ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ”छत्तीसगढ़ हर्बल्स” के गुणवत्ता परीक्षण के लिए 5 प्रयोगशाला स्थापित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

”छत्तीसगढ़ हर्बल्स” के गुणवत्ता परीक्षण के लिए 5 प्रयोगशाला स्थापित

By @dmin
Published: June 23, 2022
Share
''छत्तीसगढ़ हर्बल्स'' के गुणवत्ता परीक्षण के लिए 5 प्रयोगशाला स्थापित
''छत्तीसगढ़ हर्बल्स'' के गुणवत्ता परीक्षण के लिए 5 प्रयोगशाला स्थापित
SHARE

छत्तीसगढ़ हर्बल्स के विक्रय को देश तथा देश के बाहर मिलेगा और बढ़ावा
वर्ष 2021-22 में साढ़े छह करोड़ के उत्पादों का विक्रय
लघु वनोपजों के प्रसंस्करण में 8 हजार से अधिक समूह सक्रिय
रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर, कांकेर तथा जगदलपुर में प्रयोगशाला की स्थापना
रायपुर। ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ ब्राण्ड के तहत उत्पादित किए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 05 गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। वन वृत्त स्तर पर रायपुर, अम्बिकापुर, जगदलपुर, कांकेर तथा बिलासपुर में स्थापित इन प्रयोग शालाओं में परीक्षण उपरांत प्राथमिक तौर पर उत्पादों की गुणवत्ता संबंधी प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इससे छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों के विक्रय को देश तथा देश के बाहर और बढ़ावा मिलेगा।

इन प्रयोगशालाओं के संचालन का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किया जाएगा। लैब में परीक्षण के लिए लैब एनालिस्ट की नियुक्ति की जा चुकी है। मुख्यालय स्तर पर भी इसके लिए विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। प्रयोगशाला में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप 65 लघु वनोपज एवं 59 औषधीय, 46 खाद्य, 07 कॉस्मेटिक तथा अन्य 22 उत्पादों का परीक्षण किया जाएगा। इनमें संबंधित वृत्त के अंतर्गत आने वाले सभी जिला यूनियन तथा वन-धन विकास केन्द्रों के उत्पादों का परीक्षण होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा हाल ही में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया गया।

गौरतलब है कि राज्य में लघु वनोपजों के प्रसंस्करण में 8 हजार 11 स्व-सहायता समूह के सदस्य कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2021-22 में 6 करोड़ 38 लाख रूपए के उत्पादों का विक्रय किया गया था। इनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देश तथा देश के बाहर विक्रय करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन उत्पादों के विपणन के लिए यह आवश्यक है कि समय-समय पर इनकी गुणवत्ता तथा घटकों का परीक्षण मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में किया जाए। छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज, हर्बल उत्पाद एवं हर्बल औषधि के परीक्षण के लिए पर्याप्त प्रयोगशाला नहीं है, इसे ध्यान में रखते हुए इन प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है।

शिकायतों का होगा निदान…. रिसाली निगम वार्डो में जनसमस्या निवारण शिविर का आगाज…. आयुक्त ने दी अधिकारियों को जिम्मेदारी
कृषि विधेयक पारित हो जाने से अब किसानों की आमदनी होगी दोगुनी और किसानों के साथ देश भी होगा समृद्ध – अतुल पर्वत
शौर्य स्मारक व शहीद पार्क का 80 फीसदी कार्य पूरा: सीएम भूपेश बघेल करेंगे जनता को समर्पित
महाराष्ट्र में कोरोना ने बरपाया है ऐसा कहर, सिर्फ 26 दिनों दर्ज हुए 15 लाख से ज्यादा नए केस
लद्दाख में चीन को जवाब देने के लिए एक्शन में पीएम मोदी की डोकलाम टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सियासी संकट: एकनाथ शिंदे पर उद्धव ठाकरे का आखिरी दांव- सामने आओ, मेरा इस्तीफा ले जाओ सियासी संकट: एकनाथ शिंदे पर उद्धव ठाकरे का आखिरी दांव- सामने आओ, मेरा इस्तीफा ले जाओ
Next Article वन होम वन ट्री महा अभियान 6 जुलाई को, घरों को हरियाली से गुलजार करने का बड़ा अभियान तीसरी बार वन होम वन ट्री महा अभियान 6 जुलाई को, घरों को हरियाली से गुलजार करने का बड़ा अभियान तीसरी बार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?