ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ राज्य स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की सबसे बड़ी देन-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ राज्य स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की सबसे बड़ी देन-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By Om Prakash Verma
Published: February 3, 2023
Share
छत्तीसगढ़ राज्य स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की सबसे बड़ी देन-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ राज्य स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की सबसे बड़ी देन-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

ग्राम तर्रा, चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन तथा स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चंद्राकर के योगदान को सराहा
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की सबसे बड़ी देन है। खेती किसानी को आगे बढ़ाने में छत्तीसगढ़ी अस्मिता को आगे बढ़ाने में रेल मिल आदि अनेक उद्योगों को बढ़ावा देने के मामले में श्री चंद्राकर का बड़ा योगदान रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम तर्रा में आयोजित चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन तथा स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की अनेक स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय चंद्राकर बहुत ही मिलनसार स्वभाव के थे। कोई भी उनके पास किसी भी मूड में आता, उनकी सहज मुस्कान देखकर शांत हो जाता। सिद्धांत की बातों पर स्वर्गीय चंद्राकर कभी नहीं डिगते थे और अंगद के पांव की तरह स्थिर हो जाते थे।

वे हमेशा छत्तीसगढिय़ा लिबास में रहते थे और जब भी तर्रा आते थे तब चना खाते थे। उनके योगदान को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय चंद्राकर का संबंध महात्मा गांधी, बिरला परिवार तथा देश के सबसे प्रतिष्ठित लोगों के साथ रहा। इसके बावजूद भी उन्होंने सामान्य जनों से संबंध कभी नहीं तोड़ा। आम आदमी से उनका वैसा ही संबंध रहा जैसा उनका व्यवहार बुद्धिजीवी लोगों के साथ रहा।

संपादक के रूप में और खेल पत्रकार के रूप में उन्होंने देश विदेश का भ्रमण किया और अपनी प्रतिभा की छाप दुनिया भर में छोड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अक्सर मुझे कहते थे कि दुनिया घूमने के लिए पैसे की जरूरत नहीं होती। दुनिया घूमने के लिए हुनर की जरूरत होती है वह अपना एक कैमरा लेकर जाते और साथ ही उनकी इतिहास की गहरी दृष्टि भी होती जिससे वह अपनी इन विदेश यात्रा का खर्च निकाल लेते।

स्व. चंद्राकर फक्कड़ स्वभाव के थे और हमेशा अपने लोगों के साथ खड़े रहते थे जब मासूरी प्रजाति के धान को मोटा घोषित कर दिया गया तब उन्होंने कहा कि इसके लिए अतिरिक्त बोनस प्रदान करें और तब मध्यप्रदेश सरकार ने इसके लिए अतिरिक्त बोनस भी प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हम लोग स्वर्गीय चंद्राकर के सपनों के राज्य के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। किसानों को समर्थन मूल्य हो या खेती किसानी को बढ़ावा देने की बात हो। हम सब स्वर्गीय चंद्राकर के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। इस मौके पर सभा को महासमुंद के विधायक विनोद चंद्राकर एवं पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष खिलावन चंद्राकर एवं अन्य प्रतिनिधि गण मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरसिंह चंद्राकर ने की।

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : सब्जी के नीचे सागौन की तस्करी कर रहे बदमाश पकड़ाए, सवा लाख का सागौन चिरान जब्त
मध्य प्रदेश में भी संगठन विस्तार की तैयारी में अपना दल (एस), जल्द महत्वपूर्ण पदों पर लगेगी मुहर
CG Assembly Election: इस जिले 13 नवंबर को पीएम मोदी की रैली, जनसभा को करेंगे संबोधित
स्कोडा ऑटो की भारत में रजत जयंती, मार्च में दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री
नगरीय प्रशासन मंत्री ने 40 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाथी प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को बड़ी सौगात, सीएम बघेल की पहल पर लगे 33 सोलर हाईमास्ट लाइट, बिना डर कर सकेंगे खेतों की देखरेख
Next Article Breaking News : बमलेश्वरी मां के दरबार में तेंदुए की दस्तक, सीसी टीवी में कैद हुई तस्वीर… मंदिर कर्मियों में दहशत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?