ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ज़ी सिनेमा पर ‘रत्नम’ के धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ एक्शन और इमोशन से भरपूर एंटरटेनमेंट के लिए हो जाइए तैयार!
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, बेमेतरा में 6 हाइवा वाहन जब्त
October 17, 2026
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, आत्महत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
October 17, 2026
छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी मामले का बड़ा खुलासा, दो कारोड़ से ज्यादा कैश जब्त
October 17, 2026
छत्तीसगढ़ को रेलवे की बड़ी सौगात…. रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी तीन नई मेमू
October 17, 2026
मुख्यमंत्री साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की मुलाकात
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

ज़ी सिनेमा पर ‘रत्नम’ के धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ एक्शन और इमोशन से भरपूर एंटरटेनमेंट के लिए हो जाइए तैयार!

By Om Prakash Verma Published September 21, 2024
Share
ज़ी सिनेमा पर 'रत्नम' के धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ एक्शन और इमोशन से भरपूर एंटरटेनमेंट के लिए हो जाइए तैयार!
ज़ी सिनेमा पर 'रत्नम' के धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ एक्शन और इमोशन से भरपूर एंटरटेनमेंट के लिए हो जाइए तैयार!
SHARE

मुंबई/ज़ी सिनेमा अपने वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर में शुक्रवार, 27 सितंबर को रात 8 बजे दर्शकों के लिए बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘रत्नम’ लेकर आ रहा है। तो आप भी एंटरटेनमेंट से सराबोर एक शानदार शाम के लिए तैयार हो जाइए। मंझे हुए फिल्म निर्माता हरि के निर्देशन में बनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में विशाल, प्रिया भवानी शंकर, गौतम मेनन, समुथिरकानी और योगी बाबू जैसे कई उम्दा कलाकार हैं। ‘मैं हूं सूर्या’ और ‘सिंघम 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले इस फिल्ममेकर ने एक ऐसी मनोरंजक कहानी पेश की है, जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी, जिसमें दमदार एक्टिंग और दिल छू लेने वाले कई पल हैं।

जबर्दस्त स्टार ‘विशाल’ के इर्द-गिर्द घूमती ये फिल्म अपने मुख्य किरदार रत्नम की ज़िंदगी में गहराई से उतरती है, जो एमएलए पनेर सेल्वम के एक वफादार गुर्गे के रूप में काम करता है। लेकिन उसकी ज़िंदगी तब एक अनजाना मोड़ लेती है जब एक लड़की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने वेल्लोर जाती है और उस पर गुंडों का एक गिरोह हमला कर देता है। रत्नम उसे बचाने आगे आता है और फिर उसका रखवाला बन जाता है। ये कहानी तब और भी रोमांचक हो जाती है, जब रत्नम को अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है। आखिर वो उस लड़की को छिपे हुए खतरों से कब तक बचा सकता है?

रिवोल्यूशनरी स्टार विशाल ने कहा, ” रत्नम का किरदार निभाना मेरे लिए एक यादगार अनुभव था। वो वफादारी और नेकी के गहरे जज़्बातों वाला एक पेचीदा किरदार है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन का संगम है, और मैं दर्शकों द्वारा इसे देखे जाने के लिए उत्साहित हूं। रत्नम और लड़की के बीच का रिश्ता वाकई खास है जो हमें हिफाज़त और त्याग की अहमियत बताता है।”

प्रिया भवानी शंकर ने कहा, “जिस चीज ने मुझे रत्नम की ओर आकर्षित किया, वो कहानी की गहराई और किरदारों की ताकत थी। मेरे किरदार का सफर रत्नम के साथ बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है, और मेरा मानना है कि दर्शक इन जज़्बातों से बखूबी जुड़ेंगे। इस फिल्म में किरदारों की उलझनों को देखते हुए मुझे उस पल का बेसब्री से इंतज़ार है जब दर्शक ज़ी सिनेमा पर उनके सफर को महसूस करेंगे।”

रत्नम सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है। यह हिम्मत, कुर्बानी और अपनों की हिफाज़त के लिए हर हद से गुज़र जाने की कहानी है। जब रत्नम एक लड़की की हिफाज़त के लिए लगातार खतरों का सामना करता है, तो सवाल बना रहता है – क्या वो उस लड़की को उन खतरों से बचा पाएगा? या क्या उसके अतीत के साये उसके साथ रहेंगे?

तो, अपने कैलेंडर पर तारीख तय कर लें और रोमांच से भरपूर रोलरकोस्टर राइड के लिए तैयार हो जाइए। देखिए रत्नम का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर शुक्रवार, 27 सितंबर को रात 8 बजे, ज़ी सिनेमा पर।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, बेमेतरा में 6 हाइवा वाहन जब्त

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, आत्महत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी मामले का बड़ा खुलासा, दो कारोड़ से ज्यादा कैश जब्त

छत्तीसगढ़ को रेलवे की बड़ी सौगात…. रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी तीन नई मेमू

मुख्यमंत्री साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की मुलाकात

Om Prakash Verma September 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IGREL Renewables (आईजीआरईएल रिन्यूएबल्स) – INOXGFL (आईएनओएक्सजीएफएल) ग्रुप के निजी IPP (आईपीपी) प्लेटफॉर्म ने प्रमुख निवेशकों से 300 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी सफलतापूर्वक जुटाई IGREL Renewables (आईजीआरईएल रिन्यूएबल्स) – INOXGFL (आईएनओएक्सजीएफएल) ग्रुप के निजी IPP (आईपीपी) प्लेटफॉर्म ने प्रमुख निवेशकों से 300 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी सफलतापूर्वक जुटाई
Next Article अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर का आयोजन 23 सितंबर भिलाई में… जुटे देशभर के पुलिस वेटलिफ्टर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?