ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: झारा कहे सुई से, तेरे पेंदे में छेद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ़: झारा कहे सुई से, तेरे पेंदे में छेद

By Om Prakash Verma
Published: November 27, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
यह कहावत तो आप सभी ने सुनी होगी. यह कहावत थोड़ी पुरानी है पर है बड़े काम की. वैसे आधुनिक दौर मोटिवेशनल स्पीकर्स का है. अब यह कहा जाता है कि जब आप एक उंगली दूसरे की ओर करते हो तीन उंगलियां आपकी तरफ हो जाती हैं. कान को चाहे जिधर से घुमा कर पकड़ो, बात वही है. छत्तीसगढ़ में भाजपा चार साल सत्ता से दूर क्या रही, उसका मानसिक संतुलन की गड़बड़ा गया है. अब तक उछाले गए सारे मुद्दे मुंह के बाल धड़ाम हो गये. लिहाजा अब एक नया मुद्द और ढूंढ लाए हैं. बिजली बिल हाफ करने के वायदे का. वैसे भाजपा कहती रही है कि जनता को मुफ्तखोरी की आदत नहीं लगानी चाहिए. इससे मानव संसाधन की क्वालिटी खराब होती है. हम भी इससे सहमत हैं. जब लोगों को मुफ्त की चीजें मिलने लगती हैं तो वह काहिल हो जाती है. वैसे भी हमारी तो आदत है प्रेशर में काम करने की. जब अंग्रेज सोंटा मारते थे तो हम वक्त के पाबंद थे. अंग्रेज क्या गए, एक पीढ़ी बीतते बीतते हममें सुर्खाब के पर लग गए. आईएसटी या भारतीय मानक समय की हमने नई परिभाषा गढ़ ली. हर जगह आधा एक घंटा लेट पहुंचने लगे. सात घंटे की नौकरी में तीन घंटे आराम करने लगे. पर जब मुसीबत सिर पर आती है तो यही जमात सोलह के अठारह घंटे काम कर लेती है. बहरहाल, यहां बात हो रही थी बिजली बिल की. बिजली बिल हाफ क्यों होना चाहिए? यह एक गलत परम्परा है. इससे बिजली की फिजूलखर्ची बढ़ी है. भाजपा इसके खिलाफ रही है. पर अब कांग्रेस को घेरना है, इसलिए नित नए मुद्दे तलाशे जा रहे हैं. वैसे उनकी जानकारी के लिए बता दें कि 400 यूनिट तक के बिजली बिल में अच्छी खासी सब्सिडी है. बिजली बिल का गणित समझने की विशेषज्ञता तो हममें नहीं है पर इतना जरूर जानते हैं कि प्रत्येक बिजली बिल में अब तक हुआ लाभ अंकित रहता है. जिनका बिल हजार-बारह सौ का आता था, उनका बिल अब पांच-छह सौ का आता है. बचत की यह राशि हजारों में है. वैसे नब्बे फीसदी लोग बिजली बिल को गौर से नहीं पढ़ते. उन्हें पता भी नहीं है कि उनका बिजली बिल क्यों कम आ रहा है. कांग्रेस को इस बात के लिए भाजपा का शुक्रगुजार होना चाहिए कि बिजली बिल की तरफ वह लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है. पचास फीसदी लोगों ने भी अगर बिजली बिल पढ़ लिया तो वे भूपेश बघेल सरकार के फैन हो जाएंगे. वैसे भाजपा को काडर बेस्ड पार्टी कहा जाता है. यहां हर किसी को मुंह खोलने की इजाजत नहीं होती. पर अब पार्टी में दूसरी विचारधारा के इतने लोग आ चुके हैं कि उसका हाल भी पुरानी कांग्रेस की तरह हो गया है. हर कोई अखबार में छा जाना चाहता है. ऐसे में दिक्कत तो आनी ही है.

शिकायतों का होगा निदान…. रिसाली निगम वार्डो में जनसमस्या निवारण शिविर का आगाज…. आयुक्त ने दी अधिकारियों को जिम्मेदारी
यूक्रेन में मौजूद छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए दिल्ली में हेल्प सेंटर स्थापित
रहस्यमयी बीमारी का कहर, 800 की आबादी वाले गांव में 50 से ज्यादा लोगों की मौत से हड़कंप
पांच निर्दलीय पार्षदों ने किया कांग्रेस प्रवेश, गृहमंत्री ने कहा-जनता के हित में सदैव समर्पित भाव से काम करें
खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर सीएम बघेल ने जताया दुख, कहा- राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डायरिया नियंत्रण के लिए निगम आयुक्त रहें अलर्ट मोड पर, इमरजेंसी सिस्टम को अपनाएं: कलेक्टर डायरिया नियंत्रण के लिए निगम आयुक्त रहें अलर्ट मोड पर, इमरजेंसी सिस्टम को अपनाएं: कलेक्टर
Next Article CG Crime : अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, चार दिन पहले मिला था खेत में शव, आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?