ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छठवें दिन मैदान की सफाई के साथ खेल की शुरूआत, खेले गये कुल 18 मैच…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छठवें दिन मैदान की सफाई के साथ खेल की शुरूआत, खेले गये कुल 18 मैच…

By Sonu Sahu
Published: January 11, 2023
Share
SHARE

भिलाई । श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित यंगिस्तान कप 2023 के छठवें दिन आज समिति एवं खिलाड़ियों द्वारा सर्वप्रथम मैदान की सफाई के साथ खेल की शुरूआत की गई। तत्पश्चात सभी ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए भिलाईवासियों से भिलाई को स्वच्छ बनाने की अपील की। यंगिस्तान कप के अंतर्गत आज कुल 18 मैच खेले गये। जिसमें सभी टीमों के मध्य जोरदार उत्साह देखने को मिला, वहीं दर्शकों की भी अच्छी भीड़ ने मैदान में अपनी पसंदीदा टीम का उत्साहवर्धन किया। मुख्य लीग के करीब आते- आते अब मैदान में भी टीमों के मध्य गहमागहमी का माहौल है। प्रत्येक टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर क्वालीफाइंग राउंड में शीर्ष पर अपनी जगह बनाने जुटी हुई हैं।

खुर्सीपार में खेले गये मैच में आज शानदार रोमांच देखने को मिला। आज खेले गये पहले मैच में भिलाईवाले इलेवन ने 14 रन, दूसरे मैच में स्पीयर्स इलेवन ने 25 रन से जीत हासिल की। वहीं तीसरे मैच में नवल इलेवन ने 25 रन, चौथे मैच में सीएलटी इलेवन ने 18 रन, पांचवे मैच में होप इलेवन ने 8 विकेट और छठवें मैच में पीएचसीसी इलेवन ने 47 रन से शानदार जीत हासिल की। इसी क्रम में राधिका नगर में खेले गये पहले मैच में जेएसआर ने 17 रन, दूसरे मैच में द राइजिंग स्टार ने 8 विकेट, तीसरे मैच में बोलबम ने 37 रन, चौथे मैच में दुर्गा इलेवन ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। इसी क्रम में रेड जोन ने 43 रन और अंतिम मैच में एचवाईसीएम ने 36 रन से जीत हासिल की।

रिसाली दशहरा मैदान मे पहला मैच यंगस्टर इलेवन रिसाली और बीडी इलेवन के बीच खेला गया जिसमें यंगस्टर इलेवन ने 9 विकेट से जीत दर्ज की जिसमे मेन ऑफ मैच दीपक रहे। वहीं दूसरा मैच सिंह इलेवन सेक्टर 7 और फैन्टम बॉस के बीच खेला गया जिसमे सिंह इलेवन ने एकतरफा 8 विकेट से जीत तय की। तीसरा मैच क्लब इलेवन और आरआर सेक्टर 2 के बीच खेला गया जिसमें आरआर ने 9 रन से जीत दर्ज की। चौथे में रॉयल स्टार्स ने 4 विकेट, पांचवे मैच में आजाद चौक ने 5 विकेट और छठवें मैच में बीके इलेवन ने 96 रन से एकतरफा जीत हासिल की।

खिलाड़ियों से मिले, की सराहना

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने आज रिसाली मैदान में खिलाड़ियों से भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही खेल के पूर्व मैदान की सफाई में अपनी सहभागिता देने के लिए सभी खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि निश्चित ही हम सबकी सहभागिता से हम भिलाई की सफाई अभियान को सफल बनायेंगे। हम सब एकजुट होकर भिलाई की सफाई गंदगी से, कचरे से और बीमारी से करेंगे एवं भिलाई को सबसे स्वच्छ बनायेंगे।

मनरेगा के अंतर्गत लगाए जाएंगे मुनगा के पौधे, नर्सरी भी तैयार की जाएगी
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
shreekanchanpath 223 # 27 May 2024
CG News : मतदान दलों को सुरक्षाबल देने लगाई ड्यूटी तो जुआ खेलने लगे सिपाही, एसपी ने किया निलंबित
बालोद में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज , छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस हुए 11
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सांवली लड़कियां इस्तेमाल करें इन रंगों की लिपस्टिक, मिलेगा आकर्षक लुक
Next Article लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेस-वे का किया निरीक्षण लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेस-वे का किया निरीक्षण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?