भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सीएम भूपेश बघेल की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। इस संबंध में शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व सांसद केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया है।






