ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: राजनीतिक गलियारों के ये मासूम बजरबट्टू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: राजनीतिक गलियारों के ये मासूम बजरबट्टू

By @dmin
Published: July 17, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गहमागहमी का दौर चल रहा है। केन्द्र के सत्ताधारी गठजोड़ ने एक आदिवासी महिला को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले उसने एक पिछड़े को प्रधानमंत्री बनाया था। पिछड़ा प्रधानमंत्री बनने से पिछड़ों का कितना भला हुआ, इसका आकलन इस सवाल का भी जवाब हो सकता है कि आदिवासी राष्ट्रपति बनाने से आदिवासियों का कितना भला होगा। नक्सल आपरेशन्स में पिस रहे आदिवासियों का मामला उठाने पर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक समाज सेवी संस्था के मुखिया पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अदालत ने कहा कि उसने झूठा मामला उठाकर अदालत का समय बर्दाद किया। इस फैसले तक पहुंचने में अदालत को 12 साल लग गए। छत्तीसगढ़ की ही बात करें तो कोयला खदानों पर रहने वाले जंगल और वनवासियों को नेस्तनाबूद करने की पूरी तैयारी है। कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने मना करने के बावजूद परसा-केते बासन कोयला खदान के दूसरे चरण की अनुमति अडानी को दे दी है। लोग बड़ी आसानी से यह भूल जाते है कि परसा-केते बासन कोल ब्लाक केन्द्र सरकार ने 2015 में राजस्थान को आवंटित किया है। इसका संचालन अडानी इंटरप्राइजेस करता है। अडानी को दिक्कतें आईं तो केन्द्र ने खदान संबंधी अपने नियमों में ही संशोधन कर लिया और राज्यों के सभी अधिकार छीन लिये। दरअसल दलित, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, आदिवासी आदि केवल शब्द हैं। इनका उपयोग पिछले लगभग 50 सालों से देश में बजरबट्टू की तरह किया जा रहा है। बजरबट्टू को कहीं-कहीं नजरबट्टू भी कहा जाता है। कुछ राज्यों में इन्हें बजूका भी कहते है। इन्हें ऐसी जगहों पर लटकाया जाता है कि वह हर किसी को दिखाई दै। यह और बात है कि धूप में, बारिश में भी वह वहीं लटका रह जाता है। कहते हैं कि यह जिस घर के सामने लटका होता है, उस घर को नजर नहीं लगती। जानकार तो यहां तक बताते हैं कि इससे अपमृत्यु और दुर्घटना जैसी बलाएं भी टल जाती हैं। मौसम की मार से जब बजूका खराब हो जाए तो उसे बदल दिया जाता है। कहीं-कहीं हर साल एक खास मौके पर इसे बदलने का चलन है। आज अधिकांश घरों के आगे कथित काले घोड़े की नाल और काले रंग का पुतला औंधा लटका हुआ मिल जाएगा। पर इसका मतलब यह कतई नहीं है कि घर में रहने वाले सारे के सारे सदचरित्र और दयावान हो जाएंगे। बाहर बजूका लटका रहेगा और भीतर वो सारी कारस्तानियां चलती रहेंगी जो उनकी मूल फितरत है। वैसे एक बात यह अच्छी हो रही है कि लोग सनातन की ओर लौटने का सपना देख रहे हैं। काश! उनका यह सपना सच हो जाए। निषाद राज को भी उतना ही सम्मान मिले जितना किसी राजा-महाराजा को मिलता है। वरना वो तो बेचारे अपने प्रत्याशी की एक झलक पाने की कोशिश में चौखट से ही दुत्कारे जाते रहेंगे।

Gustakhi Maaf: स्कूलों की चालबाजी से नष्ट हो रही संस्कृति
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता का निधन: 96 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कल होगा अंतिम संस्कार
shreekanchanpath 26 # 09 November 2024
जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत, बांध के निकट बरामद हुए शव
मन की बात’ की 125वीं कड़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रियों और नागरिकों साथ सुनी पीएम मोदी की बातें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने वृंदावन जाने की इच्छा जताई, कलेक्टर ने कहा, तीर्थयात्रा के इच्छुक वृद्धाश्रम के बुजर्गों की सूची तैयार कर प्रस्ताव भेजें वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने वृंदावन जाने की इच्छा जताई, कलेक्टर ने कहा, तीर्थयात्रा के इच्छुक वृद्धाश्रम के बुजर्गों की सूची तैयार कर प्रस्ताव भेजें
Next Article पंजाब की आंच छत्तीसगढ़ पर भी! पंजाब के नेतृत्व परिवर्तन ने चौंकाया तो उड़े छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के होश स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे से मची भूपेश सरकार में खलबली, धैर्य की ली जा रही परीक्षा-टीएस सिंहदेव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?