ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5625 नए मरीज मिले, 9 की गई जान, एक्टिव केस 32 हजार के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5625 नए मरीज मिले, 9 की गई जान, एक्टिव केस 32 हजार के पार

By @dmin
Published: January 20, 2022
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को प्रदेश में 5,625 नए केस मिले हैं, जिसमें रायपुर में सबसे ज्यादा 1,547 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना से प्रदेश में 9 लोगों की जान भी चली गई। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 32,021 पहुंच गई है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, सरगुजा, कांकेर में सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं। इन जिलों में नाइट कफ्र्यू का भी असर नहीं दिख रहा है। प्रदेश में दो दिनों से 9 से 10 लोगों की मौत हो रही है। छत्तीसगढ़ में इस महामारी से अब तक 13,676 की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में 5,625 नए केस मिले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा रायपुर में 1,547 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद दुर्ग में 796, रायगढ़ में 525, राजनांदगांव में 374, कोरबा में 363, बिलासपुर 299, जांजगीर-चांपा में 221, धमतरी में 158, कांकेर में 143, सरगुजा में 135, जशपुर में 119, कोरिया में 115 नए केस मिले हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में 20 से 100 के बीच मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 32,021 हो गई है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 10.30 पहुंची
बुधवार को 54 हजार 600 सैंपलों की जांच की गई। बड़ी संख्या में मरीजों के स्वस्थ होने से प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 11.17त्न से घटकर 10.30त्न हो गई है। प्रदेश के 7 जिलों में अभी पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम है। कोरोना संक्रमण से दुर्ग में 3, राजनांदगांव व जांजगीर-चांपा में 2-2 और रायपुर व बिलासपुर में 1-1 की मौत हुई है। हॉस्पिटल से 170 लोग डिस्चार्ज हुए तो वहीं 5,194 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा ने प्रदेशवासियों से कहा है कि कोरोना की गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टरों से जांच कराएं।

बच्चा चोरी के शक में पिटाई पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन…. गांवों में चौपाल लगाकर दी ग्रामीणों को चेतावनी
Good news : मात्र 999 रुपए में करें रायपुर से अंबिकापुर की हवाई यात्रा, 19 दिसंबर से शुरू होगी नई विमान सेवा
उदयपुर हत्याकांड पर बोले सचिन पायलट, आरोपियों को फास्ट ट्रैक के जरिए ऐसी सजा मिले, जो देश में बने मिसाल
अंडरवेट लोगों के लिए वरदान हैं ये 4 आसान एक्सरसाइज,मसल्स बनने के साथ होगा वेट गेन
धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही कालाबाजारी शुरू, कोचियों के गोदाम से 225 बोरा धान जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा की जबरदस्त सेंधमारी, कांग्रेस विधायक अदिति सहित तीन विधायक पार्टी में शामिल कांग्रेस एमएलए अदिति सिंह ने विधायकी और पार्टी से दिया इस्तीफा
Next Article सपा-कांग्रेस को झटका, अखिलेश के मौसा और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल सपा-कांग्रेस को झटका, अखिलेश के मौसा और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?