ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कम हो रहे कोरोना केस, मिले 2373 नए मामले, 10 की गई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ में कम हो रहे कोरोना केस, मिले 2373 नए मामले, 10 की गई जान

By @dmin
Published: January 31, 2022
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। तीसरी लहर का पीक गुजर गया ऐसा लग रहा है। रविवार को प्रदेश में 2,373 नए केस मिले हैं, जिसमें रायपुर में सबसे ज्यादा 374 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना से प्रदेश में 10 लोगों की जान भी चली गई। कोरोना से मौत के आंकड़े अब भी डरा रहे हैं। रायपुर, दुर्ग, धमतरी व रायगढ़ में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। प्रदेश में अभी 25,734 सक्रिय मरीज हैं। छत्तीसगढ़ में इस महामारी से अब तक 13,834 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को प्रदेश में 2,373 नए केस मिले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा रायपुर में 374 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद दुर्ग में 307, धमतरी में 213, रायगढ़ में 159, मुंगेली में 135, बलरामपुर में 113, कांकेर में 111, राजनांदगांव 102, बिलासपुर 101, कोरबा में 87, कोंडागांव में 81, जांजगीर-चांपा में 80, सरगुजा में 66, कबीरधाम में 62, बस्तर में 61, महासमुंद में 54 नए केस मिले हैं। प्रदेश के 12 जिलों में 1 से 50 व 7 जिलों मे 50 से 100 के बीच मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 25,734 हो गई है।

दुर्ग में 4 व रायपुर में 2 लोगों की मौत
रविवार को 25 हजार 969 सैंपलों की जांच की गई। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 8.62 प्रतिशत से बढ़कर 9.14 प्रतिशत हो गई है। कोरोना संक्रमण से दुर्ग में 4, रायपुर में 2, राजनांदगांव, कोरबा, सूरजपुर व कांकेर में 1-1 की मौत हुई है। 25 जनवरी को 24 घंटे में सर्वाधिक 23 लोगों की मौत हुई थी, जो तीसरी लहर की सबसे बड़ी संख्या थी। हॉस्पिटल से 98 लोग डिस्चार्ज हुए तो वहीं 1,646 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। राज्य नोडिल अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा ने कहा कि कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। यह टीकाकरण का असर हो सकता है कि अचानक तेज संक्रमण के बाद भी दूसरी लहर जैसी स्थिति नहीं बनी।

CG Breaking : बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एनकाउंटर, 2 दर्जन नक्सली ढेर… मुठभेड़ जारी
वार्षिक संगोष्ठी में ‘डिजिटल मीडिया में स्वच्छ पत्रकारिता’ विषय पर हुआ मंथन
कई अपराधी सरकारी डॉक्टरों के टालमटोल और लेटलतीफी के कारण पुलिस और अदालती कार्यवाही से बच रहे?
CG breaking : सेफ्टी टैंक में अवैध रूप बन रही थी महुआ शराब, निकालने के लिए उतरे युवक की मौत
बंगाल में BJP को रोकने के लिए TMC ने की महागठबंधन की पेशकश, कांग्रेस बोली- विलय कर लें पार्टी, लेफ्ट ने भी दिखाया ठेंगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों का आज विश्वासघात दिवस: केंद्र पर वादे पूरे नहीं करने और धोखा देने का आरोप किसानों का आज विश्वासघात दिवस: केंद्र पर वादे पूरे नहीं करने और धोखा देने का आरोप
Next Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी बजट सत्र: पीएम मोदी की सांसदों से अपील- चुनाव आते-जाते रहेंगे, इस सत्र को बनाएं फलदायी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?