीं, बहुत-से कैदी अपने अंदर मिलने वाली परिपक्वता को गलत दिशा में इस्तेमाल करते हैं। हमें इस पर गहन विचार करने की आवश्यकता है कि कैसे हम इस चक्र को तोड़ सकते हैं और कैदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ सकते हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma July 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जीएम नीनु इटियेरा पहुंची रायपुर : अभनपुर, सीबीडी, मंदिर हसौद स्टेशनों का किया निरीक्षण
Next Article आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट में मिलता है 'लाइफ कंटिन्यूटी' का विकल्प आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट में मिलता है ‘लाइफ कंटिन्यूटी’ का विकल्प

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?