ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृह विभाग के अवर सचिव के नाम फर्जी दस्तावेज वायरल, शासन की छवि खराब करने की कोशिश की तो जाना पड़ेगा जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गृह विभाग के अवर सचिव के नाम फर्जी दस्तावेज वायरल, शासन की छवि खराब करने की कोशिश की तो जाना पड़ेगा जेल

By Om Prakash Verma
Published: April 19, 2023
Share
गृह विभाग के अवर सचिव के नाम फर्जी दस्तावेज वायरल, शासन की छवि खराब करने की कोशिश की तो जाना पड़ेगा जेल
गृह विभाग के अवर सचिव के नाम फर्जी दस्तावेज वायरल, शासन की छवि खराब करने की कोशिश की तो जाना पड़ेगा जेल -symbolic pic
SHARE

भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं में हो सकती है सजा
ऐसे ही एक कूचरचित दस्तावेज के मामले में अवर सचिव ने दर्ज कराई है एफआईआर
रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की लोगों से सोशल मीडिया में सतर्कता बरतने की अपील
रायपुर। वर्तमान में सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाएं तेजी से एक जगह से दूसरी जगह तक फैलती हैं। हालांकि जल्दबाजी के चक्कर में अक्सर लोग इस बात की जानकारी लेना भूल जाते हैं कि ये सूचना सही है भी या नहीं। ऐसे ही एक मामले में गृह विभाग के अवर सचिव के नाम से कूचरचित दस्तावेज को सोशल मीडिया में वायरल किया गया है जो पूरी तरह से गलत है और भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत धारा 419 और 469 के दायरे में आता है। भारतीय दंड संहिता की धारा 419 में प्रतिरूपण द्वारा छल के लिए दण्ड का प्रावधान है। इस धारा के अनुसार जो कोई प्रतिरूपण द्वारा छल करेगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा।

इसी तरह से भारतीय दंड संहिता की धारा 469 के अनुसार, जो कोई कूटरचना इस आशय से करेगा कि वह दस्तावेज या इलैक्ट्रानिक अभिलेख जिसकी कूटरचना की जाती है, किसी पक्षकार की ख्याति की अपहानि करेगी, या यह सम्भाव्य जानते हुए करेगा कि इस प्रयोजन से उसका उपयोग किया जाए, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने से भी दण्डनीय होगा ।

गौरतलब है कि हाल ही में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गृह विभाग के अवर सचिव के नाम व पदनाम का उल्लेख कर एक कूटरचित दस्तावेज सोशल मिडिया मे वायरल कर छत्तीसगढ़ शासन एवं गृह विभाग की छबि धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिसमें प्राप्त शिकायत के आधार पर राखी थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दण्डनीय अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से सोशल मीडिया पर इस तरह से भ्रामक और कूटरचित संदेशों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। इसके साथ ही जानबूझकर ऐसा करने वालों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

कमीशन एजेंट आकाश गंगा सब्जी मंडी में टमाटर बेचते पकड़ाया, निगम की टीम ने लगाया 12 हजार जुर्माना, व्यापारी ट्रक में भरकर लाया था टमाटर
कोरोना महामारी: दुनियाभर में मृतकों का आंकड़ा 50 लाख के पार हुआ, अब तक 25 करोड़ के करीब केस रिकॉर्ड
फैसला: ट्रिब्यूनल सुधार एक्ट और नियुक्ति में देरी पर केंद्र को फटकार, सुप्रीम कोर्ट बोला- सरकार नहीं करती अदालत के फैसले का सम्मान
बीएसपी क्षेत्र में सफाई का बुरा हाल… निरीक्षण के दौरान आयुक्त सर्वे से लोगों ने कहा कचरा लेने आते नहीं साहब, कचरा कहां डालें, इसलिए फेंक रहे सड़क किनारे
टीका लगवाने के लिए अब नहीं लगेंगी लम्बी लाइनें…. सीजी टीका वेब पोर्टल में 24 घण्टे के भीतर ही 72 हजार से ज्यादा पंजीयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मकानों के मलबे से बनेगी टाइल्स, सीएम बघेल ने 121 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की दी सौगात मकानों के मलबे से बनेगी टाइल्स, सीएम बघेल ने 121 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की दी सौगात
Next Article 'मन की बात' की 100वीं कड़ी का प्रसारण होगा खास, राजभवन में तैयारियों के संबंध में हुई बैठक ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का प्रसारण होगा खास, राजभवन में तैयारियों के संबंध में हुई बैठक

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?