ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोठानों में नियमित रूप से आजीविका मूलक गतविधियों का संचालन सुनिश्चित करें: डॉ कमलप्रीत सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गोठानों में नियमित रूप से आजीविका मूलक गतविधियों का संचालन सुनिश्चित करें: डॉ कमलप्रीत सिंह

By @dmin
Published: November 25, 2021
Share
गोठानों में नियमित रूप से आजीविका मूलक गतविधियों का संचालन सुनिश्चित करें: डॉ कमलप्रीत सिंह
गोठानों में नियमित रूप से आजीविका मूलक गतविधियों का संचालन सुनिश्चित करें: डॉ कमलप्रीत सिंह
SHARE

कृषि उत्पादन आयुक्त ने ली कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक
रायपुर। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह ने नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजनातंर्गत निर्मित गोठानों में नियमित रूप से आजीविका मूलक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि गोठान, पशुधन की सुरक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ ग्रामीणों के आय सृजन का केंद्र बन सके। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह आज कलेक्ट्रोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में आयोजित कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने कृषि एवं सम्बद्ध विभाग के कार्यों की जिलेवार समीक्षा की। इस अवसर पर संभाग आयुक्त बस्तर जीआर चुरेंद्र, विशेष सचिव कृषि एवं सुराजी योजना के नोडल अधिकारी डॉ. एस भारती दासन, संचालक कृषि यशवंत कुमार, कलेक्टर श्री रजत बंसल, संचालक उद्यानिकी माथेश्वरन व्ही सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का तथा कृषि एवं संबद्ध विभागों के संभाग व जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त ने गोठानों में नियमित रूप से आजीविका मूलक गतिविधियों के संचालन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के मार्गदर्शन में योजना बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। डॉ कमलप्रीत ने गोठानों में वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन एवं बिक्री की स्थिति की भी जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गोठानों में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने रबी वर्ष 2021-22 में बीज मांग, उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण की समीक्षा के साथ-साथ रबी फसलों के क्षेत्राच्छादन, फसल स्थिति, अंतरवर्तीय फसलों का क्षेत्राच्छादन की स्थिति की भी समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने गोठानों में बीज उत्पादन, प्रदर्शन, मिनिकिट वितरण, चारा उत्पादन की प्रगति एवं पैरादान की जिलेवार समीक्षा की।

बैठक में डॉ. सिंह ने धान के बदले दलहन, तिलहन, लघु धान्य फसल एवं अन्य वैकल्पिक फसलों की जानकारी के साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पंजीयन एवं सत्यापन की जानकारी एवं ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य लाभकारी फसल रागी लगाने एवं उतेरा फसलों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन विभाग की प्रमुख विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं तथा कृषि उत्पादन संगठन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त ने एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम के लंबित कार्यो तथा अन्य विभागीय गतिविधियों की भी विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र ने बैठक में उपस्थित को संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने केके निर्देश दिए।

पाकिस्तान से भिड़ेगी बालोद की किरण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, अटल नगर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो, कृषि के क्षेत्र में बड़ी सौगात
भारत बंद का समर्थन: दुर्ग भिलाई व राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बंद का असर
भारत में कोराना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 12,143 नए केस, 103 मरीजों की की गई जान
तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव…. रोहित बने उप-कप्तान, चोटिल उमेश की जगह नटराजन को मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं
Next Article समुद्र में भारत की ताकत और बढ़ी, आईएनएस वेला नौसेना के बेड़े में शामिल समुद्र में भारत की ताकत और बढ़ी, आईएनएस वेला नौसेना के बेड़े में शामिल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?