ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गड़बड़झाला: चार दिन भी नहीं टिक पाया एप्रोच पुल, गुणवत्ता की खुली पोल, नहीं झेल पाया पानी की मार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

गड़बड़झाला: चार दिन भी नहीं टिक पाया एप्रोच पुल, गुणवत्ता की खुली पोल, नहीं झेल पाया पानी की मार

By Om Prakash Verma
Published: August 20, 2023
Share
गड़बड़झाला: चार दिन भी नहीं टिक पाया एप्रोच पुल, गुणवत्ता की खुली पोल, नहीं झेल पाया पानी की मार
Aproch Pool Damaged
SHARE

कांकेर। भारी वाहनों की आवाजाही के लिए नेशनल हाईवे विभाग द्वारा बनाया गया एप्रोच पुल बह गया है। नंदनमारा पुल की जर्जर हालत के बाद भारी वाहनों की आवाजाही के लिए इसे बनाया गया था। मंगलवार से इस पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू की गई थी, लेकिन दो दिनों से हो रही बारिश ने इस एप्रोच पुल के गुणवत्ता की पोल खुल गई है। एप्रोच पुल का एक हिस्सा पानी की मार नहीं झेल पाया और बह गया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले कांकेर जिले के ग्राम नंदनमारा में सन 1976 में पुल का निर्माण कराया गया था। इस पुल के सहारे ही भारी वाहनों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही हो रही थी, लेकिन जुलाई महीने की 22 तारीख को अचानक पुल का एक हिस्सा झुक गया। दिल्ली नेशनल हाईवे विभाग की ओर से जांच के लिए टीम पहुंची और भारी वाहनों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया। भारी वाहनों को माकड़ी से डायवर्ट कर ग्राम बरदेवरी, कोकपुर, मालगांव, ठेलकबोड होते हुए बाईपास मार्ग से जगदलपुर की ओर भेजा जा रहा था. इस दौरान पुल के नीचे नदी में नेशनल हाइवे विभाग ने एप्रोच पुल का निर्माण शुरू किया।

बड़े-बड़े पाइप के गोले लगाकर इसे बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण देवरी मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। हादसे का डर लोगो को सताने लगा और उन्होंने सड़क जाम कर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। एप्रोच पुल तैयार होते ही 16 अगस्त से भारी वाहनों को इसी एप्रोच पुल से एक-एक कर वाहनों को भेजा जाने लगा। लेकिन यह भी बारिश की मार नहीं झेल पाया और एक हिस्सा बह गया।

इस बात की जानकारी जब कांकेर सांसद मोहन मंडावी तो वह बुलेट से निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिस बाईपास मार्ग और पुल को पहले बन जाना था वह 5 साल होने को है अब तक नहीं बन पाया है। इसी तरह केशकाल बाईपास का काम भी अब तक शुरू नहीं हुआ है। केंद्र सरकार इतना पैसा दे रही है, बावजूद इसके कार्य कुछ भी नहीं, जब मालूम था कि बारिश में इस तरह की स्तिथि निर्मित होगी तो क्यों लापरवाही बरतते हुए निर्माण किया गया। अब जब एप्रोच पुल बह गया है तो इस मार्ग से भारी वाहनों को आने जाने में काफी दिक्कत होगी, क्योंकि देवरी मार्ग व एप्रोच पुल के बंद हो जाने से कांकेर शहर से होकर गुजरने वाली वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

कोरोना का बड़ा विस्फोट, 24 घंटे में मिले कोरोना के 1.52 लाख से ज्यादा नए मामले, 839 की गई जान
CG News : राहुल गांधी आज बिलासपुर में, लेंगे बड़ी चुनावी सभा… 524 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ-साथ चले RBI के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन, आधे घंटे से ज्यादा हुई चर्चा, राजस्थान से गुजर रही है यात्रा
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद फाइनल लिस्ट जारी, सीजी पुलिस की वेबसाइट में देख सकते हैं अपना नाम
Breaking News : छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेनों की सुविधा, दुर्ग-बिलासपुर व रायगढ़ से चलेंगी यह ट्रेनें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'आईये मिलकर एक पौधा लगाएं श्रीराम के नाम' कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बच्चों को किया पौधों का वितरण ‘आईये मिलकर एक पौधा लगाएं श्रीराम के नाम’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बच्चों को किया पौधों का वितरण
Next Article बिहार की शातिर बहनों ने रायपुर में खोल रखी थी ठगी की दुकान, 50 से ज्यादा लोगों को बनाया उल्लू… अब चढ़ी पुलिस के हत्थे

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?