ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गिप्पी ग्रेवाल ने सुनाई संघर्ष की दिल छूने वाली कहानी, बोले, पंजाब में फिरौती वसूली गंभीर समस्या
Share
Notification Show More
Latest News
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात
October 1, 2026
गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
October 1, 2026
वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत
सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए
October 1, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल
तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

गिप्पी ग्रेवाल ने सुनाई संघर्ष की दिल छूने वाली कहानी, बोले, पंजाब में फिरौती वसूली गंभीर समस्या

By @dmin Published August 18, 2022
Share
SHARE

पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल की अगली फिल्म ‘यार मेरा तितलियां वरगा बॉक्स ऑफिस पर जल्दी ही धमाका करने वाली है। गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार बड़ी मेहनत से बने हैं। उनकी गायकी के देश दुनिया में करोड़ों दीवाने हैं। लेकिन, उनके प्रशंसकों में से भी कम लोगों को ही पता होगा कि संघर्ष के दिनों में उन्होंने लोगों की गाडिय़ां धोई हैं। सेक्योरिटी गार्ड का काम किया है और कनाडा जाकर रेस्तरां में बैरे (वेटर) का काम भी कर चुके हैं। वतन से मोहब्बत उनको वापस घर खींच लाई और वतन की मिट्टी से मोहब्बत करके उन्होंने पाया है वह मुकाम, जिसके सफर के बारे में उन्होंने बताया।

Contents
पढ़ाई में नहीं लगता था मनपिता जी समझते थे नालायककिसी भी काम में शर्म महसूस नहीं की

पढ़ाई में नहीं लगता था मन

पंजाब में लुधियाना के पास कूम कलां गांव में 2 जनवरी 1983 को जन्मे गिप्पी ग्रेवाल का पूरा नाम रूपिंदर सिंह ग्रेवाल है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल से की और पंचकूला के नॉर्थ इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की। बचपन में ही संगीत और नाटकों में रुझान के वजह से गिप्पी का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। वह सिर्फ इतनी ही पढ़ाई कर पाते थे, जिससे वह पास हो सके। गिप्पी ग्रेवाल बताते हैं, ‘मैं जिस गांव में रहता था वहां कुछ ऐसा नहीं था कि कुछ सीख सकूं। 12वीं के बाद म्यूजिक सीखना शुरू किया। जब मैं अपने म्यूजिक टीचर के पास गया तो टीचर ने बोला कि आवाज बहुत रफ है, थोड़ी पॉलिश करनी पड़ेगी। मैंने कोशिश की अपनी आवाज को और बेहतर बना सकूं लेकिन मेरी रफ आवाज ने ही मुझे एक अलग पहचान दी।

पिता जी समझते थे नालायक

गिप्पी ग्रेवाल के पिता संतोख सिंह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। अपने गांव में सिर्फ वही एक मात्र ऐसे इंसान थे जो इतने पढ़े लिखे थे। गिप्पी ग्रेवाल बताते हैं, ‘मेरे पिता इंजीनियर की नौकरी छोड़कर गांव में ही खेती बाड़ी करने लगे । मेरे गांव के आसपास सिर्फ मेरे पिता ही पढ़े लिखे थे। मेरे घर पर 200 स्टूडेंट पढऩे आते थे जिन्हें पिता जी फ्री में पढ़ाते थे। पिता जी कहते, कितने बच्चे पढऩे आते हैं मुझसे, एक तू ही नालायक है जो नहीं पढ़ता है। लेकिन मेरा फोकस किसी और चीज पर था, मैं उतनी ही पढ़ाई करता था, जिससे पास हो जाऊं।

किसी भी काम में शर्म महसूस नहीं की

गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता, गायक, निर्माता, निर्देशक और लेखक रूप में काफी समय से सक्रिय हैं। वह ग्रेवाल कहते है, ‘मैं जो भी काम को करता हूं बहुत ही मन से करता हूं। फिल्मों में आने से पहले मैं कनाडा में वेटर का काम कर चुका हूं, काफी समय तक दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की भी नौकरी की। मैंने गाडिय़ां भी धोई है। मुझे किसी भी काम में शर्म नहीं लगती। हर काम मैं पूरी शिद्दत और ईमानदारी के साथ करता था। ईमानदारी से कमाए हुए पैसे से सुकून मिलता है। मेरा लक्ष्य गायकी था और मैं सोचता था कि जितने पैसे मुझे दूसरे काम से मिलते है, उतने पैसे अगर मुझे गायकी से मिले तो मेरी मेहनत सफल हो जाएगी।

You Might Also Like

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी

@dmin August 18, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से बचा रही बूस्टर डोज, जानें वैक्सीन की तीसरी खुराक क्यों है जरूरी
Next Article घुटनों में रहता है बहुत ज्यादा दर्द तो जानें कारण और बचाव के उपाय

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?