ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ने अपने गृहग्राम पाऊवारा में लगभग 82 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गृहमंत्री ने अपने गृहग्राम पाऊवारा में लगभग 82 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

By @dmin
Published: July 21, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। दुर्गग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पाऊवारा में क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने गृहग्राम पाऊवारा में लगभग 82 लाख से अधिक राशि से विभिन्न विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया जिसमें ग्राम में कम्युनिटी हॉल राशि 20 लाख, नवीन भवन निर्माण कार्य 13 लाख, सतनाम भवन मंच निर्माण कार्य 15 लाख, रामदरबार भवन मंच निर्माण बाजार चौक 19.99 लाख, बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य पुराना पंचायत भवन राशि 5 लाख की राशि से भूमिपूजन किया गया साथ ही आंगनबाड़ी भवन निर्माण केंद्र क्रमांक 02 में लागत राशि 6 लाख 40 हजार, शिव मंदिर निर्माण कार्य का लोकार्पण 3 लाख की राशि से लोकार्पण किया गया।

उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। गांव में शिव मंदिर,लक्ष्मी मन्दिर का पूजा अर्चना किया और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में सरपंच और जनपद सदस्य से जानकारी ली। अपने गृहग्राम पाऊवारा पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गांव के लोगों से हालचाल भी पूछा। इसके साथ ही गांव में चल रहे उन कार्यों के बारे में जानकारी ली,

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि हमारी सरकार प्राथमिकता के साथ ग्रामीणों के मूलभूत आवश्यक्ताओं को पूरा करने का सफल प्रयास कर रही है जिससे गाँव में बसे लोगों का विकास संभव हो सके हमारी सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क पर अपना फोकस रखा जिसके कारण प्रदेश सहित दुर्गग्रामीण विधानसभा के सभी ग्रामों में सड़क निर्माण कार्य जारी है । कुछ सड़क बनकर तैयार हो गया है जिससे आवागमन में सुविधा होगी।

आगे कहा कि गांवों की हर बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं। आप सभी के समस्याओं से अवगत होकर उसका निदान करने के लिए मैं तत्पर हूं। उन्होंने कहा कि गांव में बिजली, पानी, सड़क की समस्या का निदान करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

इस मौके पर सरपंच वामन साहू ने मंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज ग्राम में जो विकास कार्य हुआ है जिसका पूरा श्रेय गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जाता है । उन्होंने ग्राम विकास के लिये विकास कार्यो का आवेदन भी सौंपा ।

इस मौके पर जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी, सरपँच ग्राम पंचायत पाऊवारा वामन साहू, उपसरपंच दीपक यादव, दुर्योधन सिंह, बी आर साहू, राम लाल साहू, बिसेलाल साहू, केदारनाथ पटेल, तिहारू राम ,मोहन लाल साहू,शिव कुमार साहू,गजाधर साहू,सन्तोष देशमुख, गज्जू सिंह हिरवानी, अरुण साहू, प्रदीप साहू, लखन साहू, जंगल राम साहू, शंकर लाल साहू,पिलालाल साहू,उदे राम कौशिक, प्रतिमा देशमुख, विवेक साहू, राजेन्द्र साहू, जागेश्वर साहू, हीरालाल साहू,तेजराम साहू, देवेंद्र देशमुख, महेंद्र साहू, रामकिशुन साहू, खुमान साहू, बिरेन्द्र साहू तेजू, चितरेखा ठाकुर, वेना साहू, शेलेन्द्री, सुलोचना, डोमेन्द्र यादव, शत्रुहन साहू, राधिका साहू, त्रिवेणी देशमुख, सियाराम भारती, बबीता निषद, विश्वनाथ साहू, अशोक ढीमर,सत्य भामा, कुशमा साहू, सोमिन मेहर, मीणा यादव, पार्वती निषाद, तारा साहू, लुकेश्वरी यादव, खुमान कौशिक, ज्ञानेश्वरी, प्रीतम साहू,भारती देशमुख सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

क्यूसीएफआई, भिलाई चैप्टर, लगातार पाँचवीं बार बेस्ट चैप्टर अवार्ड से सम्मानित
छत्तीसगढ़ की नवाचारी योजनाएं दिखा रही है पूरे देश को रास्ता: सीएम बघेल
सांसदी जाने के बाद आया राहुल गांधी का बयान, कहा- हर कीमत चुकाने को तैयार… सीएम बघेल बोले- देश की जनता आपके साथ
1.93 करोड़ करदाताओं को आयकर विभाग ने जारी किया 1.95 लाख करोड़ का रिफंड
बहुत घातक है इंफ्लूएंजा सीजनल फ्लू, दिखे ये लक्षण तो तुरंत जाए डॉक्टर के पास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 90s की एक्ट्रेसेस ने बढ़ाए ओटीटी की ओर कदम: सुष्मिता सेन से लेकर माधुरी दीक्षित तक को मिला वापसी का मौका
Next Article राष्ट्रपति चुनाव परिणाम: पहले राउंड में मुर्मू को भारी बढ़त, यशवंत सिन्हा को मिले मात्र 208 वोट राष्ट्रपति चुनाव परिणाम: पहले राउंड में मुर्मू को भारी बढ़त, यशवंत सिन्हा को मिले मात्र 208 वोट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?