ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य जो चिटफंड निवेशकों का पैसा वापस दिला रहा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य जो चिटफंड निवेशकों का पैसा वापस दिला रहा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By Om Prakash Verma
Published: February 6, 2023
Share
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की दी बधाई और शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की दी बधाई और शुभकामनाएं
SHARE

चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले दुर्ग जिले के 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि लौटायी गयी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअली कार्यक्रम में चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले दुर्ग जिले के 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि लौटायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को अब तक लगभग 40 करोड़ रुपए की राशि लौटाई जा चुकी है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है। ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों की सम्पत्तियों को कुर्क कर निवेशकों को राशि वापस की जा रही है।

उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोगों को लालच देकर जीवनभर की कमाई लूट ली। हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि निवेश करने वालों को उनका पैसा वापस मिल जाये। देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र राज्य है जो निवेशकों को उनका पैसा वापस दे रहा है। कार्यक्रम में दुर्ग एसपी अभिषेक पलल्व ने बताया कि जिले में अब तक चिटफंड कंपनियों के 126 डायरेक्टर और 8 पदाधिकारियों की गिरफ्तार किया गया है।

वर्चुअल कार्यक्रम में दुर्ग के उपरवारा निवासी घनश्याम साहू ने मुख्यमंत्री से बात करते हुये कहा कि उन्होंने 2 एकड़ जमीन बेचकर चिटफंड में पैसा लगा दिया था। रकम डूबने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पैसा वापस मिलेगा। लेकिन आपकी सरकार के प्रयासों से आज मुझे 9 लाख रूपये वापस मिल रहा है। इससे मेरा पूरा परिवार बेहद खुश है। खुर्सीपार की तीजनबाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज मेरा 3 लाख रूपये वापस मिल रहा है। अब मैं अपने बच्चों की शादी आसानी से कर पाउंगी। मुझे पूरी उम्मीद थी कि आपके रहते मेरा पैसा जरूर वापस मिलेगा।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पीएचई मंत्री गुरू रुद्र कुमार, विधायक अरूण वोरा, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, एसपी अभिषेक पल्लव सहित हितग्राही उपस्थित रहे।

राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का किया शुभारंभ, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान
15 करोड़ रु हो सकती है सांसद निधि, 3 गुना बढ़ोतरी की सिफारिश
भिलाई का यह स्कूल जो नहीं लेता एडमिशन फिस, साथ में गणवेश भी फ्री, और भी कई सौगातें
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : राजमिस्त्री की बेटी ने दर्द को हराकर जीता वेटलिफ्टिंग में गोल्ड
आरक्षण के बाद ही होंगे निकाय चुनाव: सीएम योगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजिम माघी पुन्नी मेला का भव्य शुभारंभ, राजिम धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक समागम का केंद्र: भूपेश बघेल राजिम माघी पुन्नी मेला का भव्य शुभारंभ, राजिम धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक समागम का केंद्र: भूपेश बघेल
Next Article शपथ ग्रहण समारोह: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कल शपथ लेंगे रमेश सिन्हा आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल सचिवालय को हाईकोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार की ओर ने कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?