ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जी-7 सम्मेलन के बाद जर्मनी से अबु धाबी पहुंचे पीएम मोदी, यूएई के राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

जी-7 सम्मेलन के बाद जर्मनी से अबु धाबी पहुंचे पीएम मोदी, यूएई के राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया स्वागत

By @dmin
Published: June 28, 2022
Share
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
SHARE

अबू धाबी (एजेंसी)। जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। यूएई के मौजूदा राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने एयरपोर्ट पर उनका अभिवादन किया।

शेख खलीफा के निधन पर शोक जताएंगे मोदी
यूएई में मोदी, शेख खलीफा के निधन पर अपनी व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त करेंगे, जिनका लंबी बीमारी के बाद 73 वर्ष की आयु में 13 मई को निधन हो गया था।

शेख खलीफा के निधन (13 मई 2022) के पश्चात भारत ने संयुक्त अरब अमीरात के दिवंगत राष्ट्रपति के सम्मान में 14 मई को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की थी। शोक के दिन पूरे देश में सभी सरकारी भवनों पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आधा झुका रहा। तब उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें एक महान और दूरदर्शी राजनेता के रूप में वर्णित किया था।

Prime Minister Narendra Modi arrives in Abu Dhabi, UAE; received by Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of UAE

PM Modi will pay his condolences on the passing away of Sheikh Khalifa bin Zayed Al Nahyan, former UAE President & Abu Dhabi Ruler, during his visit. pic.twitter.com/2fbUI3Pt0n

— ANI (@ANI) June 28, 2022

शेख खलीफा संयुक्त अरब अमीरात के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के सबसे बड़े बेटे थे। उन्होंने 3 नवंबर 2004 से अपनी मृत्यु तक यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में कार्य किया।

इससे पहले उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया था और शेख खलीफा के निधन पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नेतृत्व के प्रति संवेदना व्यक्त की थी।

पीएम मोदी को 2019 में मिला था यूएई का सर्वोच्च सम्मान
यूएई की मोदी की अंतिम यात्रा अगस्त 2019 में हुई थी, जिस दौरान उन्हें यूएई के राष्ट्रपति द्वारा देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ जायदÓ मिला था।

24 जून को मोदी की यात्रा से पहले एक विशेष ब्रीफिंग के दौरान विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा था कि प्रधानमंत्री, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, चीन और अमेरिका के बाद वर्ष 2019-20 के लिए यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था।

वर्ष 2020-21 के लिए लगभग 16 बिलियन अमरीकी डालर की राशि के साथ यूएई (अमेरिका और चीन के बाद) भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है।

जी-7 सम्मेलन में विश्व नेताओं से की मुलाकात
जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान प्रधानमंत्री ने कई विश्व नेताओं के साथ बातचीत की और वैश्विक कल्याण और समृद्धि को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

भारत-यूएई के बीच मुक्त व्यापार समझौता
पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारत के सउदी अरब और यूएई से रिश्ते काफी बेहतर हुए हैं। आज यूएई एकमात्र ऐसा इस्लामिक देश है जिसने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है। पुरानी रूढियों को तोड़ते हुए यूएईने भारत में लगातार निवेश बढ़ाया है। रक्षा सहयोग और उत्पादन में भी सहयोग बढ़ा है। इसके अलावा पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ रहा है। हालांकि बीच में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद इन देशों में नाराजगी भी देखने को मिली थी।

गजल प्रेमियों के लिए खुश खबरी : गजल सम्राट अनूप जलोटा नाइट, 9 दिसंबर को भिलाई क्लब में… फ्री रहेगी एंट्री
पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, पीओके में हादसा…. दो अधिकारियों समेत पांच जवानों की हुई मौत
कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड, भिलाई व बिलासपुर से पकड़ाए आधा दर्जन आरोपी, मास्टर माइंड फरार
मूलभूत सुविधाओं के लिए नही पड़ेगा भटकना…. पानी, बिजली और सफाई के लिए बना कंट्रोल रूम…. अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने बदला एलआईसी का नाम, कहा- ‘अब भारतीय अडानी बीमा निगम’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The MLA wrote a letter to the Collector: This thing about the salary of contract workers being quarantined सेक्टर 4 में होगा मंदिर का निर्माण, जनता के साथ विधायक ने रखी नीव
Next Article नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले की दो लोगों ने गला काटकर हत्या की, पीएम मोदी को भी दी धमकी नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले की दो लोगों ने गला काटकर हत्या की, पीएम मोदी को भी दी धमकी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?