ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: बालाश्रम में दब गई किशोरी की चीख
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के पर होगी सख्त कार्रवाई,  15 नवंबर से 15 जनवरी तक चलेगा जांच अभियान
October 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
October 29, 2026
समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने में जनभागीदारी – बिलासपुर में आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव
October 29, 2026
राजनांदगांव के सत्यानंद आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थियों से किया संवाद
युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: बालाश्रम में दब गई किशोरी की चीख

By Om Prakash Verma Published November 8, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
माना के एक बालाश्रम में एक किशोरी से हुए बलात्कार के मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं. अब तक मिली खबरों के मुताबिक जून 2021 में 14 वर्षीय किशोरी से बलात्कार किया गया. इसकी पर्ची थाने के टेबलों पर घूमती रही. नवंबर 2021 में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई. किशोरी ने आश्रम के ही एक कर्मचारी का नाम लिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इधर किशोरी ने एक मृत शिशु को जन्म दिया. शिशु और आरोपित के डीएनए मैच नहीं करते. मतलब साफ है कि या तो किशोरी ने गलत शिनाख्त की है या फिर उसका दैहिक शोषण करने वालों की संख्या एक से अधिक है. ताज्जुब का विषय तो यह है कि दिन भर ब्रेकिंग चलाने वाली मीडिया तक को इस घटना की कोई भनक नहीं लगी. तब भी नहीं जब इसका एफआईआर दर्ज हो गया. ऐसा क्यों हुआ होगा, इसका जवाब उतना कठिन भी नहीं है. यह कोई सरकारी बालाश्रम नहीं है जहां से अखबारों को सिर्फ खबरें ही मिलती हों. यह बालाश्रमों का एक पूरा गांव है. इसका संचालन एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज चलाने वाली संस्था करती है. इस संस्था का जन्म ऑस्ट्रिया में हुआ. 1964 में संस्था ने भारत में काम करना शुरू किया और आज देश भर में उसकी 32 से अधिक शाखाएं हैं. 7000 से अधिक अनाथ और निराश्रित बच्चों को यहां शरण मिली हुई है. इनकी परवरिश एक उपमाता करती है जिसका चुनाव संस्था द्वारा किया जाता है. एक घर में 10 से 15 बच्चे रहते हैं. एक गांव में इस तरह के 10 से 15 घर होते हैं. इनका खर्च देश विदेश से दान में मिली रकम से चलता है. संस्था की वेबसाइट पर डोनेशन के लिंक उपलब्ध है. ऊपर से देखने पर यह एक असहाय, अनाथ और बेसहारा बच्चों की परवरिश का एक बेहद खूबसूरत सेटअप नजर आता है, पर ऐसा है नहीं. संचालकों के पास अकूत दौलत है. जिस देश में दौलत का नशा सिर चढ़कर बोल रहा हो, वहां थाने में रिपोर्ट दबाने से लेकर अखबारों का मुंह बंद करवाने तक का काम सरलता के साथ किया जा सकता है. फिल्मों को समाज का आईना भी कहा जाता है. हर दूसरी फिल्म किसी न किसी सच्ची घटना से प्रेरित बताई जाती है. फिल्मों में कई बार बालाश्रमों और नारी निकेतनों को वासना के पुजारियों की अय्याशी का अड्डा बताया जा चुका है. एसओएस विलेज माना में हुई घटना यह संभावना भी प्रस्तुत करती है कि अऩ्यान्य किशोरियों के साथ भी यह हुआ होगा. कहां तो मामला पाक्सो के तहत दर्ज होता और आरोपियों की दनादन गिरफ्तारी से लेकर आश्रम की ईंटें हिला दी जातीं, किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी या नहीं रेंगने दी गई. लोग अपनी सहूलियत के अनुसार काम करते रहे. एक अदना आरोपी की गिरफ्तारी की गई और उसके खिलाफ भी आरोप के सिवा कोई सबूत नहीं. क्या फायदा पाक्सो का?

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी

छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के पर होगी सख्त कार्रवाई,  15 नवंबर से 15 जनवरी तक चलेगा जांच अभियान

मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने में जनभागीदारी – बिलासपुर में आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

Om Prakash Verma November 8, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रयागराज में अस्थी विसर्जन कर लौट रहे CG के कारोबारी सहित तीन की हादसे में मौत.. खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी थी कार
Next Article T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रेक्टिस के दौरान कैप्टन रोहित शर्मा हुए चोटिल T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रेक्टिस के दौरान कैप्टन रोहित शर्मा हुए चोटिल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?