ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन इस गलतफहमी में न रहे कि भारत चुप बैठेगा’, तवांग झड़प पर बोले पूर्व विदेश सचिव गोखले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चीन इस गलतफहमी में न रहे कि भारत चुप बैठेगा’, तवांग झड़प पर बोले पूर्व विदेश सचिव गोखले

By Om Prakash Verma
Published: December 15, 2022
Share
चीन इस गलतफहमी में न रहे कि भारत चुप बैठेगा', तवांग झड़प पर बोले पूर्व विदेश सचिव गोखले
चीन इस गलतफहमी में न रहे कि भारत चुप बैठेगा', तवांग झड़प पर बोले पूर्व विदेश सचिव गोखले
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई ताजा झड़प के बाद पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले का बयान सामने आया है। गोखले ने चीन को फटकार लगाते हुए कहा है कि चीन इस गलतफहमी में न रहे कि भारत एलएसी पर उसे मुंहतोड़ जवाब नहीं देगा। भारत उसकी हर गलत नीतियों का करारा जवाब देगा। पूर्व विदेश सचिव ने कहा कि साल 2020 के गलवान घटना ने चीन के बारे में राष्ट्रीय जनमत को फिर से आकार देने का काम किया है। हमारी सेना हर मोर्चे पर तैयार है।

स्नो लेपर्ड ऑपरेशन को याद करे चीन, किस तरह से भारतीय सेना ने धूल चटाई थी
विजय गोखले ने कहा कि अगस्त 2020 में रेजांग ला/रेचिन ला में स्नो लेपर्ड काउंटर-ऑपरेशन किया गया था। भारत ने इस ऑपरेशन को सोच-समझकर अंजाम दिया था और चीन ने इसके बारे में सोचा भी नहीं था। भारतीय सेना ने स्नो लेपर्ड ऑपरेशन के जरिए पेंगोंग त्सो झील से चीन को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया था। ऐसे में चीन की ये धारणा कि एलएसी पर छोटी-मोटी घटनाओं के बदले में भारत पलटवार नहीं करेगा क्योंकि भारत जोखिम नहीं लेना चाहता, शायद अब यह काम नहीं करती।

चीन की दो धारणाएं केवल उसका भ्रम
गोखले ने कहा कि चीन की दो धारणाएं हैं – पहली ये है कि भारत किसी छिटपुट घटना के बदले में बड़े स्तर पर सैन्य पलटवार करने का फैसला नहीं करेगा, दूसरी ये है कि भारत उसके साथ सैन्य टकराव करने वाले पक्ष के खिलाफ दूसरे देशों के साथ मिलकर मोर्चेबंदी नहीं करेगा। इन दोनों धारणाओं को भारत की रणनीतिक सोच में 2020 के बाद आए बदलावों को ध्यान में रखते हुए देखा जाना चाहिए।

भारत देगा मुंहतोड़ जवाब
गोखले लिखते हैं कि चीनी राजनेताओं को अपनी इस धारणा को भी छोड़ देना चाहिए कि आने वाले समय में किसी सैन्य टकराव के बाद भारतीय प्रतिक्रिया बेहद मामूली होगी क्योंकि भारत एलएसी पर खुद की सैन्य क्षमताओं और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास करने को लेकर समर्पित है।

खुद थाने पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी, चाय में नशीली गोलियां डालकर ब्यूटी पार्लर संचालिका का किया था रेप
बजट के बाद से ही शेयर बाजार उफान पर, 358 अंक ऊपर 50600 के पार बंद हुआ सेंसेक्स
उधार की रकम वापस मांगी तो गला घोंटकर की हत्या, 3 गिरफ्तार, ऐसे दिया घटना को अंजाम…
एनआईए करेगी इजरायली दूतावास के बाहर हुए आईईडी धमाके की जांच, गृह मंत्रालय ने दिया जिम्मा
CM बघेल ने भी लिया मितान योजना का लाभ, पोते का हुआ आधार पंजीयन… ट्वीट कर कही यह बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आई कार, चालक कुछ समझ पाता इसके पहले उड़ गए गाड़ी के परखच्चे, वो तो गनीमत रही… छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आई कार, चालक कुछ समझ पाता इसके पहले उड़ गए गाड़ी के परखच्चे, वो तो गनीमत रही…
Next Article Bhilai Breaking : 32 माह बाद शहर में शुरू हुई सिटी बस सर्विस, दुर्ग से कुम्हारी व रायपुर सहित इस रूट पर दौड़ेंगी बसें

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?