ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुरुघासीदास जयन्ती: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किये मोतिमपुर अमरटापू धाम के दर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गुरुघासीदास जयन्ती: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किये मोतिमपुर अमरटापू धाम के दर्शन

By @dmin
Published: December 18, 2021
Share
गुरुघासीदास जयन्ती: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किये मोतिमपुर अमरटापू धाम के दर्शन
गुरुघासीदास जयन्ती: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किये मोतिमपुर अमरटापू धाम के दर्शन
SHARE

प्रदेशवासियों को गुरुघासीदास जयन्ती की दी शुभकामनाएं, मंगल भवन का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुरुघासीदास जयन्ती के अवसर पर मुंगेली जिले के मोतिमपुर पहुँचकर गुरु पर्व मेला में शामिल हुए और उन्होंने अमरटापू धाम के दर्शन किये। श्री बघेल ने अमरटापू धाम में मंदिर और जैतखाम के दर्शन किये और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने वहां सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सतनाम के सन्देशों के प्रति आस्था प्रकट करते हुए क्षेत्रवासियों को गुरुघासीदास जयन्ती की शुभकामनाएं दी।

श्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढऩे का संदेश देते हुए गुरुघासीदास दास जी द्वारा बताये गए आदर्श मनखे-मनखे एक समान को अपने जीवन मे उतारने की जरूरत बताई। श्री बघेल ने कहा कि मोतिमपुर के अमरटापू धाम की महिमा अद्भुत है। इसी कारण यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और इसकी भव्यता दिनों-दिन बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी के सम्बंध में बताया कि पिछले पंद्रह दिनों में लगभग 31 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है और हम लगातार निर्धारित लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रहे है। सीएम बघेल ने कहा कि ये सरकार आम जनता और किसानों की सरकार है, हमारी सरकार न्याय योजना और अन्य फ्लैगशिप योजनाओं के माध्यम से किसानों, आदिवासियों और आम जनता को लाभन्वित कर उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधायक श्री चुरामन मंगेशकर सहित दुर्गा बघेल, राकेश पात्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवम श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

डबरी निर्माण से बढ़ा जल संरक्षण, ग्रामीणों के लिए खुल रहे आय के नए रास्ते
National Tourism Day: छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं, पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत में भी बेहद समृद्ध है-ताम्रध्वज साहू
Fire in Factory : बिलासपुर के बारदाना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देर रात तक मशक्कत करती रही फायर ब्रिगेड
Gustakhi Maaf: पांच दिन का स्कूल
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की इमारत में भी दिखा था ड्रोन, जम्मू एयरबेस पर अटैक के बाद बढ़ी चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 64 # 18 december 2021
Next Article Supporters are getting away from Jitendra Sahu, Congress may suffer in Risali corporation elections रिसाली क्षेत्र में जितेन्द्र साहू ने किया धुंआधार जनसंपर्क

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?