ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के इस लाल की 48 साल की मेहनत रंग लाई, राष्ट्रपति ने किया पद्मश्री से सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ के इस लाल की 48 साल की मेहनत रंग लाई, राष्ट्रपति ने किया पद्मश्री से सम्मानित

By Om Prakash Verma
Published: April 6, 2023
Share
छत्तीसगढ़ के इस लाल की 48 साल की मेहनत रंग लाई, राष्ट्रपति ने किया पद्मश्री से सम्मानित
छत्तीसगढ़ के इस लाल की 48 साल की मेहनत रंग लाई, राष्ट्रपति ने किया पद्मश्री से सम्मानित
SHARE

बालोद (एजेंसी)। बालोद जिले के लाटाबोड़ निवासी डोमार सिंह कुंवर को बुधवार संध्या राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया इस दौरान उन्होंने पुरस्कार लेने से पूर्व अतिथियों का अभिवादन किया। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह सहित समस्त देशभर के दिग्गज मौजूद रहे। पुरस्कार मिलने के बाद डोमार सिंह ने कहा कि इतने वर्षों की तपस्या का यह परिणाम है यह मेरा नहीं पूरे बालोद और छत्तीसगढ़ वासियों का सम्मान है उन्होंने कहा कि यहां पर नाचा जो मूल विधा है छत्तीसगढ़ की उनके लिए उन्हें सम्मान मिला और मैं छत्तीसगढ़ के लिए कुछ कर पाया।

कब से जुड़े इस विधा से
डोमार सिंह ने बताया जब 12 साल के थे, तब से नाचा की प्रस्तुति दे रहे हैं। उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था कि उनकी यह मेहतन यह फल देगी। सम्मान के लिए उनका नाम पुकारा गया। राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिला तो उनकी आंखें नम हो गई आंखों में खुशी के आंसू थे और पूरा परिवार और समाज जश्न मना रहा है।

48 साल की मेहनत लाई रंग
पद्मश्री मिलने के बाद डोमार सिंह ने कहा कि उनकी 48 साल की मेहनत आज सफल हुई। उन्होंने अब तक लगभग 5200 मंचों में नाचा की प्रस्तुति देकर लोगों को नाचा विधा के बारे में बताने का प्रयास किया और आज इसे पुन: राष्ट्र स्तर पर पहचान मिली है।

टीवी मोबाइल ने दुनिया को लिया अलग
पद्मश्री डोमार सिंह ने बताया कि एक समय था जब गांव में टीवी और मोबाइल नहीं हुआ करते थे नाचा लोगों का मनपसंद कार्यक्रम हुआ करता था इसकी लोकप्रियता इतनी थी कि पूरा परिवार पूरा गांव एक मंच पर आकर पूरी रात जिसका लुफ्त उठाता था परंतु आज मोबाइल ने सब कुछ खत्म कर दिया है परिवार एक साथ बैठते नहीं हैं इसलिए नाचा जैसी विधाओं को पुनर्जन्म लेना बहुत ही अनिवार्य है।

केवल मनोरंजन नहीं, संदेश भी
उन्होंने बताया कि नाचा केवल मनोरंजन ही नहीं अपितु संदेश देने का एक बेहतरीन माध्यम है उन्होंने कहा कि मैंने अपने हर मंचन में लोगों को समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए प्रेरित किया नशा और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर हमने काम किया समय बदलता गया शासन की योजनाएं भी बदलती गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत अभियान जैसे ऐसे कई कार्यक्रम है जिनमें हमने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को इससे जोडऩे की कोशिश की।

जीता रहूंगा इसके लिए
उन्होंने बताया कि मैं नहीं चाहता कि मेरे जाने के बाद यह विधा समाप्त हो गया ने अपने क्षेत्र के लोगों को इस विद्या से जोडऩे नियंत्रण प्रयास कर रहा हूं और युवा जो कहीं-कहीं नाचा से दूर होते जा रहे हैं उन्हें भी मैं सिखाता हूं ताकि वे इसे आगे भी जीवित रख पाए आज राष्ट्रीय स्तर पर पुन: इसे पहचान मिली है लोग इसके बारे में अध्ययन तो कर ही रहे होंगे कि आखिर नाचा है क्या और 2 मार्च को या पद्मश्री क्यों मिला है।

जश्न का माहौल
उनके गांव सहित पूरे बालोद जिले में जश्न का माहौल है और लोग उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं जनपद सदस्य हरीश चंद्र साहू ने बताया कि जब वे वापस दिल्ली से लौटकर आएंगे तो उनके सम्मान में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल सामाजिक संस्थाओं के लोग उन्हें उनके घर जाकर बधाई एवं सम्मानित कर चुके हैं।

रतनपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां महामाया देवी के दर्शन कर देशवासियों के लिए की कामना
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी से मिलने युवा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम…. राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधारों की नई दिशा : मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
केन्द्र सरकार प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका में – धनंजय
एनएमएमएस परीक्षा में पोटिया स्कूल से 17 बच्चों का हुआ चयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : नेट बैकिंग बंद करने की धमकी देकर बीएसपी कर्मी ठगी, पीड़त पहुंचा थाने… लगाई गुहार
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: सर्कस का ट्रैपीज और राजनीति का मौसम

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?