ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ज्यूडशियल सर्विस में बड़ा फेरबदल, 41 से अधिक जजों का तबादला, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

ज्यूडशियल सर्विस में बड़ा फेरबदल, 41 से अधिक जजों का तबादला, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

By Om Prakash Verma
Published: March 13, 2024
Share
अपोलो के 4 डाक्टरों को हाईकोर्ट से राहत, न्यायिक प्रक्रिया रोकी, कहा- ऐसे में डॉक्टर इलाज करना छोड़ देंगे!
Bilaspur High Court-Chhattisgarh
SHARE

बिलासपुर। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने हायर ज्यूडशियल सर्विस के 41 से अधिक जजों का तबादला आदेश के साथ ही लॉ ऑफिसर्स के प्रभार में बदलाव भी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, उच्च न्यायिक सेवा के अफसर बलराम प्रसाद वर्मा को रजिस्ट्रार विजिलेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दुर्ग के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी को हाईकोर्ट की स्थापना शाखा में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर के निदेशक के रूप में स्थानांतरित कर पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश के तहत रजिस्ट्रार (आई एंड ई) बलराम प्रसाद वर्मा को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (सतर्कता) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राजनांदगांव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (आइ एंड ई) की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग के चतुर्थ अतिरिक्त सत्र एवं जिला सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार वर्मा को हाईकोर्ट के स्थापना शाखा में अतिरिक्त रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ किया गया है।

कोरबा जिले के कटघोरा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेन्सेस्लास टोप्पो को हाईकोर्ट के स्थापना शाखा में रजिस्ट्रार (कम्प्यूटरीकरण) के पद पर तबादला किया गया है। मनेंद्रगढ़ के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट के आनंद प्रकाश दीक्षित का भी हाईकोर्ट के स्थापना शाखा और राज्य न्यायिक अकादमी में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

हाईकोर्ट ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस के चार एडिशनल सेशन जजों को स्पेशल जज के रूप में पदस्थ कर ट्रांसफर किया है। इसमें दुर्ग के एडिशनल सेशन जज संजीव कुमार टामक को दुर्ग, रायपुर के कमर्शियल कोर्ट के जज जयदीप गर्ग को कोरबा, बेमेतरा के एडिशनल सेशन जज पंकज कुमार सिन्हा को रायपुर, अंबिकापुर के एडिशनल सेशन जज मनोज कुमार सिंह को अंबिकापुर में ही पदस्थ किया गया है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने हायर ज्यूडिसियल सर्विस के 34 जजों का ट्रांसफर आदेश भी जारी किया है। इसके तहत दुर्ग, रायपुर, कोरबा, जगदलपुर, भाटापारा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोअर कोर्ट में पदस्थ एडिशनल सेशन जज शामिल हैं। हाईकोर्ट ने 40 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। बलराम प्रसाद वर्मा को हाई कोर्ट का रजिस्ट्रार विजिलेंस नियुक्त किया गया है। अब तक वे प्रभार संभाल रहे थे। वहीं, ज्यूडिशियल एकेडमी की डायरेक्टर सुषमा सावंत राजनांदगांव की जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाई गई हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियल को सूरजपुर में एडीजे बनाया गया है।

Cg News: बाघ के बाद तेंदुए की संदिग्ध मौत, सवालों के घेरे में वन्य जीवों की मौत मामला
महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने लिया फैसला: शहर के विभिन्न स्थानों में लगेंगे जिम के सामान
दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रवींद्र जडेजा, कुलदीप को मिल सकता है मौका, हैदराबाद में लगी थी चोट
जगदलपुर में 14 साल के मासूम ने दे दी जान, पबजी खेलने से मां ने किया था मना… सुसाइड नोट भी बरामद
अजब गजब: 13 फरवरी की रात आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, घर की छत से भी देख सकेंगे आप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी के अनोपचंद-तिलोकचंद ज्वेलर्स में AC का कंप्रेसर फटने से लगी आग, फायर ब्रिगेड के कारण बड़ा हादसा टला
Next Article कोर्ट की फटकार: हिंदू विवाह संस्कार है… दस रुपये के स्टांप पर एकतरफा घोषणा से खत्म नहीं हो सकती शादी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?