ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनसंख्या कानून पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने बनाई बढ़त, एमपी और बिहार जैसे राज्यों में भी उठ रही मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जनसंख्या कानून पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने बनाई बढ़त, एमपी और बिहार जैसे राज्यों में भी उठ रही मांग

By @dmin
Published: July 13, 2021
Share
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में आबादी कंट्रोल करने के लिए कानून बनाने की तैयारियों के बीच अब बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी ऐसी ही मांग उठने लगी है। उत्तर प्रदेश के विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसके मुताबिक दो से ज्यादा बच्चे वाले लोगों को सरकारी नौकरी और अन्य कल्य़ाणकारी योजनाओं के लाभ नहीं दिए जाएंगे। अब इस फॉर्मूले को दूसरे राज्यों में भी पसंद किया जा रहा है और ऐसा ही कानून बनाने की मांग हो रही है। यहां तक कि बिहार में तो बीजेपी और नीतीश कुमार की जेडीयू के बीच इस मसले पर मतभेद भी उभर आए हैं।

बिहार के बीजेपी एमएलसी सम्राट चौधरी ने भी यूपी की तर्ज पर जनसंख्या कानून पर आगे बढऩे की मांग की है। सम्राट चौधरी ने कहा, ‘आबादी को नियंत्रित करने के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए। नीतीश कुमार ने पहले ही 2006-07 में एक कानून लागू किया था, जिसके तहत दो से अधिक बच्चों वाले लोग चुनाव नहीं लड़ सकते थे। अब इस कानून को गांव में भी लागू करना चाहिए।Ó चौधरी ने कहा कि यदि आबादी को नियंत्रित नहीं किया गया तो फिर लोगों को एजुकेशन नहीं मिल पाएगी। उनकी आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाएगा। हमारे देश की बहनें काफी पढ़ी-लिखी हैं और आगे बढ़ रही हैं। अब एक सख्त कानून की भी जरूरत है।

नीतीश ने कहा था, कानून नहीं जागरूकता से कम होगी जनसंख्या वृद्धि
वहीं इससे पहले सोमवार को नीतीश कुमार ने कहा था कि कानून बनाने भर से आबादी नहीं रुकेगी। इसके लिए लोगों को जागरूक करने और शिक्षित किए जाने की जरूरत है। नीतीश कुमार ने कहा था कि यह दूसरे राज्य में लागू हुआ है। ऐसे में इसे बिहार में भी लागू किया जाए, ऐसा जरूरी नहीं है।

मध्य प्रदेश में भी उठी कानून की मांग, विधायक का सीएम को खत
वहीं यूपी और बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ऐसे कानून की मांग तेज हो गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सूबे के सीएम शिवराज सिंह चौहान को खत लिखकर आबादी कंट्रोल करने के लिए कानून लाए जाने की मांग की है। आने वाले दिनों में कुछ और राज्यों में ऐसे कानून की मांग तेज हो सकती है। इससे पहले गोरक्षा और लव जिहाद पर कानून भी यूपी की तर्ज पर दूसरे कई राज्यों में बने हैं। हालांकि ये सभी राज्य भाजपा शासित रहे हैं।

भेंट मुलाकात में विधायक देवेन्द्र यादव की घोषणा – पं. रविशंकर शुक्ल मार्केट को बनाएंगे स्मार्ट, रंगबिरंगी लाइटों से सजेगा बाजार
नारायण राणे विवाद: केंद्रीय मंत्री ने कहा- देश कानूनों से चलता है, महाराष्ट्र सरकार बोली- नहीं करेंगे दंडात्मक कार्रवाई
नई पहचान, नया नाम… लेकिन बच न सकी! तकनीक के सहारे सीबीआई ने दो दशक बाद किया आरोपिया को गिरफ्तार
Bhilai Breaking : सब्जी खरीदने गए शख्स का मोबाइल हुआ गुम, खाते से पार हो गए दो लाख रुपए… जानिए कैसे हुआ यह कांड
Accident in Bhilai : चालक को झपकी आई और कार सीधे पेड़ से टकराई… बाल-बाल बचे कार सवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news: India's largest man-made forest will be built in Nandini's vacant mines बड़ी खबर: नंदिनी की खाली पड़ी माइंस में बनेगा भारत का सबसे बड़ा मानव निर्मित जंगल…. 885 एकड़ क्षेत्रफल में लगाए जाएंगे 80 हजार से अधिक पौधे… जाने क्या है जिला प्रशासन का मास्टर प्लान
Next Article The Chhattisgarh State Women's Commission gave a historic decision छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने दिया ऐतिहासिक निर्णय…. 61 बेटियों के लिए नगरनार इस्पात संयंत्र में नौकरी का 12 वर्ष पुराना इंतजार खत्म

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?