ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के गौठानों को देखने और समझने आए वर्धा के प्रगतिशील किसान
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन
October 16, 2026
गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत
October 16, 2026
shreekanchanpath 04 # 16 October 2026
October 16, 2026
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के गौठानों को देखने और समझने आए वर्धा के प्रगतिशील किसान

By @dmin Published April 6, 2022
Share
छत्तीसगढ़ के गौठानों को देखने और समझने आए वर्धा के प्रगतिशील किसान
छत्तीसगढ़ के गौठानों को देखने और समझने आए वर्धा के प्रगतिशील किसान
SHARE

अभनपुर नवागांव गौठान एवं मल्टीयूटीलिटी सेन्टर सेरीखेड़ी का किया अवलोकन
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में स्थापित गौठान और गोधन न्याय योजना ने गांवों में स्वावलंबन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। गौठान और गोधन की सफलता ने देश के सभी राज्यों का ध्यान छत्तीसगढ़ की ओर खींचा है। छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में स्थापित गौठान तथा गोधन न्याय योजना के समन्वय से गौठानों में संचालित आयमूलक गतिविधियों को देखने के लिए आज महाराष्ट्र राज्य के वर्धा जिले से प्रगतिशील कृषकों के दल ने रायपुर जिले के अभनपुर विकासखण्ड अंतर्गत नवागांव (ल) गौठान का भ्रमण कर वहां महिला समूह द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर सरपंच श्री भागवत साहू भी उपस्थित थे।

वर्धा से आए किसानों के दल ने गौठान में नवनिर्मित आसवन ईकाई, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन ईकाई, मशरूम उत्पादन ईकाई, गोबर से गमला एवं दीया निर्माण, कृषि विभाग द्वारा प्रदत्त मक्का फसल प्रदर्शन बाड़ी, मछली पालन, बाड़ी आदि का अवलोकन किया। दल के साथ आये हुये कृषक डॉ. उल्हास जाजू ने वर्धा सेवाग्राम में स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में गौठान की महिला समूहों से विस्तार से चर्चा की। दल के सभी कृषकों ने अपने अनुभव साझा किये गये।

वर्धा महाराष्ट्र राज्य से आये प्रगतिशील कृषकों के दल के द्वारा कल्पतरु मल्टीयूटीलिटी सेन्टर, सेरीखेडी का अवलोकन किया गया। कल्पतरु मल्टीयूटीलिटी सेन्टर का संचालन उजाला ग्राम संगठन सेरीखेड़ी के द्वारा किया जा रहा है। मल्टीयूटीलिटी सेन्टर में ग्रामीण महिलाओं द्वारा 28 प्रकार के गुणवत्तायुक्त पर्यावरणीय मैत्री वाले हर्बल उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है।

किसानों दल ने यहां दाल पेकिंग ईकाई, मास्क एवं केरीबेग निर्माण ईकाई, कपडा बुनाई, मधुबन एवं बस्तर कला चित्रकारी ट्री-गार्ड निर्माण, विभिन्न प्रकार के आचार निर्माण, मशरूम उत्पादन, साबुन एवं मोमबती उत्पादन, हर्बल गुलाल उत्पादन, सोलर ड्रायर, बेकरी आयटम्स, आरओ वाटर बॉटलिंग ईकाई आदि का अवलोकन किया। सेन्टर में कार्यरत महिला समूह के बच्चों के देख-रेख एवं सुपोषण हेतु गौठान में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी किसान दल ने अवलोकन किया। सेन्टर का भ्रमण श्रीमती मोहिनी डहरिया अध्यक्ष, उजाला ग्राम संगठन के द्वारा कराया गया।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

@dmin April 6, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेती-किसानी में बदलाव, गेहूं की खेती का तेजी से बढ़ रहा ग्राफ खेती-किसानी में बदलाव, गेहूं की खेती का तेजी से बढ़ रहा ग्राफ
Next Article मालिकाना हक दिलाने निगम कर रहा सर्वे, रजिस्ट्री कराने 30 लोगों ने जमा कराया सहमति पत्र

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?