ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घुटनों में रहता है बहुत ज्यादा दर्द तो जानें कारण और बचाव के उपाय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

घुटनों में रहता है बहुत ज्यादा दर्द तो जानें कारण और बचाव के उपाय

By @dmin
Published: August 18, 2022
Share
SHARE

गृहणियों में जोड़ों का दर्द एक आम समस्या है। ज्यादातर महिलाओं के पैरों में अक्सर दर्द रहता है। घुटनों में दर्द के कारण उनकी कार्यशैली पर भी प्रभाव पड़ता है। जोड़ों या घुटनों में दर्द की एक मुख्य वजह भी खराब जीवन शैली और खानपान में पौष्टिकता की कमी है। आज की आधुनिक जीवन शैली के कारण शरीर की मांसपेशियों में जकडऩ और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। ये समस्या अधिकतर रात के समय ज्यादा परेशान करती है। एक उम्र के बाद महिला और पुरुष दोनों को ही घुटनों में दर्द की शिकायत होती है, लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह समस्या अधिक देखी जाती है। अगर घुटनों में दर्द की समस्या को नजरअंदाज किया जाता है तो भविष्य में तकलीफ अधिक बढऩे की संभावना भी रहती है। घुटनों में दर्द से परेशान हैं तो पहले ये जान लीजिए कि ये समस्या किन कारणों से हो सकती हैं और घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए उपचार व बचाव के उपाय भी जानें।

Contents
  • घुटनों में दर्द के कारण
  • जोड़ों के दर्द से बचाव के उपाय

घुटनों में दर्द के कारण

महिलाओं के घुटनों में दर्द पुरुषों की तुलना में अधिक रहता है। इसकी एक वजह महिला और पुरुष की शारीरिक संरचना में अंतर है। दरअसल महिलाओं के जॉइंट्स की मूवमेंट्स अधिक होने के साथ ही उनके लिगामेंट्स भी अधिक लचीले होते हैं। चूंकि महिलाओं के घुटनों की मूवमेंट अधिक रहती है, इसके कारण दर्द की संभावना बढ़ जाती है।

महिलाओं में मासिक धर्म चक्र के दौरान मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोंस का स्तर कम हो जाता है। एस्ट्रोजन महिलाओं में पाया जाने वाला हार्मोन है, जो घुटनों को स्वस्थ बनाने में सहायक है। लेकिन पीरियड्स में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने से घुटनों पर असर पड़ता है।

घुटनों में चोट लगने पर उसका सही और तुरंत इलाज न कराने पर भविष्य में दर्द का खतरा बढ़ सकता है।

जब आप जरूरत से ज्यादा व्यायाम या दौड़ लगाते हैं तो नी कैप और टेंडन पर दबाव पड़ता है और जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है। आवश्यकता से अधिक व्यायाम सेहत के लिए नुकसानदायक है।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं के जोड़ों में दर्द की एक वजह वजन और मोटापा है। पुरुषों की अपेक्षा अधिकतर महिलाएं मोटापे की समस्या का शिकार होती हैं। अधिक वजन के कारण घुटनों पर दबाव पड़ता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वजन जितना अधिक होगा, उसका पांच गुना अधिक दबाव घुटनों पर पड़ेगा।

अक्सर हल्का दर्द होने पर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जो घुटनों में अधिक दर्द का संभावना को बढ़ा देता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस रिसर्च सोसायटी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति को एक साल से अधिक समय से अगर घुटनों में दर्द हो रहा है तो इसकी वजह ऑस्टियोअर्थराइटिस हो सकती है।

जोड़ों के दर्द से बचाव के उपाय

घुटनों या जोड़ों में दर्द से बचाव के लिए शरीर को स्वस्थ रखने की जरूरत है। इसके लिए अगर आप व्यायाम करते हैं तो ऐसे व्यायाम को चुनें तो घुटनों की कार्टिलेज को बचाए। घुटनों के दर्द से बचाव के लिए तैराकी और साइकिलिंग कर सकते हैं। व्यायाम की यह एक्टिविटी भविष्य में घुटनों को नुकसान पहुंचने से बचाती हैं।

अधिक वजन के कारण घुटनों पर दबाव पड़ता है, इसलिए संतुलित वजन बनाएं रखें ताकि घुटनों पर प्रेशर न पड़े और दर्द की संभावना को कम किया जा सके।

जरूरत से ज्यादा व्यायाम से भी जोड़ों में दर्द होने लगता है। कई बार अधिक उत्साही होने से जैसे तेजी से उठना, बैठना या चलना दर्द का कारण बनते हैं। जुंबा, फंक्शनल वर्कआउट, सूर्य नमस्कार, पद्मासन का अधिक अभ्यास दर्द को बढ़ा सकता है। इसलिए विशेषज्ञ की सलाह के मुताबिक ही व्यायाम करें।

अगर घुटनों में सूजन है, या दर्द हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत चिकित्सीय सलाह लें। घुटनों की समस्या को अनदेखा करने से भविष्य में परेशानी अधिक बढ़ जाती है।

राज्योत्सव : रायपुर में मुख्यमंत्री साय तो दुर्ग में केदार कश्यप होंगे मुख्य अतिथि, शासन ने जारी की सूची
मुख्यमंत्री साय ने किया ई-प्रगति पोर्टल का शुभारंभ, बोले- गुड गवर्नेंस कागजों पर नहीं काम-काज में दिखना चाहिए
राजिम कुंभ कल्प : स्वागत के लिए तैयार, माघी पूर्णिमा पर होगा भव्य स्नान, सीएम साय बाेले – आस्था पर्व में करें सहभागिता
Big news : छत्तीसगढ़ में पुलिस को मिला नक्सलियों का खजाना, 38 लाख कैश और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर आग का गोला बनी बस… बाल-बाल बचे यात्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गिप्पी ग्रेवाल ने सुनाई संघर्ष की दिल छूने वाली कहानी, बोले, पंजाब में फिरौती वसूली गंभीर समस्या
Next Article छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के 24 मोटल-रिसॉर्ट को 30 वर्षों के लिए लीज पर दिए जाने हेतु कार्यवाही प्रारंभ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?