ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन के खिलाफ आक्रामक हुआ भारत, सीमा पर 50,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चीन के खिलाफ आक्रामक हुआ भारत, सीमा पर 50,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती

By @dmin
Published: June 28, 2021
Share
कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत ने चीन सीमा पर अपनी रणनीति में आक्रामक बदलाव करते हुए 50,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की है। भले ही चीन और भारत के बीच 1962 में युद्ध हुआ था, लेकिन आमतौर पर भारतीय सेना का फोकस पाकिस्तान से लगती सीमा ही रही है। लेकिन बीते कुछ सालों में चीन सीमा पर भी तेजी से परिदृश्य बदला है। ड्रैगन की ओर से सीमा पर अतिक्रमण, इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और सेना एवं हथियारों की तैनाती में इजाफा किए जाने के चलते इस मोर्चे पर भी सतर्कता बढ़ गई है। बीते साल लद्दाख के पास गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली है। इसके बाद अब यह फैसला भारत की रणनीति में अहम बदलाव का संकेत है।

एक तरफ भारत ने पाकिस्तान के साथ एलओसी पर सीजफायर पर सहमति जताई है तो वहीं चीन के मोर्चे पर सतर्कता बरतते हुए सैनिकों की संख्या में इजाफा किया है। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले 4 लोगों ने भारत ने चीन सीमा से लगते तीन जिलों में सैनिकों की तैनाती बढ़ाई है। इसके अलावा फाइटर जेट्स की संख्या में भी इजाफा किया है। फिलहाल भारतीय सेना के 2 लाख जवाब बॉर्डर पर तैनात हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक साल में सैनिकों की तैनाती में 40 फीसदी का इजाफा होने के चलते यह संख्या इतनी बढ़ गई है।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि अब तक सीमा पर भारतीय सेना की तैनाती इस लिहाज से की जाती थी कि चीन के किसी कदम को रोका जा सके। लेकिन अब तैनाती में इजाफा होने के चलते भारतीय सेना के पास विकल्प होगा कि वह आक्रामक जवाब दे सके। इस रणनीति को ऑफेंसिव डिफेंस के तौर पर जाना जाता है। दरअसल सीमा पर बीते कुछ वक्त में चीन ने भी अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाई है।

भारत ने सैनिकों की तैनाती में इजाफे के साथ ही हथियारों की मूवमेंट को लेकर भी प्लान तैयार किया है। बता दें कि चीन ने भारत से लगते सीमांत इलाकों में तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया है। रनवे बिल्डिंग्स, बम प्रूफ बंकरों और नए एयरफील्ड आदि का विकास किया है। यही नहीं तिब्बत में चीन की ओर से बीते सप्ताह ही बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। इसके अलावा लॉन्ग रेंज आर्टिलरी, टैंक, रॉकेट रेजिमेंट्स और टू-इंजन फाइटर जेट्स की तैनाती चीन की ओर से की गई है।

ऑपरेशन राहुल सफल: रास्ते अगर चट्टानी थे, तो इरादे हमारे फौलादी थे: मुख्यमंत्री बघेल
छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति का विकास हमारा मुख्य ध्येय: सीएम बघेल
जावड़ेकर का राहुल पर हमला, पूछा- कांग्रेस शासित राज्यों में दुष्कर्म की घटनाओं पर चुप्पी क्यों
किसान आंदोलन: ट्रैक्टर परेड के लिए सीमा पर कई राज्यों से पहुंचे किसान… दिल्ली के सभी संपर्क मार्ग सील
कोरोना ने बढ़ाई चिंता: 168 दिन बाद संक्रमण दर 7 प्रतिशत के पार, मिले 16866 नए मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Anger erupted among BSP employees regarding salary agreement वेतन समझौते को लेकर बीएसपी कर्मचारियो का फूटा आक्रोश… बोरिया गेट जाम कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी…. 30 जून को काम बंद करने का ऐलान
Next Article कोरोना से जंग में उतरी DRDO की दवा 2-DG,डॉ रेड्डीज ने की कमर्शियल लॉन्च की घोषणा कोरोना से जंग में उतरी DRDO की दवा 2-DG,डॉ रेड्डीज ने की कमर्शियल लॉन्च की घोषणा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?