ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रामीणों ने मतांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने की जगह देने से किया इनकार, प्रशासन ने मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

ग्रामीणों ने मतांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने की जगह देने से किया इनकार, प्रशासन ने मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया…

By Sonu Sahu
Published: December 8, 2022
Share
SHARE

कोंडागांव। जिले में मतांतरण को लेकर कई बार आक्रोश की स्थिति निर्मित हो चुकी है। खासकर तब जब कोई मतांतरित व्यक्ति की मौत हो जाती है तब शव दफनाने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होती आ रही है।

ग्राम मारंगपुरी में एक युवक की मौत के बाद शव को दफनाने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी किंतु प्रशासन की सूझबूझ से मामला शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया तथा शव को गांव में दफनाने के बजाय केशकाल ले जाया गया। विश्रामपुरी थाना अंतर्गत ग्राम मारंगपुरी के युवक रोहित नेताम पिता मंगतू राम नेताम, 26वर्ष की बीमारी से 7 दिसंबर की सुबह 5 बजे मौत हो गई। युवक काफी समय से बीमार था जिसे प्रार्थना के द्वारा चमत्कारिक ढंग से ठीक करने की बात ईसाई मिशनरी के लोग कहते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती गई ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों प्रार्थना का दौर भी बढ़ाते रहे। अंधविश्वास में डूबे युवक एवं उनके परिवार को इलाज का अवसर ही नहीं दिया गया जिससे प्रार्थना के चलते चलते युवक ही की मौत हो गई। युवक की दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी तथा वह मिर्गी की बीमारी से भी पीडि़त था। युवक की मौत के पश्चात उसे गांव में ही दफनाने के लिए बैठक हुई तो ग्रामीणों ने इसका पुरजोर विरोध किया ग्रामीणों का कहना है कि यहां हिंदू अथवा आदिवासियों की रीति रिवाज से ही शव को दफनाया जाता है। यहां ईसाई मिशनरी के रिवाज से शव दफनाने नहीं दिया जाएगा। इस स्थिति को भांपते हुए तहसीलदार एस के भोई एवं बांसकोट के चौकी प्रभारी विवेक सेंगर ने ग्रामीणों एवं ईसाई मिशनरियों के बीच बैठकर मामले को सुलझाया। तत्पश्चात 7 दिसंबर को ही मृत व्यक्ति के शव को केशकाल ले जाया गया तथा शांतिपूर्ण तरीके से दफनाया गया।

बता दें कि इसके पूर्व जिले के धनोरा, तितरवंड एवं राहटीपारा बालेंगा में भी मतांतरित व्यक्तियों की मौत को लेकर काफी आक्रोश देखा गया था। जहां तनाव कि स्थिति निर्मित हुई थी तथा ले देकर मामले को शांत कराया गया था। इस स्थिति को भांपते हुए प्रशासन के द्वारा सूझबूझ से निर्णय लिया गया।

बीमारी के चलते एक व्यक्ति की मौत हुई थी जिसे ग्रामीणों ने मतांतरित होने के चलते गांव में दफनाने के लिए जगह देने से इंकार कर दिया तत्पश्चात दोनों पक्षों को बिठाकर सुलह किया गया तथा शव को केशकाल ले जाया गया मामला शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया
-चौकी प्रभारी बास्कोट विवेक सेंगर

शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना: दिसम्बर 2021 तक 3 हजार 827 प्रकरणों में 57.52 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान
दुर्ग में युवक की हत्या, रात को घर से निकला और सुबह मिली मौत की खबर… तीन संदेही हिरासत में
किसानों के लिए खुशखबरी: देश को मिली 35 नई फसलों की वैरायटी… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले- बढ़ेगी किसानों की आय
Big Breaking: इस मौत का जिम्मेदार कौन? बिजली पोल के स्टे तार में आया करेंट, संपर्क में आने से छात्रा की मौत
सीएम योगी बोले: रामनवमी पर यूपी में 800 से ज्यादा जुलूस निकाले गए, दंगा-फसाद तो छोडि़ए झगड़ा तक नहीं हुआ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस राज्य के किसान छत्तीसगढ़ में धान और गन्ना की कीमत को देख हुए उत्साहित…
Next Article WHO के मुख्यालय जिनेवा तक पहुंच गई छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाओं की गूंज…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?