ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: आस्था की टीआरपी बटोरने वाले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: आस्था की टीआरपी बटोरने वाले

By Om Prakash Verma
Published: October 3, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
कुछ लोगों के लिए आस्था-वास्था सब बेकार की बातें होतीं हैं. वे तो पूजा पंडाल भी जाते हैं तो उनकी नजर इसीपर लगी रहती है कि युवतियां और महिलाएं क्या-क्या पहनकर आई हैं. ऐसा करके वे संस्कृति को कितना नुकसान पहुंचा रही हैं. उनके कान पूजा करा रहे पुरोहित के उच्चारण की अशुद्धियां ढूंढने में लगी रहती हैं. इस चक्कर में उनकी अपनी पूजा धरी-की-धरी रह जाती है. ऐसे लोग सिर्फ अपनी टीआरपी के चक्कर में आस्था के सवाल उठाना चाहते हैं. यह तो भला हो फ्यूजन गरबा खेलने और देखने आए लोगों का कि उसकी तरफ देखने या उसपर ध्यान देने की किसी को फुर्सत नहीं थी. नेहरू नगर कालीबाड़ी के पास चल रहे इस कार्यक्रम में उसने विघ्न डालने की काफी कोशिशें कीं पर सफल नहीं हो पाया. डीजे की आवाज से भी ऊंचा बोलने वाले होते होंगे, पर हमें ऐसा कोई आदमी अब तक मिला नहीं है. पर यह चीख रहा था. इस शख्स का दावा था कि उसने गर्भदीप के पास मुख्य अतिथि को जूता पहने देखा था. मुख्य अतिथि एक नामचीन क्लासिकल डांस गुरू हैं. जूता पहनकर दीप प्रज्ज्वलन करना तो दूर, शास्त्रीय नृत्य या संगीत से जुड़ा कोई भी शख्त बिना जूता उतारे या मंच को प्रणाम किए मंच पर जाता ही नहीं है. ऊपर से यहां तो गरबा के घेरे की भीतर जाने के लिए भी जूते उतारने की व्यवस्था थी. बहरहाल एक वरिष्ठ पत्रकार के हस्तक्षेप से बात आगे बढऩे से रह गई. पर शिकायती इसके बाद भी अपशब्द कहता हुआ घेरे की बल्ली पर झूलता रहा. दरअसल, कुछ लोगों का काम ही विघ्न पैदा करना या चूकें ढूंढना होता है. ऐसा वो दो कारणों से करते हैं. एक तो अपना ज्ञान बघारने के लिए और दूसरा लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए. ऐसे लोग ऊलजलूल सवाल पूछकर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं. जहां तक धर्म और संस्कृति की बात हैं तो उसका संरक्षण अवश्य होना चाहिए. पर इस बात का भी स्मरण रहे की धर्म या संस्कृति स्थूल पाषाण नहीं है. यह डायनामिक है. यह समय के साथ-साथ बदलता, परिष्कृत और पुष्ट होता चला जाता है. सदियों के इतिहास में ऐसे कई परिवर्तन हुए हैं जो लिखित में नहीं है, पर हम सभी उसे महसूस कर सकते हैं. जब इन सांस्कृतिक परम्पराओं की नींव पड़ी तो न माइक थे और न डीजे. ढोल मंजीरे के साथ ही जगराता, जसगीत होते थे. पर क्या आज कोई बिना साउंड सिस्टम के इन कार्यक्रमों की कल्पना कर सकता है? पर सांस्कृतिक परम्परा का मूल स्वरूप नष्ट नहीं होता. गरबा का भी मूल यही है कि लोग एक साथ गर्भदीप का चक्कर काटते हुए नाच-गाकर सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं. भिलाई इसका बेहतरीन नमूना है जहां अलग-अलग पंथ और आस्था के लोग भी गरबा खेलते हैं. इसमें विघ्न पैदा करने वाले, उन राक्षसों की श्रेणी में आते हैं जिनका वध करने के लिए गुरू वशिष्ठ, राम और लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांग कर ले गए थे. जय माता दी!

वैशाली नगर थाना बिल्डिंग की प्रस्तावित सड़क पर अवैध कब्जे, निगम की टीम पहुंची तो हुआ विरोध, पुलिस की मौजूदगी में हटाए कब्जे
भारत पर डिज्नी का फोकस: महाभारत पर अंतरराष्ट्रीय सीरीज बनाने का किया एलान…
स्वयं सेवी संस्था कविता पब्लिक वेलफेयर फाउण्डेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
आंगनबाड़ी में पकी खिचड़ी की खुशबू पर मुग्ध हो गये मुख्यमंत्री
अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे अथिया और केएल राहुल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: दुर्ग पुलिस का एक्शन महादेव, करोड़ों के ऑन लाइन सट्टा का पर्दाफाश, भिलाई के 5 युवक सहित 9 आरोपी गिरफ्तार, इंटरनेशनल गिरोह से जुड़े तार Big Breaking: दुर्ग पुलिस का एक्शन महादेव, करोड़ों के ऑन लाइन सट्टा का पर्दाफाश, भिलाई के 5 युवक सहित 9 आरोपी गिरफ्तार, इंटरनेशनल गिरोह से जुड़े तार
Next Article भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?