ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गौरव पथ से पदुम नगर जाने वाली जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प… मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने महापौर संग किया भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गौरव पथ से पदुम नगर जाने वाली जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प… मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने महापौर संग किया भूमिपूजन

By @dmin
Published: June 16, 2022
Share
SHARE

भिलाई-3 । भिलाई – चरोदा नगर निगम के गौरव पथ से होकर पदुम नगर की ओर जाने वाली जर्जर सड़क का कायाकल्प होगा। इसके लिए आज मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर व महापौर निर्मल कोसरे सहित उनके एमआईसी सदस्य और पार्षद विशेष रूप से उपस्थित थे। 96 लाख रुपए की लागत से इस सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण ऐश्वर्या गैस से पदुम नगर स्थित श्रीराम सिटी तक होना है।

नगर निगम महापौर निर्मल कोसरे के नेतृत्व में जन भावना के अनुरूप विकास की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बरसों से उपेक्षित गौरव पथ से पदुम नगर को ऐश्वर्या गैस एजेंसी के पास से जोड़ने वाली सड़क के कायाकल्प करने भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री बघेल ने ओएसडी मनीष बंछोर व महापौर निर्मल कोसरे की मौजूदगी में 96 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया। उन्होंने महापौर कोसरे से सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही है।

महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि पदुम नगर भिलाई – चरोदा निगम क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में शामिल है। इस कॉलोनी के लिए गौरव पथ से पूर्व में बनी डब्ल्यूबीएम सड़क बेहद खराब हो गई है। जिससे न केवल पदुम नगर बल्कि सड़क के दोनों ओर तेजी से विकसित हो रहे वसुंधरा नगर उत्तर कॉलोनी के लोगों की आवाजाही खतरों से खेलकर हो रही है। खासकर बारिश के मौसम में लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती रही है। लेकिन आने वाले दिनों में सीमेंट कांक्रीट सड़क बन जाने से लोगों की इस मार्ग पर आवाजाही सुगम एवं सुरक्षित हो जाएगी।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य एस. वेंकट रमना, मनोज डहरिया, वसुंधरा नगर वार्ड पार्षद अभिषेक वर्मा, निगम के उप अभियंता वैभव त्यागी, एल्डरमैन राजेश बघेल, युकां नेता असफाक अहमद, युवराज कश्यप, अमरान अहमद, आशु वर्मा, उमाकांत चन्द्राकर निगम कर्मचारी सुरेश नासरे, श्यामता साहू सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह पिटी कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’, लागत निकाल पाना भी मुश्किल…
Border-Gavaskar Trophy : ड्रा पर पर खत्म हुआ तीसरा टेस्ट, बारिश के कारण पांचवे दिन का खेल रद्द… आस्ट्रेलिया ने दिया था 275 का टारगेट
नही थम रहा नक्सलियों का उत्पात, व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, लगाया पुलिस को सामान देने का आरोप
6 वीं के छात्र ने बालक आश्रम में लगाई फांसी, वो तो गनीमत रही चपरासी ने देख लिया, नहीं तो…
Big News: बड़े भाई को जन्मदिन पर छोटे भाई की मिली यह खबर, जाने क्या है पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिजली गिरने से दो की मौत, मरने वालों में एक पांच साल की बच्ची भी शामिल बिजली गिरने से दो की मौत, मरने वालों में एक पांच साल की बच्ची भी शामिल
Next Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिक्षक नए संकल्प के साथ शिक्षादान के कार्य में पूरे समर्पण के साथ जुट जाएं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?