ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जायडस कैडिला की कोराना वैक्सीन व एप्लीकेटर की कीमत तय, जानिए एक खुराक का खर्च
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जायडस कैडिला की कोराना वैक्सीन व एप्लीकेटर की कीमत तय, जानिए एक खुराक का खर्च

By @dmin
Published: November 8, 2021
Share
जायडस कैडिला की कोराना वैक्सीन व एप्लीकेटर की कीमत तय, जानिए एक खुराक का खर्च
जायडस कैडिला की कोराना वैक्सीन व एप्लीकेटर की कीमत तय, जानिए एक खुराक का खर्च
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने अहमदाबाद की कंपनी जायडस कैडिला की तीन खुराक वाली वैक्सीन ‘जाइकोव-डीÓ के एक करोड़ डोज खरीदने के आदेश दिए हैं। कंपनी ने सोमवार को ऑर्डर मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि ये टीके सरकार 265 रुपये प्रति खुराक के दाम पर खरीदेगी। 93 रुपये प्रति डोज के मान से टीके लगाने का एप्लीकेटर खरीदा जाएगा। इस तरह एक टीका लगाने पर 358 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) खर्च आएगा।  

सोमवार को जारी बयान में कंपनी ने कहा कि केंद्र ने जॉयडस कैडिला के तीन खुराक वाले टीके ‘जॉयकोव-डीÓ की एक करोड़ खुराक खरीदी का आदेश दिया है। ये टीके 265 रुपये प्रति खुराक के दाम से खरीदे जाएंगे। इन्हें परंपरागत सुई की बजाए एप्लीकेटर के जरिए लगाया जाएगा। इसे फार्माजेट कहा जाता है। यह 93 रुपये प्रति डोज में मिलेगा। इस तरह एक वैक्सीन के लिए सरकार को 358 रुपये खर्च करना होंगे। जीएसटी जोडऩे पर यह राशि कुछ और बढ़ सकती है। 

12 साल के बच्चों को भी लगेगा यही टीका
बच्चों को भी कोरोना का यही टीका ‘जाइकोव-डी’ जल्द लगेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह वैक्सीन राष्ट्रीय कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण अभियान में इस महीने शामिल हो जाएगी। शुरुआत में इसे वयस्कों को लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी।

टीका डीएनए-आधारित एवं सुई-रहित है
कंपनी के अधिकारियों ने मंत्रालय को बताया कि जायडस कैडिला प्रति माह जाइकोव-डी की एक करोड़ खुराक मुहैया कराने की स्थिति में है। इसके तीन खुराकों को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाना है। देश में विकसित यह दुनिया का पहला ऐसा टीका है, जो डीएनए-आधारित एवं सुई-रहित है। 

इस तरह दी जाएगी तीन खुराक
जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा नियामक (डीसीजीआई) से आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिली थी। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने 30 सितंबर को कहा था कि दुनिया का पहला डीएनए-आधारित टीका राष्ट्रव्यापी अभियान में बहुत जल्द इस्तेमाल किया जाएगा। जॉयकोव डी की तीन खुराकें लगेंगी। पहली खुराक के 28 दिन बाद दूसरी खुराक दी जाएगी और 56 दिन बाद तीसरी। 

आकाश गंगा सुपेला की मोबाइल दुकान में अशोका बिरयानी के कर्मचारी ने की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
हार्मोन असंतुलन के कारण हो सकती हैं कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए कैसे करें इससे बचाव ?
भारत पहुंचा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का अभेद्य किला ‘एयर इंडिया वनÓ विमान…. जानें क्या है इसकी खासियतें
छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व पर भाजपा का नया प्रयोग!…. कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व पर भाजपा का कट्टर हिंदुत्व दाँव
हड़ताल से कई विभाग में लटके ताले, बांसुरी बजाकर सरकार को जगाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article व्यवसायिक संघों की परिचर्चा में शामिल हुए सीजी चेम्बर के प्रतिनिधि व्यवसायिक संघों की परिचर्चा में शामिल हुए सीजी चेम्बर के प्रतिनिधि…. मंत्री सिंहदेव को ज्ञापन सौंपकर रखी यह मांगे
Next Article छठ पर्व के लिये तालाबों की सफाई के लिए निगम प्रशासन ने झोंकी ताकत… आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा छठ पर्व के लिये तालाबों की सफाई के लिए निगम प्रशासन ने झोंकी ताकत… आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?