ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ​​​​​​​छत्तीसगढ़ की पुरातन परम्पराओं के अनुरूप माघी पुन्नी मेला का आयोजन: जयसिंह अग्रवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

​​​​​​​छत्तीसगढ़ की पुरातन परम्पराओं के अनुरूप माघी पुन्नी मेला का आयोजन: जयसिंह अग्रवाल

By @dmin
Published: February 19, 2022
Share
SHARE

रायपुर । छत्तीसगढ़वासी बड़े सौभाग्यशाली है जहॉं भगवान राजीवलोचन का धाम है। भगवान राजीव लोचन के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में सुख समृद्धि और खुशहाली है। प्रदेश सरकार ने माघी पुन्नी मेला के मूलस्वरुप को पुनर्जीवित किया है। मेले में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारियॉं सरकारी स्टाल लगाकर दी जा रही है। राज्य सरकार प्रदेश के नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर रही है। उक्त बातें प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने राजिम माघी पुन्नी मेला के तीसरे दिन राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग एवं गृह विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में व्यक्त किये। मंत्री श्री अग्रवाल ने भगवान श्रीराजीव लोचन का दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने राजिम माघी पुन्नी मेला की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान सरकार छत्तीसगढ़ की पुरातन परम्पराओं के अनुरूप मांघी पुन्नी मेला का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में लोगोें को नागरिक सुविधाएं देने के साथ ही विकास कार्य भी किये जा रहे है। इस अवसर पर राजस्व विभाग के हितग्राहियों को चेक वितरण भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि त्रिवेणी संगम में तीन जिलों का संगम होता है। यह मेला भगवान श्री राजीव लोचन की जयंती से प्रारंभ होकर भगवान शिव की जयंती तक 15 दिनांे तक चलता है। छत्तीसगढ़ धर्म, आस्था एवं संस्कृति का केन्द्र है। मेले की गरिमा, संस्कृति को इस सरकार ने बरकरार रखा है।
कार्यक्रम में उन्होंने हितग्राहियों को सहायता राशि एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्यों को शासकीय सेवा हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा कोविड-19 से मृत्यु के 11 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 5 लाख पचास हजार रुपये सहायता राशि और प्राकृतिक आपदा 6-4 एवं सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर 6 हितग्राहियों को 24 लाख रुपये के चेक वितरित किए। उन्होंने कमार भुजियां जनजाति के 3 हितग्राही सहित 9 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरण, 5 हितग्राहियों को 2 हजार 484 हेक्टेयर भूमि का सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र एवं 9 हितग्राहियों को भू अर्जन की 47 लाख 94 हजार रुपये राशि का वितरण किया।

पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नि:शुल्क मानव स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन
स्वास्थ्य मंत्रालय : देश के छह राज्यों में सबसे अधिक मौतें, ब्लैक फंगस पर सरकार उठा रही कदम
वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
1 मई – श्रमिक दिवस पर विशेष (बोरे-बासी दिवस): छत्तीसगढ़ की जीवनशैली का अहम हिस्सा है ‘बासी’
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में मवेशियों की तस्करी, पिकअप में भरकर ले जा रहा था तस्कर… ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में अब 5 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए शुरू होगी 'बालवाड़ी' योजना छत्तीसगढ़ में अब 5 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए शुरू होगी ‘बालवाड़ी’ योजना
Next Article छत्तीसगढ़ को केन्द्र ने की मात्र 2.12 लाख मेट्रिक टन उर्वरकों की आपूर्ति सोसायटियों में रासायनिक उर्वरकों का तेजी से भंडारण कराने के निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?